411 REFERENCE · Wikipedia
सिलवेस्टर स्टैलोन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Sylvester Stallone 2015.JPG सिलवेस्टर स्टैलोन 2015 में Sylvester Gardenzio StalloneSome sources indicate he was born as Michael Sylvester Gardenzio Stallone yes 1946 07 6 New York City, New York, U.S. American film actor, director, screenwriter 1969–present Sasha Czack (1974–1985)Brigitte Nielsen (1985–1987)Jennifer Flavin (1997–present) www.sylvesterstallone.com
सिलवेस्टर स्टैलोन (जन्म 6 जुलाई 1946), उपनाम स्ली स्टैलोन,http://www.rottentomatoes.com/celebrity/sylvester_stallone/biography.php स्लाई स्टैलोन 17 जून 2010 https://web.archive.org/web/20100224122234/http://www.rottentomatoes.com/celebrity/sylvester_stallone/biography.php 24 फ़रवरी 2010 live एक अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। 1970 से 1990 के दशक में विश्व भर में बॉक्स ऑफिस में सबसे अधिक भीड़ खींचनेवालों में से एक, स्टैलोन मर्दानगी और हॉलीवुड एक्शन नायकत्व के प्रतीक हैं। उन्होंने दो ऐसे चरित्रों को निभाया, जो अमेरिकी सांस्कृतिक शब्दकोश का एक हिस्सा बन गए: रॉकी बैलबोआ, मुक्केबाज जिसने प्रेम और गौरव की राह में आयी बाधाओं के लिए लड़ाई लड़ कर जीत हासिल की और जॉन रैंबो, एक साहसी सैनिक जो हिंसा से राहत और प्रतिशोध मिशन का विशेषज्ञ था। 1980 और 1990 के दशक के बड़े हिस्से के दौरान, रॉकी और रैंबो की भूमिका के अलावा अन्य मेगा ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के साथ दुनिया के बड़े फिल्म स्टारों में से वे एक थे। जनवरी 2010
स्टैलोन की फिल्म रॉकी को नेशनल फिल्म रजिस्ट्री में शामिल करने के साथ-साथ इस फिल्म की सामग्री को स्मिथसोनियन संग्रहालय में रखा गया है। रॉकी श्रृंखला में स्टैलोन द्वारा फिलाडेलफिया म्युजियम ऑफ आर्ट के सामने के प्रवेशद्वार का इस्तेमाल करने से उस क्षेत्र का उपनाम रॉकी स्टेप्स पड़ गया. फिलाडेलफिया में म्युजियम के करीब सीढि़यों के पहले दाहिनी ओर उनके रॉकी चरित्र की एक मूर्ति स्थायी रूप से लगायी गयी है।
प्रारंभिक जीवन
स्टैलोन का जन्म न्यूयॉर्क के न्यू यॉर्कhttp://www.sylvesterstallone.com/Biography.html सिलवेस्टर स्टैलोन की आधिकारिक वेबसाइट 17 जून 2010 https://web.archive.org/web/20090331164314/http://www.sylvesterstallone.com/Biography.html 31 मार्च 2009 dead में हुआ। वे एक हेयरड्रेसर फ्रैंक स्टैलोन सीनियर और ज्योतिषी, पूर्व नर्तकी तथा महिला कुश्ती की आयोजक जैकी स्टैलोन (जन्म से जैकलीन लैबोफिश) के पुत्र हैं। वे अभिनेता और संगीतकार फ्रैंक स्टैलोन के भाई हैं। स्टैलोन के पिता इटली के बारी प्रांत (अपुलिया, इटली)http://www.youtube.com/watch?v=dsKu6TYaYpM स्टैलोन के इटली दौरे का वीडियो 17 जून 2010 https://web.archive.org/web/20120327170057/http://www.youtube.com/watch?v=dsKu6TYaYpM 27 मार्च 2012 live के गिओइया डेल कोले के एक इटालियन अप्रवासी के पुत्र थे, जबकि स्टैलोन की मां वाशिंगटन D.C. के फ्रेंच और रूसी यहूदी माता-पिता की संतान थीं।इनसाइड द ऐक्टर्स स्टूडियो, 1999 में घोषित "सिनेमा. https://web.archive.org/web/20091010001624/http://www.letelegramme.com/ig/generales/regions/bretagne/cinema-stallone-est-de-brest-meme-06-10-2009-596723.php 10 अक्तूबर 2009 स्टैलोन इस्ट डे ब्रेस्ट « même » !" https://web.archive.org/web/20091010001624/http://www.letelegramme.com/ig/generales/regions/bretagne/cinema-stallone-est-de-brest-meme-06-10-2009-596723.php 10 अक्तूबर 2009 , Le Télégramme de Brest, 6 अक्टूबर 2009Stewart Will Rambo-ski - Hollywood star Sylvester Stallone's Russian secret Daily Mail 2009-04-11 http://www.dailymail.co.uk/tvshowbiz/article-1169252/Rambo-ski--Hollywood-star-Sylvester-Stallones-Russian-secret.html 2009-04-11 https://web.archive.org/web/20091205040949/http://www.dailymail.co.uk/tvshowbiz/article-1169252/Rambo-ski--Hollywood-star-Sylvester-Stallones-Russian-secret.html 5 दिसंबर 2009 live
