411 REFERENCE · Wikipedia
ऍथनोलॉग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऍथनोलॉग (अंग्रेज़ी: Ethnologue) विश्व की भाषाओँ की एक सूची है जिसका प्रयोग भाषाविज्ञान में अक्सर किया जाता है। इसमें हर भाषा और उपभाषा को अलग तीन अंग्रेज़ी अक्षरों के साथ नामांकित किया गया है। इस नामांकन को "सिल कोड" (SIL code) कहा जाता है। उदाहरण के लिए मानक हिंदी का सिल कोड 'hin', ब्रज भाषा का 'bra', बुंदेली का 'bns' और कश्मीरी का 'kas' है। हर भाषा और उपभाषा का भाषा-परिवार के अनुसार वर्गीकरण करने का प्रयास किया गया है और उसके मातृभाषियों के वासक्षेत्र और संख्या का अनुमान दिया गया है। इस सूची का १६वाँ संस्करण सन् २००९ में छपा और उसमें ७,३५८ भाषाएँ दर्ज थीं।
संगठन
ऍथनोलॉग भाषा सूची एक "समर भाषावैज्ञानिक संस्था" (Summer Institute of Linguistics, समर इन्स्टीट्यूट ऑफ़ लिंग्विस्टिक्स) नामक संसथान करती है। इस संसथान का ध्येय ईसाई धर्म का प्रचार है और यह हर भाषा में बाइबल (ईसाई धर्म ग्रन्थ) छापना चाहते हैं।Geolinguistics American Society of Geolinguistics American Society of Geolinguistics., 1990 http://books.google.com/books?id=1XIoAQAAIAAJ ... SIL-WBT has two main aims: Conversion of pagans to Christianity and translation of the Bible ...
इन्हें भी देखें
भाषाविज्ञान
भाषा
सन्दर्भ
श्रेणी:भाषा
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
de:SIL International#Ethnologue und ISO 639-3