411 REFERENCE · Wikipedia
कट्ठा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कठ्ठा भारत और बांग्लादेश में भूमि का क्षेत्रफल की पारम्परिक ईकाई है। २० कठ्ठा मिलाकर १ बीघा होता है।
कठ्ठा यह भारत, नेपाल और बांग्लादेश में भूमि का क्षेत्रफल की एक पारम्परिक इकाई है। २० कठ्ठा मिलाकर १ बीघा होते हैं।
यह इकाई अभी भी बांग्लादेश और भारत में बहुत अधिक उपयोग में है, लेकिन इसका आकार जगह - जगह के अनुसार काफी भिन्न होता है। भारतीय राज्य बिहार में, एक कट्ठा 750 फुट² से 2000 फुट² तक भिन्न होता है। इसके अलावा यह क्रमशः लंबाई में 32 फुट और चौड़ाई में 30 फुट हो सकता है।
उत्तर बिहार और पटना में, 1 कठ्ठा आम तौर पर 1361 फुट² के बराबर है तथा:
1 बीघा = 20 कठ्ठा,
1 कठ्ठा = 20 धुर,
1 धुर = 20 धुरकी,
1 कठ्ठा = 3.125 डिसमिल (Decimal)
1 डिसमिल (Decimal) = 435.56 ft2 (स्क्वायर फीट)
असम में 1 कठ्ठा आम तौर पर 2880 फुट² के बराबर है। पश्चिम बंगाल में 1 कठ्ठा 720 फुट² के बराबर है।
बांग्लादेश में, एक कठ्ठा मानकीकृत के अनुसार 720 फुट² (67 मीटर2) के बराबर होता है, और 20 कठ्ठा 1 बीघा के बराबर है।
नेपाल में कठ्ठा अभी भी उपयोग में है, जहाँ यह 338.63 मीटर2 (3,645 फुट²) के बराबर है।
श्रेणी:अप्रचलित मापन इकाइयाँ