411 REFERENCE · Wikipedia
काल (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काल काल.jpg काल का पोस्टर शाहरुख़ ख़ान करण जौहर सोहम शाह सलीम-सुलेमान सोहम शाह अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, जॉन अब्राहम, लारा दत्ता, ईशा देओल 29 अप्रैल, 2005 भारत हिन्दी
काल 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे करण जौहर और शाहरुख़ ख़ान ने मिलकर निर्मित किया है।14 years: जब अजय देवगन के अंधविश्वास से सुपरृफ्लॉप हुई थी शाहरूख की ये फिल्म https://hindi.filmibeat.com/features/2005-bollywood-film-kaal-clocks-14-years-ajay-devgn-s-superstition-mistake-081447.html 6 अगस्त 2024 इस फिल्म में अजय देवगन, जॉन अब्राहम, विवेक ओबेरॉय, ईशा देओल और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में हैं।अजय देवगन की इस सस्पेंस-थ्रिलर को देख लेंगे, तो भूल जाएंगे 'दृश्यम', ठंडा पड़ा जाएगा दिमाग, नहीं मरता विलेन https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-ajay-devgn-suspense-thriller-film-other-than-drishyam-is-kaal-2005-in-which-actor-plya-ghost-role-vivek-oberoi-esha-deol-john-abraham-8078467-page-2.html 6 अगस्त 2024 न्यूज़ 18 19 फरवरी 2024 hi जून 2026 InternetArchiveBot यह 29 अप्रैल 2005 को जारी हुई थी और इसने टिकट खिड़की पर औसत सफलता हासिल की थी।
कहानी एक वन्यजीव विशेषज्ञ, उसकी पत्नी और दोस्तों के एक समूह पर केंद्रित है। वह लोग काल्पनिक ऑर्बिट नेशनल पार्क (विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट राष्ट्रीय अभ्यारण्य, नैनीताल पर आधारित) में किसी रहस्यमयी शक्ति के खिलाफ अपनी जान की बाजी लगाते हैं। वहीं एक रहस्यमयी टूर गाइड उनकी मदद करता है। यह फिल्म भारत के वन्यजीवों की रक्षा करने का संदेश देती है।
कहानी
भारत के ऑर्बिट नेशनल पार्क में एक खूंखार बाघ दो ब्रिटिश नागरिकों को मार डालता है। इस घटना के बाद कई अन्य बाघ द्वारा हमले होते हैं और कई मौतें होती हैं। इसके परिणामस्वरूप नेशनल जियोग्राफ़िक अपने संवाददाता कृष थापर (जॉन अब्राहम) को राष्ट्रीय उद्यान भेजता है। कृष के साथ उसकी पत्नी रिया (ईशा देओल) भी है। देव मल्होत्रा (विवेक ओबेरॉय), उसकी प्रेमिका इशिका (लारा दत्ता) और उनके दोस्त साजिद और विशाल भी इसी उद्यान में कार से शिकार करने को घूम रहे होते हैं। उनकी कार खराब हो जाती है और एक शराबी ड्राइवर बग्गा उन्हें लिफ्ट देता है। बग्गा की कार गलती से कृष की कार से टकरा जाती है। वह भी खराब हो जाती है। दोनों समूह बग्गा की कार में एक साथ आगे बढ़ते हैं। कृष की कार की मरम्मत होने के लिए एक मैकेनिक के पास छोड़ दिया जाता है। उनके जाने के कुछ ही सेकंड बाद, मैकेनिक गायब हो जाता है। उन्हें लगता है कि कोई जंगली जानवर उसे ले गया है और वे उसे खोजने के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालने का फैसला करते हैं।
बग्गा उन्हें रहने के लिए एक गेस्टहाउस ढूंढ के देता है जिसका मालिक डीएस पांडे (दया शंकर पांडे) नाम का एक व्यक्ति है। पांडे एक गाइड है जो उन्हें अगले दिन शिकार के लिए ले जाने के लिए मान जाता है। उसी रात पांडे गायब हो जाता है और अगले दिन उसका कटा हुआ शरीर पास के दलदल में मिलता है। कृष को जंगल में हाल ही में हुई मौतों के वास्तविक कारण के बारे में संदेह होने लगता है। क्योंकि वह पशु विशेषज्ञ है और पहचान जाता है कि पांडे की मौत बाघ या किसी अन्य जंगली जानवर का काम नहीं है। लेकिन बशीर खान (परमीत सेठी) नामक वन अधिकारी द्वारा चेतावनी दिए जाने पर वह लोग जंगल छोड़ने का फैसला करते हैं। जाने से पहले, उन्हें पता चलता है कि साजिद गायब हो गया है। देव को लगता है कि वह शिकार के लिए मुख्य क्षेत्र में अकेला चला गया है। हालाँकि, वह लोग साजिद के बिना घर जाने का फैसला करते हैं। जल्द ही उन्हें एक झील के किनारे साजिद का कटा हुआ शरीर मिलता है। बाकी लोगों का सामना रास्ते में तीन बाघों से होता है। उन लोगों को एक रहस्यमय व्यक्ति द्वारा बचाया जाता है। खुद को काली प्रताप सिंह (अजय देवगन) कहने वाला वो व्यक्ति जंगल में ही रहने का दावा करता है।
मुख्य कलाकार
अजय देवगन — काली प्रताप सिंह
विवेक ओबेरॉय — देव मल्होत्रा
जॉन अब्राहम — कृष थापर
लारा दत्ता — इशिका
ईशा देओल — रिया थापर
विशाल मल्होत्रा — विशाल
कुशल पंजाबी — साजिद
परमीत सेठी — बशीर ख़ान
विनीत शर्मा — बग्गा
दया शंकर पांडे — डी. एस. पांडे
शाहरुख़ ख़ान — अतिथि भूमिका ("काल धमाल" गीत में)
मलाइका अरोड़ा — अतिथि भूमिका ("काल धमाल" गीत में)
संगीत
गायक no तौबा तौबा सलीम-सुलेमान शब्बीर अहमद कुणाल गांजावाला, सोनू निगम, सुनिधि चौहान, ऋचा शर्मा 5:06 काल धमाल सलीम-सुलेमान शब्बीर अहमद कुणाल गांजावाला, रवि खोटे, कैरालिसा मोंटेइरो, सलीम मर्चेंट 4:42 नस्सा नस्सा आनन्द राज आनन्द आनन्द राज आनन्द सोनू निगम, सुनिधि चौहान 5:08 अँखियाँ तेरिया वे सलीम-सुलेमान कैलाश खेर कैलाश खेर, कैरालिसा मोंटेइरो 4:10 काल धमाल सलीम-सुलेमान शब्बीर अहमद कुणाल गांजावाला, रवि खोटे, कैरालिसा मोंटेइरो रिमिक्स 4:45 जंगल मिक्स सलीम-सुलेमान शब्बीर अहमद कैरालिसा मोंटेइरो, विजय प्रकाश, जीनी 5:05
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="1"|2006
| अजय देवगन
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0415908 काल
श्रेणी:2005 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:सलीम–सुलेमान द्वारा संगीतबद्ध फिल्में