411 REFERENCE · Wikipedia
सीलीसेढ़ रामसर स्थल अलवर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सीलीसेढ़ झील Siliserh_Lake_Alwar.jpg सीलीसेढ़ झील, अलवर अलवर ज़िला, राजस्थान, भारत 27 31 N 76 31 E type:waterbody inline,title मानव-निर्मित मीठे जल की झील मौसमी नदी-नाले (अरावली पर्वतमाला) — अरावली पर्वतमाला भारत — रामसर स्थल (07 जूलाई 2025) 1845 ई. - महाराजा विनय सिंह लगभग 316 हेक्टेयर
सीलीसेढ़ झील (Siliserh Lake) भारत के राजस्थान राज्य के अलवर ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण मानव-निर्मित मीठे जल की झील है। यह झील अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है। वर्ष 2025 में इसे अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में रामसर स्थल घोषित किया गया।Ramsar Sites of India https://www.ramsar.org/about/sites Ramsar Convention on Wetlands 2025
परिचय
सीलीसेढ़ झील का निर्माण 19वीं शताब्दी में अलवर रियासत के महाराजा विनयसिंह द्वारा कराया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य अलवर नगर के लिए जल-संग्रह तथा शाही विश्राम स्थल के रूप में उपयोग था। वर्तमान में यह झील जल-संसाधन संरक्षण, जैवविविधता एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है।Siliserh Lake, Alwar https://www.tourism.rajasthan.gov.in/siliserh.html Rajasthan Tourism 2025
भौगोलिक स्थिति
सीलीसेढ़ झील राजस्थान के अलवर ज़िले में, अलवर नगर से लगभग 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है। यह झील अरावली पर्वतमाला के अंतर्गत आती है।Geography of Rajasthan Rajasthan State Textbook Board 2020
इतिहास
सीलीसेढ़ झील का निर्माण 1845 ईस्वी में अलवर के शासक महाराजा विनय सिंह द्वारा रूपारेल नदी की सहायक नदी पर एक बाँध बनाकर करवाया गया था। झील के किनारे स्थित विनय विलास महल का निर्माण शाही शिकार-स्थल एवं विश्राम-गृह के रूप में किया गया था।Siliserh Palace History https://alwar.rajasthan.gov.in District Administration Alwar
भौतिक विशेषताएँ
प्रकार: मानव-निर्मित जलाशय
जल का प्रकार: मीठा जल
जल स्रोत: अरावली पर्वतमाला से आने वाली मौसमी धाराएँ
संबद्ध संरचना: सीलीसेढ़ बाँध
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरणीय महत्व
सीलीसेढ़ झील अर्ध-शुष्क राजस्थान क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मीठे जल का पारितंत्र है। यह झील स्थानीय जैवविविधता, जलीय जीव-जंतुओं एवं प्रवासी पक्षियों के लिए उपयुक्त आवास प्रदान करती है।Wetlands of Rajasthan https://moef.gov.in Ministry of Environment, Forest and Climate Change
रामसर स्थल
सीलीसेढ़ झील को 7 जुलाई 2025 को रामसर संधि के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि घोषित किया गया। यह देश का 96वां और राजस्थान का पांचवां रामसर स्थल है
रामसर क्षेत्रफल: लगभग 316 हेक्टेयरSiliserh Lake gets Ramsar status The Hindu 2025
पर्यटन महत्व
सीलीसेढ़ झील अलवर ज़िले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। झील के किनारे स्थित विनय विलास महल जिसमें सामान्यतः सीलीसेढ़ महल के रूप में जानते हैं वर्तमान में एक विरासत होटल के रूप में उपयोग किया जाता है।Siliserh Tourism https://www.tourism.rajasthan.gov.in Rajasthan Tourism
संरक्षण से जुड़ी चुनौतियाँ
मौसमी जल-स्तर में गिरावट
गाद जमाव
पर्यटन एवं मानवीय दबाव
संदर्भ
Siliserh Lake declared Ramsar Site MoEFCC, Govt. of India 2025
बाहरी कड़ियाँ
https://www.tourism.rajasthan.gov.in
https://www.ramsar.org
श्रेणी:राजस्थान की झीलें
श्रेणी:अलवर ज़िला
श्रेणी:भारत के रामसर स्थल
श्रेणी:राजस्थान की आर्द्रभूमियाँ