411 REFERENCE · Wikipedia
वर्तमान काल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
.
वर्तमान काल (संक्षिप्त रूप में pres या prs) व्याकरणिक परिभाषा के अनुसार, क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में मौजूद कोई स्थिति या किसी घटना के होने का संकेत मिलता है उसे 'वर्तमान काल' कहते हैं।कॉमरी, बर्नार्ड, काल, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, 1985. अंग्रेज़ी में, इसका प्रयोग वर्तमान में हो रही कोई क्रिया, या कोई स्थिति, या भविष्य में होने वाली कोई घटना, या कोई ऐसी क्रिया जो भूत काल में शुरू हुई हो और वर्तमान में भी जारी हो दर्शाने के लिए किया जाता है। अधिकांश इंडो-यूरोपियन भाषाओं में वर्तमान काल के दो सामान्य प्रकार पाए जाते हैं: प्रेज़ेंट इंडीकेटिव (अर्थात वर्तमान काल और मूड-सूचक का संयोजित रूप) और प्रेज़ेंट सब्जंकटिव (अर्थात वर्तमान काल और संभाव्य-मूड का संयोजित रूप)।
जर्मेनिक भाषाएं
अंग्रेज़ी
अंग्रेज़ी भाषा के वर्तमान काल को बोली के निम्नलिखित पहलुओं के साथ प्रयोग किया जा सकता है:
वर्तमान सरल (प्रेज़ेंट सिंपल) या सरल वर्तमान (सिंपल प्रेज़ेंट) काल, जिसका प्रयोग अनेक प्रकार से किया जाता है:
आदतों और या दिनचर्या (अभ्यस्त पहलू से) दोनों का वर्णन करने के लिए - (आय ईट ब्रेकफस्ट एवरी मॉर्निंग ऐट 6.30 (मैं हर सुबह 6.30 बजे नाश्ता करता हूं).आय गो टू वर्क एवरी डे (मैं हर रोज़ काम पर जाता हूं) और सामान्य तथ्यों या सच का वर्णन करने के लिए (दि अर्थ रिवॉल्व्स अराउंड द सन (पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है));
विचार, भावनाएं और अन्य अपरिवर्तित होने वाली स्थितियों के वर्णन के लिए (स्थिति पहलू से) - (आय थिंक सो (मुझे ऐसा लगता है), आय लाइक इट (मुझे पसंद है), इट इज़ हॉट (यह गर्म है), द सन ऑलवेज़ शाइंस इन द डेज़र्ट (रेगिस्तान में सूरज हमेशा चमकता है));
निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देने के लिए - (ताकि सरल "वर्तमान" दरअसल भविष्य काल का संकेत दे) (आय टेक द ट्रेन टुमॉरो ऐट 6.00 (मैं कल 6.00 बजे की गाड़ी से जाने वाला हूं));
किसी आश्रित उपवाक्य में भविष्य में कभी भी होने वाली घटनाओं की ओर संकेत करने के लिए - (आय विल रिटायर व्हेन आय रीच एज 65 (मैं जब 65 साल का हो जाऊंगा तब निवृत्त होऊंगा));
विस्तृत जानकारी देने के लिए जैसे कि निर्देश का विवरण करने में (नाउ आय मिक्स दि इंग्रिडियंट्स (अब मैं सामग्रियों को मिश्रित करती हूं), नाउ आय पुट द पैन इन दि अवन (अब मैं पैन को अवन में रखती हूं))).
सरल वर्तमान काल में, अंग्रेज़ी में क्रिया पदों का प्रयोग समापन के बिना किया जाता है (आय गेट द लंच रेडी ऐट वन ओ'क्लॉक, यूज़ुअली), लेकिन एकवचन में प्रयुक्त अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम (ही (he), शी (she), इट (it), योर फ्रेंड (your friend) इत्यादि के बाद) क्रिया पद के अंत में प्रत्यय -एस (s) या -ईएस (es) जोड़ दिया जाता है (इट गेट्स बिज़ी ऑन द वीकएंड्स. सारा कैचेस दि अर्ली ट्रेन.)
सरल वर्तमान काल को अकसर समय से संबंधित क्रिया विशेषण के साथ प्रयोग किया जाता है, जैसा कि इन उदाहरणों में तिरछे अक्षरों में लिखे क्रिया विशेषण:
आय ऑलवेज़ कम टू स्कूल बाय साइकल (मैं हमेशा साइकल से स्कूल आता हूं)।
शी फ्रीक्वेंटली अरायव्ज़ हियर बिफोर मी (वह अकसर मुझसे पहले पहुंचती है)।
ही नेवर फर्गेट्स टू डू हिज़ होमवर्क (वह अपना होमवर्क करना कभी नहीं भूलता)।
आय औफ़न कैच द लेट बस होम (मैं अकसर देर बस से घर पहुंचता हूं)।
एम्फैटिक प्रेज़ेंट : वर्तमान काल को ज़ोरदार तरीक़े से व्यक्त करने के लिए सहायक क्रिया पद 'डू' (do) और उसके साथ रूपांतरण किये बगैर मुख्य क्रिया पद का प्रयोग किया जाता है, (आय डू वॉक, ही डज़ वॉक).
प्रेज़ेंट प्रोग्रेसिव या प्रेज़ेंट कंटिन्यूअस, अभी, इसी वक़्त हो रही घटनाओं या क्रियाओं के विवरण के लिए इसका प्रयोग किया जाता है, उदाहरण के लिए, मैं यह विकी लेख पढ़ रहा हूं और मैं इसमें काट-छांट करने की सोच रहा हूं. इस काल को दर्शाने के लिए क्रिया पद "टू बी" (to be) के मौजूदा रूप को 'प्रेज़ेंट पार्टिसिपल' (वर्तमान कृदंत) के साथ प्रयुक्त किया जाता है;
प्रेज़ेंट परफ़ेक्ट, जो अंग्रेज़ी में पूर्वव्यापी पहलू से जुड़ा वर्तमान काल है (आय हैव विज़िटेड पेरिस सेवरल टाइम्स (मैंने कई बार पेरिस की यात्रा की है) यह वाक्य पूर्व क्रिया के आधार पर वर्तमान स्थिति का वर्णन करता है; आय हैव लिसंड टु यू फ़ॉर फाइव मिनिट्स नाउ (मैंने आपको अब पांच मिनट तक सुना है));
प्रेज़ेंट परफ़ेक्ट प्रोग्रेसिव, जिसके द्वारा उन घटनाओं या क्रियाओं का वर्णन किया जा सकता है जिनकी शुरुआत भूतकाल में कभी हुई थी और वर्तमान में भी जारी है, उदाहरण के लिए, आय हैव बीन रीडिंग दिस आर्टिकल फॉर सम टाइम नाउ' (मैं कुछ समय से यह लेख पढ़ रहा हूं)।
रोमांस भाषाएं
रोमांस भाषाओं की व्युत्पत्ति लैटिन भाषा, ख़ासकर पश्चिमी 'वल्गर लैटिन' से हुई है। परिणामस्वरूप उनकी उपयोगिता और रूप-रचना में भी समानता होती है।
लैटिन भाषा में वर्तमान सूचक काल
लैटिन भाषा में, वर्तमान काल को प्रोग्रेसिव या सरल के रूप में दर्शाया जा सकता है। निम्नलिखित शब्द क्रियारूप लैटिन भाषा में वर्तमान सूचक काल के उदाहरण हैं।
प्लीकेयर डेबेरे डिसेर क्युपेरे सिसेरे इगो प्लीको देबेओ डीको क्युपियो सिसिओ तू प्लिकस देबेस दिसिस क्युपिस सिस इस, ऐ, इड प्लिकट डेबेट डिसीट क्युपिट स्किट नोस प्लिकामस देबेमस दिसिमस क्युपिमस सिमस वोस प्लिकैटिस डेबेटिस दिसिटिस क्युपिटिस सीटीस इ, ए, ऐ प्लिकांट डेबेन्ट डिसुंट क्युपिंट स्सिउंट
फ्रांसीसी भाषा में वर्तमान सूचक काल
फ्रांसीसी भाषा में, वर्तमान काल का प्रयोग वैसे ही किया जाता है जैसा अंग्रेज़ी में किया जाता है। नीचे दिए शब्द क्रियारूप फ्रांसीसी भाषा में वर्तमान काल के उदाहरण हैं।
पर्लेर पेर्द्रे फिनिर पर्तिर जे पार्ले पेर्ड्स फिनिस पर्स तू पर्लेस पेर्ड्स फिनिस पर्स इल/इल्ले/ओं पार्ले पर्ड फिनिट पार्ट नौस पर्लोंस पर्डोंस फिनिसंस पर्टोंस वोउस पर्लेज़ पेर्डेज़ फिनिसेज़ पर्टेज़ इल्स/एल्लेस पर्लेंट पेर्डेंट फिनिसेंट पर्टेंट
प्रेज़ेंट कंटिन्यूअस को व्यक्त करने (और इस पर ज़ोर देने) के लिए, "en train de" (एन ट्रेन डि) या "en cours de" (एन कूर्स डि) जैसे अभिव्यंजनों का प्रयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, Jean est en train de manger, का अंग्रेज़ी अनुवाद होगा John is eating' (जॉन इज़ ईटिंग), या 'John is in the middle of eating' (जॉन इज़ इन द मिड्ल ऑफ़ ईटिंग) . On est en train de''' chercher un nouvel appartement का अंग्रेज़ी अनुवाद होगा We are looking for a new apartment (वी आर लुकिंग फॉर अ न्यू अपार्टमेन्ट), we are in the process of finding a new apartment (वी आर इन द प्रोसेस ऑफ़ फाइंडिंग अ न्यू अपार्टमेन्ट).
