411 REFERENCE · Wikipedia
तय विवाह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तय विवाह (arranged marriage) विवाह का एक प्रकार है जिसमें दुल्हा और दुल्हन से सीधे तौर पर एक दूसरे को नहीं पाया बल्कि इसमें अन्य व्यक्तियों का भी योगदान था। इसमें मुख्यरूप से परिवार के सदस्यों जैसे माता-पिता द्वारा चयन किया जाना शामिल होता है।हसनैन एनीमेरी एम॰ स्नोपकोव्स्की क्रिस्टिन Encyclopedia of Sexual Psychology and Behavior यौन मनोविज्ञान और व्यवहार का विश्वकोश 2023 स्प्रिंगर 978-3-031-08956-5 1–9 https://link.springer.com/referenceworkentry/10.1007/978-3-031-08956-5_459-1 en Arranged Marriage 10.1007/978-3-031-08956-5_459-1 कुछ सभ्यताओं में युवा लोगों के जीवनसाथी के चयन में पेशेवर मंगनी कवानेवाले हो सकते हैं।
ऐतिहासिक रूप से विभिन्न संस्कृतियों में तय विवाह का प्रचलन रहा है। यह प्रथा कