411 REFERENCE · Wikipedia
बर्नवेल मॅनर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2016
thumb|बर्नवेल मैनर
बर्नवेल मैनर(Barnwell Manor), ग्लौकेस्टर के ड्यूक का ऐतिहासिक पूर्व निवास है। यह नॉर्थहैम्पटनशायर, इंग्लैंड के बर्नवेल गाँव के निकट स्थित है। इस एस्टेट में ऐतिहासिक बर्नवेल कासल भी स्थित है। जिसे १२६६ में बरेंजर ली मोएन ने बनवाया था। मोएन ने इस मकान को रैमसे ऐबी को १२७६ में बेच दिया था। इसे १५३६ तक इस ऐबी ने रखा था, जिसके बाद इसे राज को सौंप दिया गया। एलिज़ाबेथन काल का मैनर घर, यहाँ का मुख्य निवासशाला बन गया, जबकि बाकि के सारे रिहाइशी कमरे और किले के अन्य सारी ईमारतों को १७०४ में गिरा दिया गया था। मौजूद मकान में चार रिसेप्शन रूम और सात मुख्य शयनकक्ष हैं। यह एक ४०-कमरों वाला १८वीं सदी का मैनर घर है, जिसे मूलतः १५८६ में बनवाया गया था। यह २५०० एसर के एस्टेट पर स्थित है, जिसपर मलिकत्व, ग्लौकेस्टर के ड्यूक के पास है।
इन्हें भी देखें
बकिंघम पैलेस
होलीरूड पैलेस
विंडसर कासल
ब्रिटेन के राजकीय निवास
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:ब्रिटेन के महल
श्रेणी:ब्रिटेन के राजकीय निवास