411 REFERENCE · Wikipedia
डेविड २
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डेविड द्वितीय (5 मार्च 1324 – 22 फ़रवरी 1371) सन् 1329 से सन् 1371 में उनके निधन तक स्कॉटलैण्ड के राजा थे। उनके पिता रॉबर्ट द ब्रूस के निधन के बाद डेविड को पांच वर्ष की आयु में सिंहासन पर बैठाया गया हालांकि उनका राज्याभिषेक सन् 1331 में स्कोन में हुआ। उनके बचपन के राज्य के दौरान कई संरक्षक उनके शासन को सम्भालते थे और इंग्लेंड के राजा एडवर्ड तृतीय डेविड के बच्चे होने का लाभ उठाने के उद्देश्य से एडवर्ड बालियोल के माध्यम से आक्रमण करवाया। इससे स्कॉटलैण्ड की स्वतंत्रता के लिए दूसरा युद्ध हुआ। सन् 1333 में हैलिडन हिल की लड़ाई में अंग्रेज़ों की जीत के बाद राजा डेविड और रानी जोन व उनकी सरकार के बाकी सदस्य फ्रांस चले गये। वो सन् 1341 में स्कॉटलैण्ड लौटने तक निर्वासन में रहे।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
ब्रिटिश राजतंत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर डेविड द्वितीय
श्रेणी:इंग्लैण्ड के शासक