Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इरेडा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|Logo of IREDA company भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत एक 'नवरत्न' सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है, जिसकी स्थापना वर्ष 1987 में एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था (NBFC) के रूप में की गई थी। इसका प्रमुख उद्देश्य देश में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना और हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। इरेडा परियोजना लागत का 90% तक ऋण प्रदान कर सकती है और कुछ सेक्टरों में 25 वर्ष तक की लंबी अवधि के लिए चुकौती की सुविधा देती है।https://www.ireda.in/background संग्रहीत प्रति 16 मार्च 2026 16 फ़रवरी 2026 https://web.archive.org/web/20260216090524/http://ireda.in/background dead कार्य इरेडा का मुख्य कार्य है नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को वित्त उपलब्ध कराना। यह विभिन्न क्षेत्रों में ऋण देती है, जैसे: सौर ऊर्जा पवन ऊर्जा लघु जलविद्युत बायोमास अपशिष्ट से ऊर्जा इथेनॉल और कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) ऊर्जा दक्षता और संरक्षण https://www.ireda.in/sectorsअगस्त 2026 InternetArchiveBot उपलब्धियाँ अब तक की उपलब्धियाँ (2025-26 तक के आंकड़े) 31.01.2026 तक 212 गीगावॉट (बड़े हाइड्रो को छोड़कर) की कुल आरई स्थापित क्षमता में से, नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्टस् की कुल ~ 30 गीगावॉट क्षमता को इरेडा द्वारा समर्थित किया गया है, जो भारत में स्थापित समग्र नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के संदर्भ में इरेडा के लगभग 14.16 प्रतिशत के योगदान से मेल खाता है।https://www.ireda.in/images/pressrelease/IREDA-9-month-performance_hindi.pdfअगस्त 2026 InternetArchiveBot कुल स्वीकृत ऋण: ₹2,78,015.65 करोड़ से अधिक वितरित राशि: ₹1,80,987 करोड़ से अधिक (दिसंबर 2025 तक) इरेडा का लोन पोर्टफोलियो विविध है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा का बड़ा हिस्सा है। इरेडा ने हाल के वर्षों में तेज विकास दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का लक्ष्य ₹8,200 करोड़ के राजस्व तक पहुंचना है। कंपनी ने QIP और बॉन्ड जारी करके बड़े पैमाने पर पूंजी जुटाई है। इरेडा लगातार ग्रीन हाइड्रोजन, फ्लोटिंग सोलर, और बैटरी स्टोरेज जैसी नई तकनीकों को प्राथमिकता दे रही है। संदर्भ इन्हें भी देखें भारतीय जीवन बीमा निगम भारतीय रिजर्व बैंक बाहरी कड़ियाँ इरेडा का आधिकारिक जालस्थल श्रेणी:भारतीय कंपनियाँ श्रेणी:नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी