Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दून विद्यालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|द दून स्कूल दून विद्यालय (द दून स्कूल)स्थापना१० सिनंबर, १९३५प्रधानाचार्यडॉ॰ कांति प्रसाद बाजपेयीस्थिति IND देहरादून, उत्तराखंड, भारतसंबद्धताकाउंसिल फ़ॉर् द इंडियन स्कूल सर्टिफ़िकेट एग्ज़ामिनेशंस विद्यार्थीकुल ५२५ (लगभग ३७० कक्षा ९-१२ में)शिक्षकअनुमानित ६५नीति वाक्य (मोटो)ज्ञान हमारा प्रकाश (Knowledge our Light)रंगनीला और सुनहराप्रकारनिजी/स्वतंत्र विद्यालयमुखपृष्ठhttps://web.archive.org/web/20090308085008/http://www.doonschool.com/info/ouroldboys.htm दून विद्यालय भारत के जाने-माने निजी/स्वतंत्र विद्यालयों मे से एक है, जो देहरादून, उत्तराखंड में है। यह विद्यालय कुल ७० एकड़ (२,८०,००० वर्ग मीटर) में फैला है। सन् १९३५, मे इस विद्यालय की स्थापना सतीश संजन दास द्वारा हई थी। वे भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और भारत के एक मुख्य न्यायाधीश सुधि संजन दास के बंधु थे। इस विद्यालय के सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक के आर्थर ई फूट, जो पहले एटन महाविद्यालय में विज्ञानाध्यापक थे। इस विद्यालय में यह पद स्वीकार करने से पहले फूट कभी भी भारत नहीं आए थे और उन्होनें सबसे पहले हैरो से जे ए के मार्टिन को अपना उप प्रधानाध्यापक नियुक्त किया। रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित जन गण मन को १९३५ में विद्यालय गान चुना गया, जिसे बाद में सन् १९४७ में भारत का राष्ट्र गान चुना गया। इस विद्यालय का उद्देश्य युवा भारतीयों को एक उदारवादी शिक्षा प्रदान करना है, जिससे उनमें धर्मनिरपेक्षता, अनुशासन और समानता के सिद्धांतों के प्रति आदर भाव जगे। २००८ में, एज्युकेशन व्लर्ड द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में इस विद्यालय को भारत के "सबसे सम्मानित आवासीय विद्यालय" का दर्जा दिया गया। बाहरी कडियाँ काउंसिल फ़ॉर् द इंडियन स्कूल सर्टिफ़िकेट एग्ज़ामिनेशंस। द दून स्कूल। श्रेणी:उत्तराखण्ड के शिक्षण संस्थान