411 REFERENCE · Wikipedia
अस्सी घाट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अस्सी घाट Assi Ghat Varanasi morning Aarti.jpg 25 17 19.132 N 83 0 24.342 E type:landmark_region:IN inline,title उत्तर प्रदेश भारत
अस्सी घाट, असीघाट अथवा केवल अस्सी, प्राचीन नगरी काशी का एक घाट है।http://hindi.nativeplanet.com/varanasi/attractions/assi-ghat/ संग्रहीत प्रति 26 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20170427004444/http://hindi.nativeplanet.com/varanasi/attractions/assi-ghat/ 27 अप्रैल 2017 dead यह गंगा के बायें तट पर उत्तर से दक्षिण फैली घाटों की शृंखला में सबसे दक्षिण की ओर अंतिम घाट है |Piers Moore Ede Kaleidoscope City: A Year in Varanasi https://books.google.com/books?id=XplEBQAAQBAJ&pg=PT6 26 February 2015 Bloomsbury Publishing 978-1-4088-3542-5 6– इसके पास कई मंदिर ओर अखाड़े हैं | असीघाट के दक्षिण में जगन्नाथ मंदिर है जहाँ प्रतिवर्ष मेला लगता है |
इसका नामकरण असी नामक प्राचीन नदी (अब अस्सी नाला) के गंगा के साथ संगम के स्थल होने के कारण हुआ है। पौराणिक कथा है कि युद्ध में विजय प्राप्त करने के बाद दुर्गा माता ने दुर्गाकुंड के तट पर विश्राम किया था ओर यहीं अपनी असि (तलवार) छोड़ दी थी जिसके गिरने से असी नदी उत्पन्न हुई | असी और गंगा का संगम विशेष रूप से पवित्र माना जाता है |यहाँ प्राचीन काशी खंडोक्त संगमेश्वर महादेव का मंदिर है ।अस्सी घाट काशी के पांच तीर्थों में से यह एक है |<br| असी संगम घाट का जिर्णोध्धार कर आधुनिक सजावट एवं पर्यटन के अनुरूप बना दिया गया है। यहाँ पर्यटक सायं काल गंगा आरती का आनंद लेते हैं। नवीन रास्ता नगवा से होकर सीधे लंका को जोड़ती है। सायं काल यहाँ से सम्पूर्ण काशी के घाटों का अवलोकन किया जा सकता है। विदेशी पर्यटक यहाँ विशेष रूप से इस स्थान को काफी पसन्द करते हैं,कारण यहाँ का वातावरण काशी के सांसकृत विरासत के साथ सस्ते होटल विद्यमान हैं।वर्तमान में मेरे सहपाठी प्रमोद जी मिश्र का "सुबह ए बनारस" कार्यक्रम से असी घाट में अद्वितीय सुन्दर वातावरण का निर्माण हुआ है। सायं संध्या आरती ऐवं सुबह योगाभ्यास के माध्यम से ऐक मनमोहक वातावरण का निर्माण होता है,साथ आप गंगा आरती का भी आनंद ले सकते हैं । पर्यटक दशाश्वमेध घाट के बाद गंगा आरती में सर्वाधिक उत्साहित रहते हैं|अस्सी घाट के नजदीक में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का जन्म स्थान है |
सन्दर्भ
श्रेणी:काशी