411 REFERENCE · Wikipedia
भूपाल सिंह छंतेल मगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नायब सूबेदार भूपाल सिंह छंतेल मगर को 2014 में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। वे भारतीय थलसेना की रैजिमेंट एस/5 गोरखा राइफल्स में हैं।http://pib.nic.in/archieve/others/2014/may/d2014050103.pdf संग्रहीत प्रति 2 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140502153428/http://pib.nic.in/archieve/others/2014/may/d2014050103.pdf 2 मई 2014 live
साहस गाथा
31 अगस्त 2013 को कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर एक महत्वपूर्ण भाग की चौकीदारी करते समय नायब सूबेदार भूपाल सिंह छंतेल मगर की नजर हथियारबंद
आतंकवादियों की गतिविधियों पर गई। त्वरित गति से निर्णय लेते हए भूपाल सिंह गोलीबारी के बीच उबड़-खाबड़ जमीन और पत्थरों से ओट लेते हुए आतंकवादियों के निकट पहुंच गए। इस साहसी सैनिक ने मजबूत इरादे दिखाते हए लंबे समय तक गोलीबारी की तथा एक आतंकवादी को मार गिराया और एक आतंकवादी को घायल कर दिया। जब घायल आतंकवादी एक बड़े पत्थर के पीछे छिपा हुआ था तब इस साहसी सैनिक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आतंकवादी की ओर बढ़कर उसे मार गिराया।
सन्दर्भ
श्रेणी:कीर्ति चक्र सम्मानित लोग