Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोरियाई प्रायद्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Peninsula कोरियाई प्रायद्वीप 조선반도 (हानजा: ko 朝鮮半島 चोसौन पानदो) उत्तर कोरिया, चीन और जापान में 한반도 (हानजा: ko 韓半島; हान बानदो) दक्षिण कोरिया में एशिया के प्रायद्वीप Locator map of Korea.svg कोरियाई प्रायद्वीप 500px कोरियाई प्रायद्वीप का उपग्रह चित्र North Korea उत्तर कोरियादक्षिण कोरिया दक्षिण कोरिया चीन रूस जापान सागर पूर्वी चीन सागर पीला सागर कोरियाई जलसंधि बएकदू पर्वत 2744 समुद्र स्तर 1100 उत्तर से दक्षिण 220847 74461933 2012PopulationData.net: Asie पूर्वी एशिया में कोरियाई प्रायद्वीप Korean Peninsula topographic map.png कोरियाई प्रायद्वीप का स्थलाकृतिक मानचित्र कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी एशिया का एक प्रायद्वीप है। यह एशिया महाद्वीप से १,१०० किमी दक्षिण प्रशांत महासागत की ओर बढ़ता है। इसके पूर्व में जापान सागर, पश्चिम में पीला सागर और दक्षिण में कोरिया जलसंधि है। इतिहास द्वितीय विश्व युद्ध के अंत तक, कोरिया एक राजनीतिक इकाई थी जिसका क्षेत्र कोरियाई प्रायद्वीप के लगभग समान था। १९५३ में कोरियाई युद्धविराम समझौता से कोरियाई युद्ध के अंत के बाद से प्रायद्वीप का उत्तरी भाग का शासन कोरिया जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य और दक्षिणी भाग का शासन कोरिया गणराज्य कर रहे हैं। कोरियाई प्रायद्वीप की उत्तरी सीमा को सामान्य तौर पर उत्तर कोरिया और उसके उत्तरी पड़ोसी देश चीन (१,४१६ किमी) और रूस (१९ किमी) के सीमा को माना जाता है। इन सीमाओं का निर्माण यालू/अमनोक नदी और तूमन/तूमेन/दूमन नदी प्राकृतिक रूप से करते हैं। इस परिभाषा को लेने से कोरियाई महाद्वीप का क्षेत्र फल है २,२०,८४७ वर्ग किमी। कोरियाई, जापानी और चीनी भाषाओं में प्रायद्वीप का नाम जोसौन से आया है जो जोसौन राजवंश और उससे पहले गोजोसौन से आया है। उत्तर कोरिया में प्रायद्वीप को जोसौन पांदो  (हानंगुल: 조선반도 / हानंजा: ko 朝鮮半島) कहा जाता है, जबकि चीन में इसे कहा जाता है चाओशिआन बानदाओ (朝鲜半岛/朝鮮半島) और जापान में यह है चोसेनहानतो (कानजी: jp 朝鮮半島 / हिरागाना: ちょうせんはんとう)।दक्षिण कोरिया में इसे कहा सामहान के संदर्भ में हान बानदो (हांगुल: 한반도 / हांजा: ko 韓半島) कहा जाता है। दोनों ही देश अपने औपचारिक अंग्रेज़ी नामों में "कोरिया" शब्द का उपयोग करते हैं, जो गोर्यौ (고려/高麗) राजवंश से आया है। भौतिक भूगोल कोरियाई प्रायद्वीप का ७० प्रतिशत भाग पर्वतों और खेती योग्य ज़मीन कम और पर्वतमालाओं के बीच में है। उत्तर और पूर्व में पर्वत अधिक हैं, और सबसे ऊँचा पर्वत बएकदू (ऊँचाई २७४४ मी) उत्तर में स्थित है। इस प्रायद्वीप की तटरेखा ८,६४० किमी है, और दक्षिणी और पश्चिमी तट उबड़-खाबड़ हैं। अधिकतर द्वीप जो तट के पास हैं वे दक्षिण और पश्चिम में हैं। जलवायु अंगूठाकार|फरवरी २०११ में पूर्वी कोरिया में भारी बफ़बारी हुई थी। प्रायद्वीप की जलवायु उत्तर से दक्षिण से बहुत जाता है। दक्षिणी क्षेत्रों में गर्म और नम मौसम है जापान की तरह, जहाँ उत्तरी क्षेत्रों में सर्द मौसम जो मंचूरिया जैसे है। जनवरी में प्रायद्वीप के उत्तरी और दक्षिणी कोनों पर २०°C से अधिक का अंतर है। पूरे प्रायद्वीप पर एक जैसे मौसम बदलाव होते हैं, जैसे ग्रीष्मऋतु के मध्य में पूर्व एशियाई मानसून और पतझड़ ऋतु में कई चक्रवात। अधिकतर वर्षा गर्मियों के दौरान होती है। शीतऋतु में तापमान शून्य के नीचे चला जाता है। बर्ब्ब् भूगर्भशास्त्र कोरिया की ज़मीन बहुत उबड़-खाबड़ है, कम ऊँचाई के पर्वतों से ढकी हुई। अधिकतर पत्थर कैंब्रियनपूर्व काल से हैं, पर पुराजीवी, मध्यजीवी और नूतनजीवी काल के पत्थर भी पाए जाते हैं। प्रायद्वीप पर कोई सक्रिय ज्वालामुखी नहीं हैं। पर बएकदू और हाल्लासान पर्वतों पर ज्वालामुखीय झील हैं, जो ज्वालामुखीय गतिविधि का सबूत है। हर साल लगभग दो भूकंप दर्ज किए जाते हैं, लेकिन उनसे अधिक नुक़सान नहीं होता। Category:Articles containing Korean-language text संक्षेप में कोरियाई प्रायद्वीप के दो देशों की तुलना  सूचक उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया राजधानी प्योंगयांग सियोल आधिकारिक भाषा कोरियाई सरकारी लिपिजोसौंगुलहांगुल सरकार जुचे -वंशानुगत अधिनायकवादी तानाशाही के तहत एकल पार्टी राज्य संवैधानिक उदारतावादी लोकतंत्र औपचारिक घोषणा ९ सितम्बर १९४८१५ अगस्त १९४८ क्षेत्रफल १,२०,५४० किमी2 १,००,२१० किमी2 जनसंख्या (२०१४/२०१३ आकलन) २,४८,५१,६२७ ५,०२,१९,६६९ कुल सकल घरेलू उत्पाद  (२०११/२०१४ आकलन) $४० अरब $१.७५५ खरब सकल घरेलू उत्पाद/व्यक्ति (२०११/२०१४ आकलन) $१८०० $३४,७७७ मुद्रा उत्तर कोरियाई वॉन (चिह्न: ₩, आईएसओ: KPW) दक्षिण कोरियाई वॉन (₩, KRW)कॉलिंग कोड +850 +82 इंटरनेट टीएलडी .kp .kr सड़क के किस ओर चलाते हैं दाएँ सक्रिय सैन्य कर्मी११,०६,०००६,३९,००० सैन्य व्यय (२०१०/२०१२) $10 अरब$30 अरब इन्हें भी देखें कोरिया उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया सन्दर्भ बाहरी कड़ीयाँ कोरियाई प्रायद्वीप का स्थान —  औपचारिक कोरियाई पर्यटन गाइड वेबसाइट श्रेणी:कोरिया का भूगोल