पुर्तगाली भाषा में वर्तमान सूचक काल
पुर्तगाली भाषा में, वर्तमान काल का प्रयोग लगभग हूबहू स्पैनिश भाषा की तरह ही किया जाता है। यहां दिए शब्द क्रियारूप पुर्तगाली भाषा में वर्तमान सूचक काल के उदाहरण हैं।
फलार कामेर इन्सिस्टर एउ फलो कॉमो इन्सिस्टो टू फलास कोमेस इन्सिस्टेस एले/एला फला कम इन्सिस्टे नॉस फलामोस कॉममोस इन्सिस्टमोस वोस फलैस कॉमेईस इन्सिस्टस एल्स/एलस फलाम कोमेम इन्सिस्टेम
स्पैनिश भाषा में वर्तमान सूचक काल
स्पैनिश भाषा में, वर्तमान काल का प्रयोग अंग्रेज़ी की तरह ही किया जाता है। यहां दिए शब्द क्रियारूप स्पैनिश भाषा में वर्तमान सूचक काल के उदाहरण हैं।
हब्लर कामेर इन्सिस्टर यो हब्लो कॉमो इन्सिस्टो टू हब्लास कोमेस इन्सिस्टेस एल / एल्ला / अस्टेड हबला कम इन्सिस्टे नोसोट्रोस हब्लामोस कॉमेमोस इन्सिस्टमोस वोसोट्रोस हब्लैस कॉमेईस इन्सिस्टस एल्लोस / एल्लास / अस्टेडस हब्लन कोमें इन्सिस्टे
यह स्पष्ट करना ज़रूरी है कि vostros और ustedes का मतलब एक ही है और लैटिन अमेरिका में बोली जाने वाली स्पैनिश भाषा में कभी-कभी vostros की जगह ustedes का इस्तेमाल किया जाता है।
स्लाविक भाषाएं
बल्गेरियाई भाषा में वर्तमान सूचक काल
बल्गेरियाई भाषा में, अपूर्ण क्रिया पद के वर्तमान सूचक काल का प्रयोग अंग्रेज़ी में होने वाले इस्तेमाल से बहुत मिलता-जुलता है। इसे प्रेज़ेंट प्रोग्रेसिव (प्रगतिशील वर्तमान) की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नीचे दिए शब्द क्रियारूप बल्गेरियाई भाषा में वर्तमान सूचक काल के उदाहरण हैं।
писати* говорити* искати* отваряти* аз пиша говоря искам отварям mu пишеш говориш искаш отваряш той, тя, то пише говори иска отваря ние пишем говорим искаме отваряме вие пишете говорите искате отваряте те пишат говорят искат отварят*' प्राचीन भाषा में प्रयुक्त, आधुनिक भाषा में क्रियार्थक संज्ञा उपलब्ध नहीं है।
मैसीडोनियाई भाषा में वर्तमान काल
मैसीडोनियाई भाषा में अपूर्ण क्रिया पदों के इस्तेमाल से वर्तमान काल बनता है। नीचे दी गयी तालिका में write (пишува/pišuva), speak (говори/govori), love (сака/saka) और open (omeopa/otvora'') क्रिया पदों के क्रियारूप उदाहरण दिए गए हैं।
пишува говори сака отвора јас пишувам говорам сакам отворам ти пишуваш говориш сакаш отвораш тој, таа, тоа пишува говори сака отвора ние пишуваме говориме сакаме отвораме вие пишувате говорите сакате отворате тие пишуваат говорат сакаат отвораат
फिनो-यूग्रिक भाषाएं
फीनिश भाषा में वर्तमान सूचक काल
Finnish verb conjugation
फीनिश भाषा में, क्रिया पद में सर्वनामों का अपना ही अलग समापन होता है। इन क्रिया पदों को सर्वनाम के बगैर (he/she=han को छोड़कर) भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
olla laskea antaa katsoa vapista minä olen lasken annan katson vapisen sinä olet lasket annat katsot vapiset hän, se on laskee antaa katsoo vapisee me olemme laskemme annamme katsomme vapisemme te olette laskette annatte katsotte vapisette he, ne ovat laskevat antavat katsovat vapisevat
ऐल्टायिक भाषाएं
तुर्की भाषा में वर्तमान सूचक काल
तुर्की भाषा में, स्वर-संगति के अनुसार सर्वनामों का अपना अलग ही समापन होता है।
वर्तमान काल में प्रत्यय "r" लगता है।
ending kal-mak sev-mek bul-mak gör-mek ben ım/im/um/üm kalırım severim bulurum görürüm sen sın/sin/sun/sün kalırsın seversin bulursun görürsün o kalır sever bulur görür biz ız/iz/uz/üz kalırız severiz buluruz görürüz siz sınız/siniz/sunuz/sünüz kalırsınız seversiniz bulursunuz görürsünüz onlar lar/ler kalırlar severler bulurlar görürler
इन्हें भी देखें
ऐतिहासिक वर्तमान
भविष्य काल
भूत काल
व्याकरणिक पहलू
काल-पहलू-स्वभाव
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
अंग्रेज़ी पृष्ठ
4 वर्तमान काल पर विवरण
अंग्रेजी में वर्तमान काल का प्रयोग
अंग्रेजी व्याकरण कार्य-पत्र
साधारण वर्तमान काल
श्रेणी:व्याकरणिक काल
श्रेणी:गूगल परियोजना