411 REFERENCE · Wikipedia
सुल्तान (2016 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुल्तान Sultan's logo.jpg सुल्तान का पोस्टर अली अब्बा
स जाफ़र आदित्य चोपड़ा सलमान खानअनुष्का शर्मारणदीप हुड्डा विशाल-शेखर रामेश्वर भगत यश राज फिल्म भारत हिन्दी 140 cStellar Debuts For Salman Khan And Anushka Sharma's 'Sultan' http://www.forbes.com/sites/dongroves/2016/07/06/stellar-debut-for-salman-khan-and-anushka-sharmas-sultan/#1fea34d47646 Forbes 6 July 2016 7 July 2016 https://web.archive.org/web/20160707012104/http://www.forbes.com/sites/dongroves/2016/07/06/stellar-debut-for-salman-khan-and-anushka-sharmas-sultan/#1fea34d47646 7 जुलाई 2016 liveBox Office: Worldwide Collections and Day wise breakup of Sultan http://www.bollywoodhungama.com/box-office/special-features/id/716 Bollywood Hungama 7 July 2016 7 July 2016 https://web.archive.org/web/20160824213102/http://www.bollywoodhungama.com/box-office/special-features/id/716 24 अगस्त 2016 live 623.33 करोड़
सुल्तान भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जाफ़र ने तथा निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में सलमान खान और अनुष्का शर्मा हैं।
चलचित्र कथावस्तु
सुल्तान अली खान (सलमान खान) एक माध्यम आयु का पूर्व-पहलवान था, जो हरियाणा के एक छोटे से शहर में रहता था। आकाश ओबेरॉय (अमित साध) एक "प्रो टेक-डाउन" लीग का मालिक रहता है। वह इसे बहुत प्रसिद्ध करने के लिए एक भारतीय पहलवान को रखना चाहता है। इसके लिए वह सुल्तान से बात करता है, लेकिन सुल्तान साफ साफ मना कर देता है। आकाश अब उसके पहलवानी छोड़ने का कारण जानने के लिए उसके दोस्त गोविन्द (अनंत शर्मा) से बात करता है।
इसके बाद गोविन्द उसे आठ साल पहले की कहानी बताता है, जब सुल्तान को आरफा (अनुष्का शर्मा) से प्यार हो जाता है। लेकिन आरफा उसे मना कर देती है। सुल्तान इसके बाद कई महीने तक बहुत मेहनत करता है और पहलवानी के एक मुक़ाबले में हिस्सा लेता है। इस मुक़ाबले के जीतने के बाद जल्द ही आरफा और उसकी शादी हो जाती है और वो राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बन जाता है।
कुछ समय बाद आरफा माँ बनने वाली होती है और पहलवानी छोड़ देती है। जिस दिन उसका बच्चा होने वाला होता है, उसी दिन वह एक और मुक़ाबले में जाता है और जब वापस आता है तो उसे पता चलता है कि उसका बच्चा खून की कमी के कारण मर गया है। उसका खून ओ- होता है, जो सुल्तान का भी होता है। लेकिन उसके नहीं रहने के कारण कोई और खून देने वाला भी नहीं मिलता है। इस कारण आरफा उसे ही उस बच्चे के मरने का कारण सोचती है। इसके बाद सुल्तान अकेला वहाँ रक्त-बैंक बनाने के लिए पैसे जमा करने लगता है।
इस बात का पता चलते ही आकाश सुल्तान को बोलता है कि यदि वह लीग में हिस्सा ले लेता है तो उसे उसका सपना पूरा करने के लिए पूरे पैसे मिल जाएँगे। सुल्तान मान जाता है और उसके साथ दिल्ली चले जाता है। लेकिन तब तक उसका शरीर बेढंगा और मोटा रहता है। इस कारण वह उसे फतेह सिंह (रणदीप हुड्डा) के पास छोड़ देता है, जहाँ वह कुछ सप्ताह के लिए अभ्यास करता है। पूरी तरह सेहतमंद होने के बाद पहले ही मुक़ाबले में सुल्तान जीत जाता है। लेकिन सेमी-फाइनल में उसे बहुत बुरी तरह चोट लग जाती है और वह अस्पताल में भर्ती हो जाता है। डॉक्टर आकाश को कहते हैं कि जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, उसे लड़ाई नहीं करनी चाहिए। इसके बाद आरफा अस्पताल आ जाती है और उसे इस काम को पूरा करने के लिए बोलती है। सुल्तान दर्द के बाद भी इस प्रतियोगिता को जीत जाता है और सुल्तान और आरफा फिर से एक हो जाते हैं। इसके बाद सुल्तान अपने इनाम के पैसों से एक ब्लड-बैंक बनाता है। इसके कुछ वर्षों के बाद आरफा एक बच्ची को जन्म देती है।
कलाकार
सलमान खान - सुल्तान अली खान
अनुष्का शर्मा - आरफा अली खान
रणदीप हुड्डा - फ़तेह सिंह/सुल्तान का कोच
अमित साध - आकाश, प्रो-टेकडाउन का संस्थापक तथा सुल्तान का प्रस्तुतकर्ता
निर्माण
विकास
इस परियोजना का खुलासा जून 2015 को यूट्यूब पर किया गया था। इसमें सलमान खान हरियाणा के एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं।
संगीत
सुल्तान गाने विशाल-शेखर Sultan_Cover_2016.jpg yes 2016 05 31 यश राज फ़िल्म्स ,मुम्बई फ़िल्मी गाने ३९:१० हिन्दी यश राज फ़िल्म्स म्यूजिक आदित्य चोपड़ा फेन
२०१६ बैंजो
२०१६
सुल्तान फ़िल्म के संगीत की रचना विशाल-शेखर जबकि बोल इर्षद कमील के है। गानों का एल्बम ३१ मई २०१६ को प्रदर्शित किया था। https://itunes.apple.com/in/album/sultan-original-motion-picture/id1119070345 Sultan (Original Motion Picture Soundtrack) by Vishal-Shekhar on iTunes 31 May 2016 1 June 2016 iTunes Store https://web.archive.org/web/20160921050755/https://itunes.apple.com/in/album/sultan-original-motion-picture/id1119070345 21 सितंबर 2016 live
गायक 39 10 बेबी को बास पसन्द है विशाल दादलानी, शाल्मली खोलगडे, इशिता, बादशाह ०४:१३ जग घूमेया राहत फ़तेह अली ख़ान ,सलमान ख़ान ०४:४१ ४४० वॉल्ट मीका सिंह ०४:२८ सुल्तान सुखविंदर सिंह ,शादाब फरीदी ०४:४० सच्ची मुच्ची मोहित चौहान, हर्षदीप कौर ०३:५९ बुल्लैया पापोन ०५:५७ टुक टुक नूरण सिस्टर्स, विशाल दादलानी ०४:१२ जग घूमेया (औरत) नेहा भासिन ०४:४१ राइज़ ऑफ़ सुल्तान विशाल–शेखर ०२:४६
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:2016 में बनी हिन्दी फ़िल्म