411 REFERENCE · Wikipedia
धवलागिरी अंचल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
धौलागिरी अंचल धौलागिरी अञ्चल अंचल Dhaulagiri - view from aircraft.jpg 300px धौलागिरी का दक्षिणपश्चिम से अरीय दृश्य Dhawalagiri districts.png 300px धौलागिरी अंचल देश नेपाल राजधानी महेन्द्रनगर सबसे बड़ा नगर जिले coll मुस्तांग जिला म्याग्दी जिला पर्वत जिला बागलुंग जिला 8148 2001 556191 auto नेपाल मानक समय +5:45
धौलागिरी (ne धौलागिरी अञ्चल Dhaulagiri Zone.ogg सुनें) 10 सितम्बर 2015 से पहले नेपाल के 14 अंचलों में से एक था। नेपाल के नये संविधान को स्वीकृत करने से पहले प्रशासनिक उद्देश्यों से इसे 14 अंचलों में विभक्त किया गया था जिसे बाद में 7 प्रान्तों में बांटा गया। यह नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र में स्थित है और जिसका मुख्यालय बगलुंग में है। इस अंचल में मुस्तांग, मुक्तिनाथ, काली गण्डकी खोंच और धौलागिरी जैसे विभिन्न ट्रैकिंग क्षेत्र शामिल हैं। नेपाल का एकमात्र शिकार आरक्षित क्षेत्र ढोरपाटन शिकार आरक्षित क्षेत्र है जो इस अंचल के बागलुंग और म्याग्दी जिलों में फैला हुआ है।
प्रशासनिक उपविभाजन
धौलागिरी चार जिलों में विभाजित था; सन् 2015 में इन जिलों को गण्डकी प्रान्त में शामिल किया गया।
जिलाप्रकारमुख्यालयसन 2015 से प्रान्तबागलुंगपहाड़ीबागलुंगगण्डकी प्रान्तमुस्तांगपर्वतजोमसोमम्याग्दीपहाड़ीबेनीपर्वतपहाड़ीकुश्मा
धौलागिरी सर्किट
बाएँ|अंगूठाकार|461x461पिक्सेल|धौलागिरी पर्वत शृंखला
अंगूठाकार|241x241पिक्सेल|पूर्वी रुकुम में सन दहा के नाम से प्रचलित निम्न हिमालयी झरना
अंगूठाकार|245x245पिक्सेल|पर्वत श्रृंखला के साथ माउंट सिसने (पूर्वी रुकुम)
अंगूठाकार|248x248पिक्सेल|उत्तरी लुम्बिनी प्रान्त की पहाड़ियाँ और हिमालय
पूर्वी रुकुम में धौलागिरी सर्किट, उत्तरी लुम्बिनी प्रान्त की धौलागिरी पर्वत शृंखला को अपने दायरे में लेता है। धौलागिरी पर्वत शृंखला पूर्वी रुकुम ज़िले के उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व तक फैली हुई है और फिर पूर्व की तरफ बढ़ते हुए अपनी सबसे ऊँची चोटी, धौलागिरी प्रथम तक जाती है। पुथा हिउंचुली नामक सबसे लोकप्रिय पर्वत चोटी की ऊँचाई 7000 मीटर है जिसपर सन् 1954 में ब्रितानी खोजकर्ता जे॰एम॰ रॉबर्टस एवं शेर्पा अंग न्यिमा ने चढ़ाई की थी।https://www.asianhikingteam.com/putha-hiunchuli-climbing.html Putha Hiunchuli Climbing एशियन हाइकिंग टीम डॉट कॉम https://web.archive.org/web/20211019214856/https://www.asianhikingteam.com/putha-hiunchuli-climbing.html 19 अक्टूबर 2021 19 अक्टूबर 2021 live
केंद्र|अंगूठाकार|589x589पिक्सेल|पूर्वी रुकुम में धौलागिरी पर्वत शृंखला जिसमें हिमालय की 7,000-मीटर ऊँची कुछ प्रसिद्ध चोटियाँ शामिल हैं।
पश्चिमी धौलागिरी सर्किट एक पर्यटन ट्रेकिंग क्षेत्र है जो धौलागिरी पर्वत शृंखला एवं मगर-बहुल गाँवों में स्थित है। यहाँ उत्तर लुम्बिनी प्रान्त की विशिष्ट एवं संरक्षित 'खाम नगर' संस्कृति देखने को मिलती है। इस सर्किट का पूर्वी हिस्सा पूर्वी रुकुम के 'धोरपाटन रिज़र्व' के साथ-साथ स्थित है; इस रिज़र्व को सन् 1983 में पश्चिमी नेपाल के ऊँचे पहाड़ी क्षेत्रों के इकोसिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र) को संरक्षित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।http://dnpwc.gov.np/ DNPWC राष्ट्रिय निकुंज तथा वन्यजन्तु संरक्षण विभाग https://web.archive.org/web/20200218180540/http://dnpwc.gov.np/ 18 फ़रवरी 2020 19 अक्टूबर 2021 live
इन्हें भी देखें
नेपाल के विकास क्षेत्र (पूर्व)
नेपाल के जिले
सन्दर्भ
28 50 N 83 30 E region:NP_type:adm1st_source:GNS-enwiki title
श्रेणी:नेपाल के पूर्व शासन प्रणाली
श्रेणी:पश्चिमांचल विकास क्षेत्र