411 REFERENCE · Wikipedia
रूद्रसेन द्वितीय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रुद्रसेन द्वितीय (शासनकाल 385 से 390 ई.) वाकाटक शासक पृथ्वीसेन प्रथम (शासनकाल 350 से 365 ई.) का पुत्र और उसका उत्तराधिकारी था। वह रुद्रसेन प्रथम (335 ई. ) का पौत्र था। इसके समय में वाकाटकों की शक्ति काफ़ी बढ़ी हुई थी। इसीलिए चन्द्रगुप्त द्वितीय ने अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह उसके साथ कर दिया। 385 से 390 ई. तक सफलतापूर्वक राज्य करने के उपरान्त दुर्भाग्यवश रुद्रसेन द्वितीय की मृत्यु हो गई।
रुद्रसेन की मृत्यु के बाद लगभग 13 वर्ष तक प्रभावती ने अपने अल्पवयस्क पुत्र की संरक्षिका के रूप में अपने पिता के सहयोग से शासन किया।
श्रेणी:भारत के राजा