Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इलाका (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इलाका 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह दो दोस्तों की कहानी है जिसमें से एक तो मुम्बई के इलाके का बदमाश है व दूसरा उसी जगह पद्दोनत हुआ पुलिस अधिकारी। धर्मेन्द्र, राखी, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, अमृता सिंह, अमरीश पुरी और ओम पुरी कलाकार हैं। ये फिल्म हिट रही थी। == संक्षेप == राजा का जन्म बॉम्बे में झुग्गी बस्ती में हुआ था और वही वो बड़ा हुआ। यहाँ उसे उसके अपंग पिता, भीमा द्वारा ग्राहकों को शराब बेचने और परोसने के लिये विवश किया जाता है। खुद को शिक्षित करने के राजा के प्रयास उसके चाचा और स्थानीय स्कूल-मास्टर के कारण विफल रहे। साल बीतते हैं, राजा (मिथुन चक्रवर्ती) अब स्थानीय गुंडा और शराब का आदी है। जब इंस्पेक्टर सूरज सिंह (संजय दत्त) को पुरानी बस्ती का कार्यभार सौंपा जाता है, तो उसे पता चला कि पूरा क्षेत्र नागर नाम के एक गैंगस्टर के नियंत्रण में है, जिसका राजनीतिक प्रभाव दिल्ली तक है। नागर को गिरफ्तार करने का हर प्रयास विफल होता है। हालांकि राजा के साथ सूरज की दोस्ती से उम्मीद जगती है। लेकिन वो अल्पकालिक रहती है जब सूरज को पता चला कि भीमा ने उसके पिता, इंस्पेक्टर धरम वर्मा को मार डाला था। उसने उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की ताकि वह इस अपराध को स्वीकार कर सके। भीमा के स्वीकारने से पहले वह मर जाता है। राजा ने इस हत्या के लिए सूरज को दोषी ठहराया और इस प्रकार नागर के साथ शामिल हो गया ताकि वह सूरज को नष्ट कर इस नरसंहार का बदला ले सके। == मुख्य कलाकार == == संगीत == == बाहरी कड़ियाँ == इलाका इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर