Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नॉर्मन एंजेल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सर राल्फ नॉर्मन एंजेल (26 दिसंबर 1872 – 7 अक्टूबर 1967) लेबर पार्टी के लेक्चरर,पत्रकार, लेखक और सांसद थे। उन्हें शांति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए 1933 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। Nobel Peace Prize 1933 https://www.nobelprize.org/prizes/peace/1933/angell/biographical/ NobelPrize.org 5 जून 2026 नॉर्मन एंजेल एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें मुख्य रूप से एक पुस्तक के कारण नोबेल शांति पुरस्कार मिला। उन्होंने १९१० में द ग्रेट इल्यूजन लिखी। इस पुस्तक की २० लाख से अधिक प्रतियाँ बिकीं और इसका लगभग २५ भाषाओं में अनुवाद हुआ। शांति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे में उनके विचार एंजेलवाद के नाम से प्रसिद्ध हुए। उनका मानना था कि आधुनिक दुनिया में देशों की आर्थिक निर्भरता इतनी बढ़ चुकी है कि युद्ध किसी भी देश के लिए लाभदायक नहीं हो सकता। इसलिए बड़े देशों के बीच युद्ध की संभावना बहुत कम है। किन्तु अगस्त १९१४ में आरम्भ हुए प्रथम विश्व युद्ध ने उनके इस सिद्धांत को गलत सिद्ध कर दिया, क्योंकि आर्थिक रूप से एक-दूसरे पर निर्भर यूरोपीय देश भी एक विनाशकारी युद्ध में उतर गए। फिर भी, उनकी पुस्तक ने शांति, युद्ध और अर्थव्यवस्था के संबंध पर व्यापक विचार-विमर्श को जन्म दिया और आज भी इसे शांति अध्ययन की एक महत्त्वपूर्ण कृति माना जाता है। जीवन और कैरियर इनका जन्म इंग्लैंड के लिंकनशायर के होलबीच में थॉमस एंजेल लेन और मैरी (नी ब्रिटैन) लेन की छठी संतान के रूप में हुआ। Sir Norman Angell Nobel Prize, Peace Prize, Pacifist Britannica Money https://www.britannica.com/money/Norman-Angell Encyclopedia Britannica 5 जून 2026 enउन्होंने जिनेवा में प्रकाशित एक अंग्रेजी भाषा के अखबार का संपादन करते हुए अपनी पढाई पुरी की। उन्होंने इंग्लैंड के कई स्कूलों, फ्रांस के सेंट-ओमर में लीसी एलेक्जेंडर रिबोट और जिनेवा विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। एंजेल 'यूनियन ऑफ़ डेमोक्रेटिक कंट्रोल' के मुख्य संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने 'रॉयल ​​इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनेशनल अफेयर्स' की काउंसिल में भी काम किया। वे 'वर्ल्ड कमिटी अगेंस्ट वॉर एंड फासिज़्म' के एग्जीक्यूटिव भी रहे। वे 'लीग ऑफ़ नेशंस यूनियन' की एग्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्य थे और 'एबिसिनिया एसोसिएशन' के प्रेसिडेंट भी रहे। उन्हें 1931 में 'नाइटहुड' की उपाधि दी गई सन्दर्भ