411 REFERENCE · Wikipedia
गुलज़ार (गीतकार)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुलज़ार Gulzar 2008 - still 38227.jpg सम्पूर सिंह कालर । 1934 8 18 दीना, झेलम जिला, पंजाब, ब्रिटिश भारत निर्देशक,गीतकार,पटकथा लेखक,निर्माता,कवि 1961 - वर्तमान राखी गुलज़ार मेघना गुलज़ार Best Original Song 2009 Slumdog MillionaireBest Lyricist1977 Do diwane is shahar mein... Gharaonda1979 Aanewala pal jaane wala hai... Gol Maal1980 Hazaar raahen... Thodi Si Bewafaai1983 Tujhse naaraz nahin zindagi... Masoom1988 Mera kuch saamaan... Ijaazat1991 Yaara sili sili... Lekin...1998 Chhaiyya Chhaiyya... Dil Se2003 Saathiya... SaathiyaBest Dialogue1971 Anand1973 Namak Haraam1996 Maachis2003 SaathiyaBest Story1996 MaachisBest Director 1976 MausamBest Feature Film (Critics)1975 Aandhi2002 Lifetime Achievement AwardBest Director 1976 MausamBest Lyricist1988 Mera kuch saaman... Ijaazat1991 Yaara sili sili... Lekin...Best Film for Wholesome Entertainment1996 MaachisBest Screenplay1972 KoshishBest Documentary 1991 Ustad Amjad Ali Khan1991 Pt Bhimsen Joshi
ग़ुलज़ार नाम से प्रसिद्ध सम्पूर्ण सिंह कालरा (जन्म-१८ अगस्त १९३४)http://hindi.webdunia.com/%E0%A4%B9%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%B0/%E0%A4%B9%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%B0-1080818037_1.htm हजार चेहरों वाले गुलज़ार 9 अगस्त 2012 https://web.archive.org/web/20121112063608/http://hindi.webdunia.com/%E0%A4%B9%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%B0/%E0%A4%B9%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%B0-1080818037_1.htm 12 नवंबर 2012 dead हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार हैं। इसके अतिरिक्त वे एक कवि, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक नाटककार तथा प्रसिद्ध शायर हैं। उनकी रचनाएँ मुख्यतः हिन्दी, उर्दू तथा पंजाबी में हैं, परन्तु ब्रज भाषा, खड़ी बोली, मारवाड़ी और हरियाणवी में भी इन्होंने रचनायएँ कीं। गुलज़ार को वर्ष २००२ में सहित्य अकादमी पुरस्कार और वर्ष २००४ में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष २००९ में डैनी बॉयल निर्देशित फ़िल्म स्लम्डाग मिलियनेयर में उनके द्वारा लिखे गीत जय हो के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है। इसी गीत के लिये उन्हें ग्रैमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
प्रारम्भिक जीवन
गुलज़ार का जन्म भारत के झेलम जिला पंजाब के दीना गाँव में, जो अब पाकिस्तान में है, १८ अगस्त १९३४ को हुआ था। गुलज़ार अपने पिता की दूसरी पत्नी की इकलौती संतान हैं। उनकी माँ उन्हें बचपन में ही छोड़ कर चल बसीं। माँ के आँचल की छाँव और पिता का दुलार भी नहीं मिला। वह नौ भाई-बहन में चौथे नंबर पर थे। बंटवारे के बाद उनका परिवार अमृतसर (पंजाब, भारत) आकर बस गया, वहीं गुलज़ार साहब मुंबई चले गये। वर्ली के एक गेरेज में वे बतौर मेकेनिक [पेंट के रंग मैचिंग-(डेंटिंग होने पर)] का काम करने लगे और खाली समय में किताबें पढने लगे, और लिखने का आकर्षण बढने लगा। फ़िल्म इंडस्ट्री में उन्होंने बिमल राय, हृषिकेश मुख़र्जी और हेमंत कुमार के सहायक के तौर पर काम शुरू किया। बिमल राय की फ़िल्म बन्दिनी के लिए गुलज़ार ने अपना पहला गीत लिखा।
गुलज़ार त्रिवेणी छ्न्द के सर्जक हैं।
रचनात्मक लेखन
गुलजार द्वारा लिखी गई पुस्तकों की सूची-
चौरस रात (लघु कथाएँ, 1962)
जानम (कविता संग्रह, 1963)
एक बूँद चाँद (कविताएँ, 1972)
रावी पार (कथा संग्रह, 1997)
रात, चाँद और मैं (2002)
रात पश्मीने की
खराशें (2003)
चलचित्र सृजन
निर्देशन