उनके जन्म के दौरान डॉक्टरों ने एक अतिरिक्त शल्य-चिमटे का प्रयोग किया था जिसके सटीक प्रयोग ना होने के कारण उनके एक स्नायु में चोट आई थी और इस कारण स्टैलोन के चेहरे के एक हिस्से में पक्षाघात हो गया, नतीजतन उनकी बोली अस्पष्ट हो गयी और निचला बाया होंठ लटक गया.The Biography Channel Sylvester Stallone Biography 2007 http://www.thebiographychannel.co.uk/biographies/sylvester-stallone.html दिसम्बर 28, 2009 https://web.archive.org/web/20091213163721/http://www.thebiographychannel.co.uk/biographies/sylvester-stallone.html 13 दिसंबर 2009 dead दो से पांच साल की उम्र के बीच स्टैलोन को क्वींस में रखा गया, सिर्फ सप्ताह के अंत में माता-पिता से मिलने जाया करते थे। 1951 में वे अपने माता-पिता के साथ मैरीलैंड के सिल्वर स्प्रिंग में रहने आए, जहां वे ब्यूटी सैलून की श्रृंखला चलाते थे। 1961 में समस्याग्रस्त बच्चों के लिए पेंसिल्वेनिया के बेरवेन स्थित एक निजी स्कूल डेवेरेक्स मैनोर हाई स्कूल में दाखिला लिया, इसके बाद एक सौंदर्य स्कूल में स्नातक के लिए भर्ती हुए. जनवरी 2010
लेसिन में अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्वीट्जरलैंड के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने के बाद स्टैलोन ने ब्यूटी स्कूल बीच में छोड़ दिया, जहां उन्होंने नाटक की पढ़ाई की और स्कूल के बेहतरीन छात्रों में नाम लिखाया. अमेरिका लौटने के बाद उन्होंने मियामी विश्वविद्यालय के थिएटर कला विभाग में तीन साल के लिए दाखिला लिया। उनका स्नातक पूरा होने में कुछ ही घंटे बाक़ी थे कि उन्होंने उसे छोड़ने और पटकथा लेखन कैरियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया। वह क्यू. मूनब्लड और जे जे डेडलॉक नामक छद्म नामों से लिखने लगे और साथ ही फिल्मों में भूमिकाएं भी करने लगे.
कैरियर
इटैलियन स्टैलियन और स्कोर
स्टैलोन ने हल्की-फुल्की अश्लील फीचर फिल्म दि पार्टी एट किटी एंड स्टड'स (1970) में पहली स्टार भूमिका निभायी, बाद में वो इटैलियन स्टैलियन के नाम से दोबारा रिलीज हुई (रॉकी के बाद से स्टैलोन के उपनाम और फिल्म की एक पंक्ति के आधार पर नया नाम दिया गया) दो दिन के काम के लिए उन्हें 200 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया गया. 2007 में फिल्म का "असंपादित" संस्करण तथाकथित रूप से स्टैलोन की पूरी तरह से वास्तविक हार्डकोर फुटेज दिखाने के लिए रिलीज हुआ, लेकिन व्यापार पत्रिका AVN के अनुसार, जो हार्डकोर दृश्य डाले गए उसमें अभिनेता नहीं थे।http://www.avn.com/index.cfm?objectid=EFD60E43-B811-859E-77AF557128166829 द 'इटालियन स्टैलोन' होक्स: स्टैलोन नेवर डिड हार्डकोर' 17 जून 2010 https://web.archive.org/web/20080312095528/http://www.avn.com/index.cfm?objectid=EFD60E43-B811-859E-77AF557128166829 12 मार्च 2008 dead 2008 में पार्टी एट किट्टी एंड स्टड के दृश्य रोजर कॉलमॉन्ट की हार्डकोर फिल्म व्हाइट फायर (1976) के जर्मन संस्करण में डाले गये।http://www.xbiz.com/news/video/89769 दूसरा वर्ल्ड इंटरटेनमेंट का रिलीज़ हार्डकोर 'इटालियन स्टैलोन' 17 जून 2010 https://web.archive.org/web/20160629175807/http://www.xbiz.com/news/video/89769 29 जून 2016 dead
स्टैलोन ने कामुक ऑफ-ब्रॉडवे नाटक स्कोर में भी भूमिका अदा की, जिसका 1971 में 28 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक 23 बार मार्टीनिक थिएटर में मंचन हुआ और बाद में इस पर रैडले मेटजर ने एक फिल्म बनायी.
