Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रूढ़िवादिता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रूढ़िवादिता - यह समाज में फैली एक कुधारणा है, जिसे समाज ने अपनी परंपराओं से जोड़ दिया है। उनके अनुसार यह एक परंपरा है और इस परंपरा के अंतर्गत लड़कियों को घर के अंदर रखकर ही काम कराया जाता है । उन्हें किसी भी प्रकार की आजादी नहीं दी जाती है और ना ही उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। उनकी आजादी तथा उनके सपने भी छीन लिए जाते हैं। ना तो उन्हें लड़कों के समान समानता दी जाती है और ना ही आजादी, जबकि दोनों समान हैं और दोनो को ही समानता और स्वतंत्रता का अधिकार है। इस अंधविश्वास के कारण लोग पुत्र को पुत्री से ज्यादा अधिकार तथा आजादी दे रहे हैं, जबकि यह सरासर गलत। एक तरफ लड़कों को आजादी दी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ लड़कियों की आजादी और उनके सपने छीन लिए जा रहे हैं। समाज में फैली इस कुप्रथा के कारण लड़कियों को अनेक प्रकार की प्रताड़नाएं सहनी पड़ रही है, साथ ही उनके अधिकार भी छीन लिए जा रहे हैं। समाज में लड़कियों को हमेशा कमजोर ही समझा जाता है। समाज को लोगों की यह रूढ़िवादी परंपरा लड़कियों के लिए भ्रष्टाचार का सैलाब उत्पन्न कर रही है, जो एक दिन इस समाज को ही ले डूबेगा और उस यह रूढ़िवादी समाज भी कुछ नहीं कर पाएगा। यदि समाज अपनी पुरानी परंपराओं का ही विश्लेषण करना चाहता है और अपने पुराने सिद्धांतों पर ही चलना चाहता है, तो समाज आधुनिकता के साथ भी उसका पालन कर सकता है। यह जरूरी नहीं की लोग रूढ़िवादिता के अंतर्गत ही अपनी परंपराओं का विस्तार कर जीवन यापन करें , बल्कि वे आधुनिकता के साथ आगे बढ़कर प्रकृति तथा संसार में होने वाले परिवर्तन के हिसाब से अपने आप को और अपनी परंपराओं को भी बदल सकते हैं, जिससे आधुनिक पीढ़ी के लड़कियों की आजादी और सपने नष्ट होने से बच जाए। उनका भविष्य उज्वल हो सके और वें भी अपने सपनों को पूरा कर अपने पैरों पर खड़ा हो सकें, साथ ही शिक्षा का भी विस्तार कर सकें।Tonmoy Mahafujul Islam Quadery Fariha Atqiya Hami Ithmam Kar Kumkum Reza Hasan Al Bahadur Newaz Mohammed Hossain Md Shahadat 2022-06-17 Computational epigenetic landscape analysis reveals association of CACNA1G-AS1, F11-AS1, NNT-AS1, and MSC-AS1 lncRNAs in prostate cancer progression through aberrant methylation https://doi.org/10.1038/s41598-022-13381-0 Scientific Reports 12 1 10.1038/s41598-022-13381-0 2045-2322