Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तुमसे ना हो पायेगा (2023 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तुमसे ना हो पाएगा (अनुवाद: आप यह नहीं कर पाएंगे) अभिषेक सिन्हा द्वारा निर्देशित और नितेश तिवारी, निखिल मेहरोत्रा और वरुण अग्रवाल द्वारा लिखित 2023 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्माण स्टार स्टूडियोज, रोनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर, अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी ने किया है। फ़िल्म में इश्वाक सिंह, महिमा मकवाना, गौरव पांडे, गुरप्रीत सैनी और करण जोतवानी मुख्य भूमिका में हैं। 29 सितंबर 2023 को यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई। == प्रोडक्शन == मई 2022 में फिल्म का फिल्मांकन शुरू हुआ। पहले इस फिल्म का नाम "बस करो आंटी" रखा गया। बाद में इसका नाम बदलकर "तुमसे ना हो पाएगा" कर दिया गया तथा 13 सितंबर 2023 को इसका ट्रेलर रिलीज़ किया गया। यह फिल्म वरुण अग्रवाल के पहले उपन्यास हाउ आई ब्रेव्ड अनु आंटी एंड को-फाउंडेड ए मिलियन डॉलर कंपनी पर आधारित है। == संगीत == फिल्म का संगीत अभिषेक अरोड़ा और अनन्या पुरकायस्थ ने तैयार किया है जबकि गीत कौसर मुनीर और पुनीत शर्मा ने लिखे हैं। == आलोचनात्मक प्रतिक्रिया == फिल्म को आलोचकों से मिश्रित से लेकर सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुईं। द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के धवल रॉय ने फिल्म को 3/5 रेटिंग देते हुए कहा "अपनी शर्तों पर सफलता को परिभाषित करने की एक प्रेरणादायक कहानी।" स्क्रॉल.इन के दीपक गहलोत ने लिखा कि "उत्साही कलाकार एक पूर्वानुमानित कथानक को जीवंत बनाते हैं।" टाइम्स नाउ की सोनल पंड्या ने फिल्म को 2.5/5 रेटिंग देते हुए लिखा, "उद्यमी की यात्रा के उतार-चढ़ाव को दर्शाती यह धमाकेदार कॉमेडी।" == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == तुमसे ना हो पायेगा (2023 फ़िल्म) इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर