Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिन्दू विधि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऐतिहासिक सन्दर्भ में हिन्दू विधि (Hindu Law) से आशय कानूनों से है जो ब्रिटिशकालीन भारत में हिन्दुओं, बौद्धों, जैनों, और सिखों पर लागू होते थे।William Musyoka (2010), A Casebook on the Law of Succession, 978-9966744852, page 12Werner Menski (2003), Hindu Law: Beyond tradition and modernity, Oxford University Press, 978-0-19-569921-0, Chapter 1 किन्तु 'हिन्दू विधि' का सामान्य अर्थ प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत ग्रन्थों में पाए जाने वाले विधिक सिद्धान्तों, न्यायशास्त्र एवं विधि की प्रकृति से है। यह विश्व की प्राचीनतम न्याशास्त्र-सिद्धान्तों में से एक है। प्राचीन भारतीय साहित्य में कनून या विधि के लिए 'धर्म' शब्द का उपयोग होता था जो 'कानून' की अपेक्षा अधिक व्यापक था। वस्तुतः "हिन्दू विधि" या 'हिन्दू लॉ' शब्द उपनिवेशी शासन की देन है।P Bilimoria (2011), The Idea of Hindu Law, Journal of the Oriental Society of Australia, Volume 43, pages 103-130 इसकी शुरुआत १७७२ ई में तब हुई जब ब्रिटिश अधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि भारत में 'कॉमन लॉ' लगाने के बजाय हिन्दुओं के लिए हिन्दू विधि और मुसलमानों के लिए मुस्लिम विधि' (शरियत) लागू की जाएगी। Ludo Rocher (1978), Hindu Conceptions of Law, Hastings Law Journal, Volume 29, pages 1283-1297Marc Gaborieau June 1985 From Al-Beruni to Jinnah: Idiom, Ritual and Ideology of the Hindu-Muslim Confrontation in South Asia https://archive.org/details/sim_anthropology-today_1985-06_1_3/page/7 Anthropology Today 1 3 7–14 10.2307/3033123 3033123 इस प्रकार हिन्दू विधि का अध्ययन निम्नलिखित तीन शीर्षकोंके अन्तर्गत किया जा सकता है- शास्त्रीय हिन्दू विधि (क्लासिकल हिन्दू लॉ) आंग्ल-हिन्दू विधि (ऐंग्लो-हिन्दू लॉ) आधुनिक हिन्दू विधि सन्दर्भ इन्हें भी देखें धर्मशास्त्र हिन्दू कोड बिल हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 हिन्दू विवाह अधिनियम श्रेणी:भारतीय न्याय प्रणाली