शुरूआती फिल्म भूमिकाएं, 1970-1975
1970 में दि पार्टी एट किट्टी एंड स्टड के अलावा, स्टैलोन नो प्लेस टू हाइड में भी नजर आए, जिसे पुन:संपादित किया गया और फिर उसे नया नाम रिबेल दिया गया, इस दूसरे संस्करण में स्टैलोन उसके स्टार के रूप में दिखे. वुडी एलेन के ह्वाट्स अप, टाइगर लिली? के स्टाइल के बाद, 1990 में मूल फिल्म के लिए पहले लिये गए हिस्से और उससे मिलते-जुलते नए फुटेज को फिर से संपादित किया गया, इसके बाद इस फिल्म को फिर से डब करके एक पुरस्कार प्राप्त करनेवाली पैरोडी को शीर्षक दिया गया मैन कॉल्ड ...रेनबोअ मैन कॉल्ड... https://web.archive.org/web/20100125182356/http://www.imdb.com/title/tt0100101/ 25 जनवरी 2010 रेनबो - IMDB.com https://web.archive.org/web/20100125182356/http://www.imdb.com/title/tt0100101/ 25 जनवरी 2010 , इसमें फिर से स्टैलोन को लिया गया, जो डेविड कैसी द्वारा निर्देशित और जैफ्री हिलटॉन द्वारा निर्मित थी। "ए मैन कॉल्ड ... रेनबो" ने शिकागो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव और ह्यूस्टन के वर्ल्डफेस्ट में सिल्वर अवार्ड जीता और इसके श्रेय प्राप्त स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन के साथ इस फिल्म को एंटरटेनमेंट टुनाइट में दिखाया गया. इसने सिस्केल एंड एबर्ट (Siskel & Ebert) में प्रशंसा प्राप्त की और माइकल मेडवेड ने इसे लोकप्रिय फिल्म समीक्षा शो स्नीक प्रिव्यू (Sneak Previews) में भेजने की सिफारिश कर दी.
स्टैलोन की अन्य शुरुआती फिल्मों में उनकी भूमिका बहुत छोटी थी, जिनमें वुडी एलेन की बनानाज (1971) में एक सब-वे बटमार के रूप में एक छोटा -सा मामूली किरदार, मनोवैज्ञानिक रोमांचक क्लट (1971) में एक क्लब में अतिरिक्त डांसर और जैक लेमोन की फिल्म दि प्रिजनर ऑफ सेकंड एवेन्यू (1975) में एक युवक की भूमिका शामिल हैं। लेमोन की फिल्म में जैक लेमोन स्टैलोन का पीछा करते हैं, छीना-झपटी करते हैं और लूटपाट करते हैं, यह सोच कर कि स्टैलोन का चरित्र जेबकतरे का है। दि लॉर्ड्स ऑफ फ्लैटबुश (1974) में उन्होंने दूसरा मुख्य किरदार निभाया. 1975 में उन्होंने फेयरवेल, माई लवली, कैपोन और डेथ रेस 2000 में सहयोगी कलाकार का किरदार निभाया. टीवी धारावाहिक पुलिस स्टोरी और कोजक में वे अतिथि कलाकार के रूप में नजर आए.
रॉकी के साथ सफलता, 1976
Rocky
thumb|right|1978 में स्टैलोन
नायक के किरदार में रॉकी (1976) की रिकॉर्ड तोड़ सफलता से स्टैलोन को दुनिया भर में ख्याति मिली. 24 मार्च 1975 को स्टैलोन ने मोहम्मद अली – चक वेपनेर की लड़ाई देखी, जिसने रॉकी की नींव के लिए उन्हें प्रेरित किया। उस रात स्टैलोन घर गए और तीन दिनों में उन्होंने रॉकी की पटकथा लिख डाली. उसके बाद मुख्य किरदार निभाने के इरादे के साथ उन्होंने पटकथा को बेचने की कोशिश की. रॉबर्ट कारटॉफ और इरविन विंकेल्रर को पटकथा (जिसे स्टैलोन ने भूमिका तय करने के बाद उन्हें सौंपा) विशेष रूप से पसंद आई और उनलोगों ने बर्ट रेनॉल्ड या जेम्स कान जैसे सितारों को मुख्य किरदार के लिए लेने की योजना बनायी. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा के लिए स्टैलोन को नामांकन मिलने सहित कुल मिलाकर दस एकाडमी अवार्ड्स के लिए रॉकी का नामांकन हुआ। रॉकी ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ संपादन का एकाडमी अवार्ड जीता.
रॉकी, रैंबो और नई फिल्मी भूमिकाएं, 1978-1989
thumb|left|1984 में स्टैलोन
अगली कड़ी रॉकी II, जिसे स्टैलोन ने लिखा और निर्देशित भी किया था (पहली फिल्म को निर्देशित करने के लिए एकाडमी अवार्ड विजेता जॉन जी. एविल्डसन को हटाकर), 1979 में रिलीज हुई और यह बहुत सफल भी रही. इसने 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए.
