Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शैली सिंह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शैली सिंह (जन्मः 7 जनवरी 2004) लंबी कूद की भारतीय एथलीट हैं। शैली अपने आयु वर्ग में जूनियर राष्ट्रीय लॉन्ग जंप चैंपियन हैं। वो अंडर-18 वर्ग में दुनिया की शीर्ष 20 लंबी कूद की एथलीटों में गिनी जाती हैं।https://www.indiatimes.com/sports/long-jumper-shaili-singh-just-broke-the-national-under-16-and-under-18-records-she-could-be-the-next-big-thing-in-indian-athletics-379289.html Long Jumper Shaili Broke Two National Records. Is She The Next Big Thing In Indian Athletics? 2019-11-05 IndiaTimes en-IN 2021-02-18https://www.bbc.com/hindi/sport-55718988 शैली सिंह: भारतीय एथलीटों की दुनिया का चमकता सितारा BBC News हिंदी 2021-02-18 hi अंडर-18 कैटेगरी में उनके नाम लंबी कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है। उन्हें जानी मानी भारतीय लंबी कूद की एथलीट अंजू बॉबी जार्ज और उनके पति और कोच रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज से प्रशिक्षण मिला है।https://www.newindianexpress.com/sport/other/2019/nov/08/coach-tips-olympics-future-for-teen-prodigy-shaili-singh-2058785.html Coach tips Olympics future for teen prodigy Shaili Singh The New Indian Express 2021-02-18 व्यक्तिगत जीवन और पृष्ठभूमि शैली का जन्म 7 जनवरी 2004 को झांसी, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी माँ विनिता सिंह एकल मां हैं और उन पर तीन बच्चों के पालन पोषण की ज़िम्मेदारी थी। वो दर्ज़ी का काम करती थीं। 14 साल की उम्र में शैली प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरू के अंजू बॉबी जॉर्ज स्पोर्ट्स फाउंडेशन चली गईं।https://www.shethepeople.tv/news/athletics-long-jumper-shaili-singh-breaks-record/ Jr National Athletics: Long Jumper Shaili Singh Breaks National Record - SheThePeople TV en-US 2021-02-18 सिंह ने जॉर्ज दंपति की देख रेख में अपना प्रशिक्षण शुरू किया। उनकी कोच और अनुभवी अंजू बॉबी जॉर्ज का मानना है कि सिंह में असाधारण प्रतिभा है और लंबी कूद में वे एक दिन उनका नैशनल रिकॉर्ड तोड़ देंगी, जो 14 सालों से बदस्तूर बना हुआ है।https://www.thehindu.com/sport/other-sports/made-for-the-long-jump/article26093469.ece Shaili Singh: Made for the long jump Rayan Stan 2019-01-25 The Hindu 2021-02-18 en-IN 0971-751X उपलब्धियाँ शैली सिंह ने राँची में आयोजित जूनियर नैशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018 के अंडर-16 वर्ग में लंबी कूद का स्वर्ण पदक हासिल किया, जहाँ उन्होंने लंबी कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। उन्होंने यह रिकॉर्ड 5.94 मीटर की छलांग के साथ अपने नाम किया। इसके बाद 2019 में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को और बेहतर किया, जब आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित नैशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.15 मीटर की छलांग के साथ एक बार फिर स्वर्ण पदक हासिल किया। यह आईएएएफ़ अंडर-20 चैंपियनशिप 2020 में क्वालिफाइ करने के लिए आवश्यक छलांग से कहीं बड़ी कूद थी।https://indianexpress.com/article/sports/shaili-singh-remember-name-long-jump-6106851/ Long-jumping and breaking records: Shaili Singh, remember the name 2019-11-07 The Indian Express en 2021-02-18 केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने उनकी सफलता पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी।https://www.business-standard.com/article/news-ani/rijiju-lauds-shaili-singh-for-scripting-national-record-119110500875_1.html Rijiju lauds Shaili Singh for scripting national record ANI 2019-11-05 Business Standard India 2021-02-18 अंजू बॉबी जॉर्ज फाउंडेशन में प्रशिक्षण के साथ ही शैली सिंह को ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट और बेंगलुरू स्थित अभिनव बिंद्रा सेंटर से भी मदद मिल रही है। सन्दर्भ श्रेणी:2004 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग श्रेणी:उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी श्रेणी:भारत के खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय एथलीट श्रेणी:21वीं सदी के भारतीय खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय लॉन्ग जम्पर्स श्रेणी:2026 एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी