Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गुइलिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|गुइलिन का एक नज़ारा thumb|220px|चीन के गुआंगशी प्रान्त में गुइलिन (पीले रंग वाला विभाग) गुइलिन (桂林, Guilin) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण में स्थित गुआंगशी प्रांत के पूर्वोत्तरी भाग में ली नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित एक विभाग का दर्जा रखने वाले शहर का नाम है। चीनी भाषा में इस शहर के नाम का मतलब 'सिलंग के वन' है क्योंकि इस नगर में बहुत से सिलंग के बेहद ख़ुशबूदार फूलों वाले वृक्ष पाए जाते हैं। विवरण यह नगर हमेशा से अपने सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध रहा है। सन् २०१० में इसकी आबादी १३.४ लाख अनुमानित की गई थी और यहाँ हान, झुआंग, याओ, हुई, मियाओ और दोंग जाति के समुदाय रहते हैं। यहाँ गर्म और नम गर्मियाँ होती हैं और जुलाई-अगस्त में औसत अधिकतम तापमान ३३ सेंटीग्रेड है। सर्दियाँ ज़्यादा कड़क नहीं होती और जनवरी में औसत न्यूनतम तापमान ५ सेंटीग्रेड है। यहाँ आमतौर पर बर्फ़ नहीं पड़ती लेकिन कभी-कभार गिर भी जाती है।A musical journey: from the Great Wall of China to the water towns of Jiangnan, Kah Joon Liow, SilkRoad Networks, 2004, ISBN 9780973349214, ... The city of Guilin lies on the Li River in the Guangxi (Vast Land in the West) Autonomous Region. Guilin means 'Forest of Osmanthus Trees'. The name is derived from the osmanthus trees found all over the city ... खानपान गुइलिन अपने खानपान के लिए भी जाना जाता है। यहाँ के तीन व्यंजन 'गुइलिन के तीन ख़ज़ाने' कहलाते हैं - गुइलिन मिरचीदार चटनी - ख़मीर वाले सोयाबीन, लहसुन और मिरची की बनी चटनी (सौस) गुइलिन सानहुआ जिउ - चावल की बनी शराब गुइलिन अचारी टोफू - नमाक और चावल की मदिरा में भिगोकर ख़मीरा चढ़वाया हुआ टोफू यहाँ चावल के एक विशेष नूडल्ज़ भी बनते हैं जिन्हें घोड़े के मांस के साथ बनाया जाता है। कहा जाता है कि चिन राजवंश के ज़माने में जब उनकी फ़ौजों ने इस इलाक़े पर क़ब्ज़ा जमाया तो उनके सैनिक यहाँ का स्थानीय खाना पचा नहीं पाए और उनके पेट ख़राब रहने लगे। उस समय यहाँ इन चावल के नूडलों का आविष्कार किया गया। पर्यटक अक्सर इन्हें खाते हैं और यह बिना अश्व-मांस के भी मिल सकते हैं। यहाँ एक ज़ोंगज़ी (zongzi) नामक व्यंजन भी मिलता है जो अच्छे पके चावलों और मूंग को एक साथ पिचका के केले के पत्तों में लपेटकर बनाया जाता है।Fodor's China, Fodor's, Random House Digital, 2009, ISBN 9781400008254, ... Guilin's notable local dishes are limited to horsemeat and rice noodles. Freshwater fish is popular with locals, but eat it only if you dare ... गुइलिन के नज़ारे इन्हें भी देखें ली नदी (गुआंगशी प्रांत) गुआंगशी सिलंग सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन के शहर श्रेणी:गुआंगशी के शहर श्रेणी:गुआंगशी