रॉकी फिल्मों के अलावा, 1970 के दशक के आखिर और 1980 के दशक की शुरूआत में स्टैलोन ने दूसरी और भी कई फिल्में की, जिन्हें समीक्षकों ने सराहा, लेकिन वे बॉक्स ऑफिस में सफल नहीं रहीं. F.I.S.T. (1978) जैसी सामाजिक, महाकाव्य शैली की ड्रामा फिल्म के लिए उन्हें समीक्षकों की सराहना मिली, जिसमें उन्होंने एक गोदाम श्रमिक की भूमिका अदा की थी, जो श्रमिक संघ की अगुवाई में जुट जाता है। और पैराडाइज एली (1978) एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें वे तीन भाइयों में से एक की भूमिका निभाते हैं जो एक ठग है और अपने दूसरे भाई की मदद करते हैं, जो एक पहलवान है, मदद करता है।
1980 के दशक के शुरू में, उन्होंने ब्रिटेन के वरिष्ठ अभिनेता माइकेल कैन के साथ एस्केप टू विक्ट्री (1981) में अभिनय किया, यह एक स्पोर्टस ड्रामा थी, जिसमें उन्होंने नाज़ी फुटबॉल प्रचार (सॉकर) टूर्नामेंट में शामिल एक युद्ध बंदी की भूमिका निभाई. इसके बाद स्टैलोन ने एक एक्शन थ्रिलर फिल्म नाइटहॉक्स (1981) बनाई, जिसमें वे न्यूयॉर्क सिटी पुलिस की भूमिका निभाते हैं, जो विदेशी आतंकवादी बने रूटगेर हॉयेर के साथ चूहे-बिल्ली का खेल खेलता है।
thumb|right|250px|ब्रिगित्ते नीलसन के साथ सिलवेस्टर स्टैलोन, रोनाल्ड रीगन और 1985 व्हाइट हाउस में नैंसी रीगन
एक्शन एडवेंचर फिल्म फर्स्ट ब्लड (1982) में वियतनाम के अनुभवी योद्धा रैंबो के रूप में स्टैलोन को एक और बड़ी सफलता मिली. रैंबो की पहली किस्त समीक्षा और बॉक्स ऑफिस दोनों ही दृष्टि से सफल रही. समीक्षकों ने स्टैलोन के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा कि रैंबो मानवीय दिखाई देता है, जबकि इसीनाम से प्रकाशित एक पुस्तक और फर्स्ट ब्लड तथा अन्य फिल्मों में उन्हें विपरीत रूप में पेश किया गया है। इसके बाद रैंबो (1985) की तीन कडि़यां Rambo: First Blood Part II, रैंबो III (1988) और रैंबो बनीं. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं, लेकिन मूल की तुलना में इन्हें समीक्षकों की सराहना कम मिली. उन्होंने रॉकी फ्रैंचाइज के साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस सफलता का अपना सफर जारी रखा और रॉकी III (1982) और रॉकी IV (1985) के लिए लेखन, निर्देशन तथा अभिनय किया। इन दो चरित्रों को स्टैलोन ने कुल दस फिल्मों में निभाया.
इसी दौरान स्टैलोन की भूमिकाओं के कारण विदेशों में उनके प्रशंसकों की तादाद में वृद्धि हुई. उन्होंने अलग तरह की शैली की भूमिकाओं के भी प्रयास किये, हालांकि कॉमेडी फिल्मों के लिए किये गए लेखन और अभिनय में उन्हें सफलता नहीं मिली. राइनस्टोन (1984), जिसमें उन्होंने एक सामान्य किस्म के देशी संगीत का गायक बनने की तमन्ना रखनेवाले की भूमिका की और ड्रामा फिल्म ओवर दि टॉप (1987) में उन्होंने एक ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभायी जो अपने बेटों को प्रभावित करने के लिए पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता में भाग लेता है। राइनस्टोन साउंडट्रैक के लिए उन्होंने एक गीत गाया. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में सफल नहीं रहीं और समीक्षकों द्वारा इसे इन्हें सराहना नहीं मिली. यह 1985 के आसपास का समय था, जब स्टैलोन को 1939 के जेम्स केगने की क्लासिक एंजेल्स विद डर्टी फेस के रीमेक के लिए साइन किया गया. यह फिल्म उनकी कई फिल्मों के लिए कैनॉन पिक्चर्स के साथ हुए करार का हिस्सा थी और इसमें उनके साथ क्रिस्टोफर रीव सह-अभिनेत्री थीं और यह मेनाहेम गोलान द्वारा निर्देशित थी। लोकप्रिय क्लासिक के रीमेक को वैराइटी पत्रिका और रोजर एबर्ट जैसे बड़े समीक्षक द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया और इसीलिए कैनॉन ने इसके बजाय कोबरा बनाना तय कर लिया। कोबरा (1986) और टैंगो एंड कैश (1998) ने घरेलू स्तर पर अच्छा करोबार किया, लेकिन विदेशी बाजार में 100 मिलियन डॉलर से अधिक के साथ इसने धमाकेदार कारोबार किया और दुनिया भर में 160 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की. इस दशक के अंत में रॉकी एंड रैंबो फ्रैंचाइज ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिलियन डॉलर का कारोबार किया। जनवरी 2010
1990-2002
उस समय के लॉक अप और टैंगो एंड कैश की सफलता के बाद, 1990 के दशक की शुरूआत में स्टैलोन द्वारा अभिनीत रॉकी फ्रैंचाइज की पांचवीं किस्त रॉकी V ने बॉक्स ऑफिस को निराश किया और प्रशंसकों द्वारा भी इसे सीरीज में अनुचित प्रवेश मानकर नापसंद कर दिया गया. उस समय फ्रैंचाइज की इसे आखिरी किस्त मान लिया गया था। जनवरी 2010
समीक्षा और व्यावसायिक रूप से औंधे मुंह गिरे ऑस्कर (1990) और स्टॉप! ऑर माई मॉम विल शूट (1992) (जिसे वे अपनी सबसे खराब फिल्म मानते हैं) में अभिनय के बाद 90 के दशक की शुरूआत में उन्होंने 1993 में क्लिफहैंगर के साथ वापसी की, जिसे अमेरिका में औसत दर्जे की सफलता मिली, लेकिन दुनिया भर में यह अधिक सफल रही, इसने कुल 255 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाया. उसी साल बाद में उन्होंने अत्याधुनिक एक्शन फिल्म डिमोलिशन मैन जैसी बड़ा हिट दी, इस फिल्म ने दुनिया भर में 158 मिलियन डॉलर से अधिक कमाए. 1994 के दशक में दि स्पेशलिस्ट (170 डॉलर से अधिक की कमाई) के साथ हिट फिल्मों का कारवां चलता रहा.
1995 में, उन्होंने एक हास्य पुस्तक पर आधारित जज ड्रेड नाम के चरित्र का अभिनय किया, जिसका फिल्म में भी यही नाम था, इस चरित्र को 2000 ईस्वी संवत की ब्रिटिश हास्य पुस्तक से लिया गया था। उनकी ओवरसीज बॉक्स ऑफिस अपील ने दुनिया भर में 113 मिलियन डॉलर की कमाई से जज ड्रेड के घरेलू बॉक्स ऑफिस की निराशा से उबार लिया। जुलियन मूर और एंटोनियो बैंड्रास जैसे सह-सितारों के साथ रोमांचक फिल्म असैसिन्स (1995) में भी वे नजर आए. 1996 में, उन्होंने एक असफल फिल्म डेलाइट में अभिनय किया, जिसने अमेरिका में महज 33 मिलियन डॉलर बनाये, हालांकि ओवरसीज में यह 126 मिलियन डॉलर के साथ बड़ी हिट रही, इसकी कुल कमाई 159,212,469 डॉलर थी।
उसी साल स्टैलोन सभी सितारे कलाकार हस्तियों के साथ ट्रे पार्कर और मैट स्टोन की लघु हास्य फिल्म योर स्टुडियो एंड यू में नजर आए, जिसे सीग्राम कंपनी द्वारा युनिवर्सल स्टूडियोज और MCA कारपोरेशन के अधिग्रहण के मौके पर मनायी जा रही पार्टी के लिए शुरू किया गया. स्टैलोन इसमें अपने रॉकी बाल्बोआ की आवाज में बात करते हैं, वे जो कह रहे हैं, वह उपशीर्षक में अनुदित होता जाता है। एक जगह पर, स्टैलोन चीखना शुरू कर देते हैं कि उनके बाल्बोआ चरित्र को वे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे उन्होंने अतीत में छोड़ दिया है; सूत्रधार उन्हें वाइन कूलर से शांत करता है और उन्हें "ब्रैनियाक" कहता है। इसके जवाब में, स्टैलोन कहते हैं, "बहुत बहुत शुक्रिया." इसके बाद वे वाइन कूलर की तरफ देखते हैं और चिल्ला कर कहते हैं, "फालतू घटिया स्टुडियो!"यौर स्टूडियो ऐंड यू https://web.archive.org/web/20121020045255/http://video.google.com/videoplay?docid=-6493841613076981287 20 अक्तूबर 2012 (गूगल वीडियो से)
रॉकी की बहुत बड़ी सफलता के बाद समीक्षक रॉजर एबर्ट ने एक बार कहा था कि स्टैलोन मारलॉन ब्रैंडो बन सकते हैं, हालांकि रॉकी से मिली समीक्षकों की सरहाना को वे फिर कभी हासिल नहीं कर पाए.
स्टैलोन ने, बहरहाल, क्राइम ड्रामा कॉप लैंड (1997) के जरिये सराहना जुटा ली थी, जिसमें रॉबर्ट डि नीरो और रे लिओटा के साथ उन्होंने अभिनय किया था, लेकिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी सफलता नहीं मिली. उनके अभिनय ने उन्हें स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिलवा दिया. 1998 में उन्होंने कंप्यूटर एनिमेटेड फिल्म एंटज में पार्श्व स्वर दिया, जिसकी घरेलू कमाई 90 मिलियन डॉलर से अधिक रही.
नई सहस्राब्दी जैसे शुरू हुई, स्टैलोन ने रोमांचक फिल्म गेट कार्टर में अभिनय किया – यह 1971 में ब्रिटिश माइकल केन की इसी नाम फिल्म का रीमेक था – लेकिन समीक्षकों और दर्शको दोनों द्वारा फिल्म को खास पसंद नहीं किया गया. इसके बाद आयी ड्राइवेन (2001), एवेंजिंग एंजेलो (2002) और डी-टॉक्स (2002) नामक फिल्मों के लगातार दर्शकों और समीक्षकों की अपेक्षाओं पर खरे न उतरने के कारण स्टैलोन का कैरियर अच्छे-खासे उतार पर आ गया.
2000 में, स्टैलोन को सदी के निकृष्टतम अभिनेता (वर्स्ट एक्टर ऑफ दि सेंचुरी) का रैजी अवार्ड मिला, कहा गया कि यह उनकी किसी एक फिल्म के लिए नहीं, बल्कि "उनकी 95 % फिल्मों में उनके काम के लिए" यह अवार्ड दिया गया. 2000 तक स्टैलोन को रैजी का निजी फिल्मों के लिए चार निकृष्टतम अभिनेता रैजी (वर्स्ट एक्टर रैजी) का ही "निकृष्टतम स्क्रीन युगल अवार्ड" (वर्स्ट स्क्रीन कपल) और 1980 के दशक के लिए उन्हें रैजी का "दशक का निकृष्टतक अभिनेता" (वर्स्ट एक्टर ऑफ दि डिकेड) का अवार्ड दिया गया."RAZZIE का पूरा इतिहास, वर्ष के-वर्ष: 1980-2007". www.razzies.com. https://web.archive.org/web/20090603034357/http://razzies.com/forum/forum_posts.asp?TID=1110&PN=1 3 जून 2009 26 जून 2006 को प्रकाशित किया गया. https://web.archive.org/web/20090603034357/http://razzies.com/forum/forum_posts.asp?TID=1110&PN=1 3 जून 2009 5 जून 2008 को URL को अभिगम. https://web.archive.org/web/20090603034357/http://razzies.com/forum/forum_posts.asp?TID=1110&PN=1 3 जून 2009 1984 से 1992 तक लगातार नौ साल तक उन्हें निकृष्टतम अभिनेता के अवार्ड के लिए नामांकित किया गया.
2003-2005
2003 में, स्पाई किड्स ट्रिलॉजी Spy Kids 3-D: Game Over में उन्होंने एक खलनायक की भूमिका अदा की थी, जो कि बॉक्स ऑफिस में बडी सफल रही (दुनिया भर से लगभग 220 मिलियन डॉलर). 2003 में एक फ्रेंच फिल्म टैक्सी 3 में एक यात्री के रूप में अतिथि भूमिका में भी स्टैलोन नजर आए.
बुरी तरह से आलोचित बॉक्स ऑफिस पर विफल रही कई फिल्मों के बाद स्टैलोन ने नए प्रकार के क्राइम ड्रामा शेड में सहयोगी भूमिका निभा कर खुद को पुनर्स्थापित करना शुरू किया, इसे सीमित दायरे में रिलीज किया गया, लेकिन समीक्षकों ने इसकी सराहना की.http://www.rottentomatoes.com/m/shade/ रॉटनटोमैटोस पर शेड 17 जून 2010 https://web.archive.org/web/20100508211733/http://www.rottentomatoes.com/m/shade/ 8 मई 2010 live टुपैक शाकुर नामक रैप गायक की हत्या और नॉटोरियस B.I.G तथा लॉस एंजेल्स पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार कांड के इर्दगिर्द बनी फिल्म, अस्थायी तौर पर जिसका शीर्षक रैंपार्ट स्कैंडल था, जिसमें उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी किया, से भी वे जुड़े थे।http://www.mtv.com/movies/news/articles/1472396/20030606/story.jhtml Sylvester Stallone Making Movie About Biggie, Tupac Murders Patel Joseph जून 6, 2003 MTV News जनवरी 9, 2010 https://web.archive.org/web/20090104120423/http://www.mtv.com/movies/news/articles/1472396/20030606/story.jhtml 4 जनवरी 2009 live बाद में इसका नाम नॉटोरियस दिया गया, लेकिन स्थगित कर दिया गया.http://www.eurweb.com/story/eur30196.cfm Stallone's Tupac/Biggie Movie a No Go: Actor was to play LAPD detective who found dirty cops at root of murders दिसम्बर 7, 2006 EURWeb.com जनवरी 9, 2010अगस्त 2021 InternetArchiveBot
2005 में, NBC रियलिटी टेलीविजन बॉक्सिंग सीरीज दी कॉन्टेंडर में सुगर रे लियोनार्ड के साथ वे सह-प्रस्तुतकर्ता थे। उसी साल टीवी श्रृंखला लास वेगास के दो भागों में भी उन्होंने अतिथि भूमिका अदा की. 2005 में स्टैलोन कुश्ती के आइकॉन हल्क होगेन, जो रॉकी III में थंडरलिप के नाम से एक पहलवान के रूप में नजर आए थे, को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था; स्टैलोन वह शख्स भी हैं जिन्होंने होगन को रॉकी III में अतिथि भूमिका करने का प्रस्ताव दिया.http://www.donaly.com/celebrity_scene_weekly.html सिलवेस्टर स्टैलोन रॉकी- खंड 36 से डॉन अली द्वारा सेलिब्रिटी मासिक दृश्य 17 जून 2010 https://web.archive.org/web/20100721050133/http://www.donaly.com/celebrity_scene_weekly.html 21 जुलाई 2010 dead
रॉकी और रैंबो की वापसी, 2006-2008
thumb|235px|हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फेम पर सिलवेस्टर स्टैलोन हॉलीवुड स्टार
फिल्मों से कुछ वर्षों तक अलग रहने के बाद, रॉकी श्रृंखला की छठी किस्त रॉकी बाल्बोआ की सफलता के साथ 2006 में स्टैलोन ने वापसी की, यह फिल्म समीक्षात्मक और व्यावसायिक रूप से हिट रही. आलोचना और बॉक्स ऑफिस में उसकी विफलता के कारण रॉकी V को आखिरी किस्त मान लिया गया था, लेकिन स्टैलोन ने सीरीज को एक अधिक सटीक अंत देने के लिए रॉकी VI बनाने का फैसला किया।
घरेलू बॉक्स ऑफिस में कुल 70.3 मिलियन डॉलर (और दुनिया भर से 155.3 मिलियन डॉलर) आया।
फिल्म का बजट केवल 24 मिलियन डॉलर था। रॉकी बाल्बोआ में उनके प्रदर्शन की सराहना की गई है और इसने ज्यादातर सकारात्मक समीक्षाएं बटोरी.रॉटनटोमैटोस पर बल्बोआअगस्त 2021 InternetArchiveBot
स्टैलोन की सफल फ्रैंचाइज फिल्म रैंबो की चौथी किस्त उनकी नवीनतम रिलीज है जिसकी कड़ी का नाम सीधे-सीधे रैंबो रखा गया. 25 जनवरी 2008 को फिल्म 2,751 थिएटरों में दिखायी गयी, पहले ही दिन इसने कुल 6,490,000 डॉलर और पहले हफ्ते के अंत में 18,200,000 से अधिक का कमाए. वर्तमान में अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर यह 42,653,401 डॉलर और दुनिया भर में 112,481,829 डॉलर पर टिका है।इस 7737601367
फरवरी 2008 में जब यह पूछा गया कि किस आइकॉन के रूप में वे याद किया जाना चाहेंगे, तो स्टैलोन ने कहा, "यह कहना कठिन है, लेकिन रॉकी मेरा पहला बच्चा है, इसलिए रॉकी ."http://www.stv.tv/content/out/film/videointerviews/display.html?id=opencms%3A%2Fout%2Ffilms%2Fvideo_interviews%2Fsylvester_stallone_rambo_video_interview सिलवेस्टर स्टैलोन: रैम्बो रिटर्न्स, STV के साथ वीडियो साक्षात्कार 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20080518053857/http://www.stv.tv/content/out/film/videointerviews/display.html?id=opencms%3A%2Fout%2Ffilms%2Fvideo_interviews%2Fsylvester_stallone_rambo_video_interview 18 मई 2008 dead
आने वाली फिल्में
फिलहाल, स्टैलोन दि एक्सपेंडेबल पर काम कर हैं, जिसमें वे अभिनय करने के साथ, लेखन और निर्देशन करेंगे. इस फिल्म में उनके साथ जेसन स्टेथ्म, जेट ली, डोल्फ लुंडग्रेन, टेरी क्रुज, मिकी रॉके, रैंडी काउचर, रॉबर्ट नीपर, इरिक रॉबर्ट्स, डेविड जायेस और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, डैनी ट्रेजो, आर्नोल्ड श्वार्जनेगर और ब्रुज विलीज भी होंगे. केविन जेम्स की दि जूकीपर में स्टैलोन शेर की आवाज भी देंगे. स्टैलोन का कहना है कि वे नेल्सन डिमिले के उपन्यास दि लॉयन गेम का रूपांतर भी करेंगे. इसके अलावा स्टैलोन एडगर एलेन पो के जीवन पर फिल्म के निर्देशन के अपने जुनून को जाहिर करते रहे हैं, जिसकी पटकथा काफी सालों से वह तैयार कर रहे हैं। "पो" नामक यह फिल्म एवी लेरनर द्वारा निर्माण की जानी है और इसमें रॉबर्ट डॉनी जूनियर को लिया जाएगा. स्टैलोन 2008 में चौथे की सफलता के बाद पांचवें रैंबो को भी फिल्माएंगे. जुलाई 2009 में वे बॉलीवुड फिल्म कमबख्त इश्क में अतिथि भूमिका में दिखाई दिए, जहां उन्होंने खुद अपनी ही भूमिका को निभाया.
अन्य फिल्म कार्य
स्टैलोन ने 1978 में पैराडाइज एली में पहली बार एक निर्देशक के रूप में काम किया, इसे उन्होंने खुद ही लिखा और अभिनय भी किया। इसके अलावा स्टेइंग अलाइव (जो कि सैटार्डडे नाइट फिवर की एक कड़ी थी) का भी निर्देशन किया, इसी के साथ रॉकी II, रॉकी III, रॉकी IV, रॉकी बाल्बोआ और रैंबो का भी. अगस्त, 2005 में, स्टैलोन ने अपनी किताब स्ली मुव्स को रिलीज किया जो सेहत और पोषण के मामले में मार्गदर्शन करने के साथ ही साथ उनके अपने नजरिए से उनके जीवन और कार्यो की स्पष्ट धारणा देने का दावा करती है। इस किताब में स्टैलोन की कसरत करती हुई तस्वीरों सहित उनकी वर्षों पुरानी अनेक तस्वीरें हैं। सभी छः रॉकी फिल्मों को लिखने के अलावा, स्टैलोन ने कोबरा, ड्रिवन और रैंबो भी लिखा. उन्होंने सह-लेखक के रूप में कई फिल्में लिखीं, मसलन F.I.S.T., राइनस्टोन, ओवर दि टॉप और पहली तीन रैंबो फिल्में. एक सह-लेखक के रूप में उनकी सबसे बड़ी सफलता 1993 के दशक की क्लिफहैंगर रही.
thumb|
फिल्मोग्राफी
Sylvester Stallone filmography
निजी जीवन
thumb|200px|सिलवेस्टर स्टैलोन के हैण्डप्रिंट्स
स्टैलोन ने तीन शादियां की है। 28 साल की उम्र में, 28 दिसम्बर 1974 को साशा जैक से ब्याह किया। इनके दो बेटों में एक सेज मूनब्लड (जन्म 5 मई 1976) और दूसरे सीअरगोह (जन्म 1979) हैं। उनके छोटे बेटे को बहुत ही छोटी-सी उम्र में ऑटिज्म (स्वलीनता) से पीडि़त पाया गया. 14 फरबरी 1985 को दोनों का तलाक हो गया. जिस साल उनके तलाक की कार्रवाई पूरी हुई, उसी साल उन्होंने मॉडल और अभिनेत्री ब्रिजिट नेलसन से कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में ब्याह रचाया. उनका दूसरा ब्याह सिर्फ दो साल ही टिका. मई 1997 में, स्टैलोन ने जेनिफर फ्लेविन से शादी की, इनसे इनकी तीन बेटियां हैं: सोफिया रोज (जन्म 27 अगस्त 1996), सिस्टिन रोज (जन्म 27 जून 1998) और स्कारलेट रोज (जन्म 25 मई 2007).
स्टैलोन ने अपनी सदाबहार छवि के लिए बुढ़ापे को रोकनेवाले मानव विकास हार्मोन का बार-बार प्रयोग किया। 2007 में वे ऑस्ट्रेलिया में सिंथेटिक मानव विकास हार्मोन जिनट्रोपिन की 48 शीशियों के साथ पकड़े गए; इससे इस बात पर चिंता बढ़ गई कि इसके परिणामस्वरूप होने वाले प्रचार से इस दवा का प्रयोग बढ़ जाएगा.http://abcnews.go.com/Health/ActiveAging/story?id=3176015 संग्रहीत प्रति 17 जून 2010 https://web.archive.org/web/20110109200100/http://abcnews.go.com/Health/ActiveAging/story?id=3176015 9 जनवरी 2011 live
उनके अभिनय और जीवन के अनुभवों को स्वीकार करते हुए उनके शेष बचे हुए श्रेय उन्हें प्रदान किये जाएं, स्टैलोन के इस अनुरोध पर 1999 में मियामी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ने उन्हें बैचलर ऑफ़ फाईन आर्ट्स (BFA) की डिग्री प्रदान की.http://www6.miami.edu/alumni/umaa/notable.htm मियामी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों का पेज 17 जून 2010 https://web.archive.org/web/20090416124010/http://www6.miami.edu/alumni/umaa/notable.htm 16 अप्रैल 2009 live
स्टैलोन कैथोलिक के रूप में पले-बढ़े और अभिनय कैरिअर में प्रगति के साथ उन्होंने चर्च जाना छोड़ दिया. जब 1996 में उनकी बेटी जन्म से बीमार पैदा हुई तो उनके बचपन की आस्था फिर से जग गयी और अब वे चर्च जानेवाले कैथोलिक हैं।http://www.catholic.org/national/national_story.php?id=22474 संग्रहीत प्रति 17 जून 2010 https://web.archive.org/web/20100820014415/http://www.catholic.org/national/national_story.php?id=22474 20 अगस्त 2010 dead
चोट
6 जनवरी 2010 को सिलवेस्टर स्टैलोन ने FHM पत्रिका के साथ अपने एक साक्षात्कार में कहा कि जब वे एक नई फिल्म दि एक्सपेंडेबल कर रहे थे तब उनकी गर्दन टूट गयी। स्टैलोन, 63, कुश्ती के एक पूर्व दिग्गज और सह अभिनेता स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ एक फाइट फिल्मा रहे थे, लेकिन यह सब इतना वास्तविक बन गया कि स्टैलोन की गर्दन में एक हेयरलाईन फ्रैक्चर आ गया.
"मैं मजाक नहीं कर रहा हूं," वे कहते हैं। "मैंने इस बारे में किसी को नही बताया, लेकिन, लेकिन बाद में मुझे बहुत ही गंभीर ऑपरेशन करवाना पड़ा. अब मेरी गर्दन में एक मेटल प्लेट लगी हुई है।"
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Sylvester Stallone
http://www.sylvesterstallone.com/
0000230
श्रेणी:सिल्वर स्प्रिंग से लोग, मैरीलैंड
श्रेणी:1946 में जन्मे लोग
श्रेणी:न्यूयॉर्क से अभिनेता
श्रेणी:अमेरिकी फिल्म अभिनेता
श्रेणी:अमेरिकी फिल्म निर्देशक
श्रेणी:अमेरिकी पटकथा लेखक
श्रेणी:अमेरिकी रोमन कैथोलिक
श्रेणी:अमेरिकी टेलिविज़न कलाकार
श्रेणी:प्रतियोगी
श्रेणी:फ्रेंच अमेरिकी
श्रेणी:इतालवी अमेरिकी
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:न्यूयॉर्क रिपब्लिकन
श्रेणी:न्यूयॉर्क शहर से लोग
श्रेणी:फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया से लोग
श्रेणी:मियामी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र
श्रेणी:वर्स्ट ऐक्टर गोल्डन रास्पबेरी अवार्ड के विजेताएं
श्रेणी:वर्स्ट सपोर्टिंग ऐक्टर गोल्डन रास्पबेरी अवार्ड के विजेताएं
श्रेणी:वर्स्ट डाइरेक्टर गोल्डन रास्पबेरी अवार्ड के विजेताएं
श्रेणी:वर्स्ट स्क्रीन कपल गोल्डन रास्पबेरी अवार्ड के विजेताएं