411 REFERENCE · Wikipedia
चिहुआहुआ रेगिस्तान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चिवावा मरुस्थल Big Bend National Park PB112611.jpg बिग बेंड नेशनल पार्क में चिवावा मरुस्थल का परिदृश्य Chihuahuan Desert map.svg 250 चिवावा मरुस्थल का मानचित्र नीआर्कटिक रेगिस्तान और शुष्क झाड़ियाँ 501,896 मेक्सिको संयुक्त राज्य अमेरिका रियो ग्रांडे गर्म मरुस्थल (बीडब्ल्यूएच) और गर्म अर्द्ध शुष्क (बीएसएच) असुरक्षित हाँ 30 32 26 N 103 50 14 W scale:5000000 inline,title 35,905 km2 sqmi (7 )
चिवावा मरुस्थल (es Desierto de Chihuahua no) एक रेगिस्तानी पारिस्थितिक क्षेत्र है जो उत्तरी मैक्सिको और दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों तक फैला हुआ है। इसकी पश्चिमी सीमा सोनोरन रेगिस्तान, कोलोराडो पठार, तथा विशाल सिएरा माद्रे ऑक्सिडेंटल श्रृंखला के साथ-साथ सिएरा माद्रे ओरिएंटल श्रृंखला के उत्तर-पश्चिमी निचले इलाकों से लगती है। इसका सबसे बड़ा निरंतर विस्तार मेक्सिको में स्थित है जिसमें चिवावा राज्य का एक बड़ा हिस्सा कोआहुइला के कुछ हिस्से, उत्तर-पूर्वी डुरंगो, ज़ाकाटेकास का सुदूर उत्तरी भाग और नुएवो लियोन का छोटा पश्चिमी भाग शामिल है। लगभग 501,896 किमी2 (193,783 वर्ग मील) के क्षेत्रफल के साथ, यह उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है।राइट जॉन डब्ल्यू. द न्यू यॉर्क टाइम्स 2006 अल्मानक https://archive.org/details/newyorktimes200600wrig न्यूयॉर्क, : पेंगुइन रेफरेंस 19 जनवरी 2025 2006 यह रेगिस्तान काफी नया है और केवल 8000 वर्षों से अस्तित्व में है।द चिवावा डेजर्ट http://ddl.nmsu.edu/chihuahua.html web.archive.org 19 जनवरी 2025 27 दिसम्बर 2012 27 दिसंबर 2012 https://web.archive.org/web/20121227092714/http://ddl.nmsu.edu/chihuahua.html dead
भूगोल
वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के अनुसार प्रजातियों की समृद्धि या स्थानिकता के आधार पर चिवावा मरुस्थल संभवतः दुनिया का सबसे अधिक जैविक विविधता वाला रेगिस्तान है। मुख्यतः चराई के कारण यह क्षेत्र बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।साउदर्न नॉर्थ अमेरिका: नॉर्दर्न मैक्सिको इंटू साउथवेस्टर्न यूनाइटेड स्टेट्स https://www.worldwildlife.org/ecoregions/na1303 वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड 19 जनवरी 2025
अत्यधिक चराई और शहरीकरण के कारण कई देशी घासों और अन्य प्रजातियों पर काष्ठीय देशी पौधों का प्रभुत्व हो गया है जिनमें क्रियोसोट बुश और मेसकाइट शामिल हैं। मैक्सिकन भेड़िया जो कभी यहा प्रचुर मात्रा में पाया जाता था लगभग विलुप्त हो चुका है और संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में भी है।लोबोस ऑफ द साउथवेस्ट https://mexicanwolves.org/ मैक्सिकन वॉल्व्स 19 जनवरी 2025
इन्हें भी देखें
सोनोरन
सहारा मरुस्थल
सन्दर्भ
श्रेणी:मरुस्थल
श्रेणी:भूगोल