गुलजार ने बतौर निर्देशक अपना सफर १९७१ में मेरे अपने से शुरू किया। इससे पहले उन्होंने आशीर्वाद, आनन्द, ख़ामोशी और अन्य जैसी फिल्मों के लिए संवाद और पटकथा लिखी थी। मेरे अपने फिल्म तपन सिन्हा की बंगाली फिल्म अपंजन (१९६९) की पुनर्निर्मीती थी। इस फ़िल्म में मीना कुमारी ने आनंदी देवी की प्रमुख भूमिका निभाई, जो एक बुढी विधवा है जो बेरोजगारों और पीड़ित युवाओं की स्थानीय झगड़ों के बीच गिर जाती है। एसे हि एक झगड़े में आनंदी देवी की मौत के कारण उन्हें पता चलता है कि हिंसा कैसे व्यर्थ है।
१९७२ में आयी संजीव कुमार और जया भादुङी अभिनीत फिल्म कोशिश जो एक गूंगे बहरे दम्पति के जीवन पर आधारित कहानी थी, ने आलोचकों को भी हैरान कर दिया। संजीव कुमार को इस फ़िल्म के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला।
इसके बाद गुलजार ने संजीव कुमार के साथ आंधी (१९७५), मौसम (१९७५), अंगूर (१९८१) और नमकीन (१९८२) जैसी फिल्मे निर्देशित की।
गुलजार द्वारा निर्देशित चलचित्रों की सूची-
मेरे अपने (१९७१)
परिचय (१९७२)
कोशिश (१९७२)
अचानक (१९७३)
खुशबू (१९७५)
आँधी (१९७५)
मौसम (१९७६)
किनारा (१९७७)
किताब (१९७८)
मीरा (१९७९)
अंगूर (१९८२)
नमकीन (१९८२)
इजाजत (१९८७)
लिबास (१९८८)
लेकिन (१९९०)
माचिस (१९९६)
हु तू तू (१९९९)
गीत लेखन
गुलजार द्वारा लिखे गए गीतों वाले फिल्मों की सूची-
ओमकारा
रेनकोट
पिंजर
दिल से
आँधी
दूसरी सीता
इजाजत
पटकथा लेखन
आँधी (1975) - पटकथा, संवाद
मीरा (1979) - पटकथा, संवाद
पुरस्कार और सम्मान
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ गीतकार - १९७७, १९७९, १९८०, १९८३, १९८८, १९८८, १९९१, १९९८, २००२, २००५
साहित्य अकादमी पुरस्कार २००२ में
पद्मभूषण - २००४ गुलज़ार को भारत सरकार द्वारा सन २००४ में कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये महाराष्ट्र राज्य से हैं।
ऑस्कर (सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत का) - २००९ में अंग्रेजी चलचित्र 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के गीत 'जय हो' के लिए
ग्रैमी पुरस्कार- २०१० में।
दादा साहब फाल्के सम्मान - २०१३http://indiatoday.intoday.in/story/gulzar-to-get-dadasaheb-phalke-award/1/355422.html Gulzar to get Dadasaheb Phalke award गुलज़ार को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार १२ अप्रैल २०१४ इण्डिया टुडे डॉट इन इण्डिया टुडे समूह १२ अप्रैल २०१४ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140503214231/http://indiatoday.intoday.in/story/gulzar-to-get-dadasaheb-phalke-award/1/355422.html 3 मई 2014 liveगुलज़ार को मिला दादा साहब फाल्के http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/04/140412_gulzar_phalke_award_vt.shtml १२ अप्रैल २०१४ १२ अप्रैल २०१४ बीबीसी हिन्दी https://web.archive.org/web/20140413163426/http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/04/140412_gulzar_phalke_award_vt.shtml 13 अप्रैल 2014 live
ज्ञानपीठ पुरस्कार 2023 से गुलजार को सम्मानित किया जाएगा।(प्रस्तावित)
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
गुलज़ार (कविता कोश)
इब्ने बतूता के जूते ने की गुलजार की फज़ीहत
0347899 गुलज़ारhttps://onlineurdupoetry.com/reality-gulzar-quotes-on-life/ Best 210+ Reality Gulzar Quotes on Life Gulzar Poetry 2025 2025-02-05 en-US 2025-10-13 10 सितंबर 2025 https://web.archive.org/web/20250910210703/https://onlineurdupoetry.com/reality-gulzar-quotes-on-life/ dead
गुलज़ार के जीवन पर वास्तविक उद्धरण https://web.archive.org/web/20250910210703/https://onlineurdupoetry.com/reality-gulzar-quotes-on-life/ 10 सितंबर 2025
श्रेणी:२००४ पद्म भूषण
श्रेणी:राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता
श्रेणी:फ़िल्मी गीतकार
श्रेणी:हिन्दी कथाकार
श्रेणी:हिन्दी कवि
श्रेणी:उर्दू शायर
श्रेणी:सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार
श्रेणी:दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता
श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत उर्दू भाषा के साहित्यकार
श्रेणी:1936 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग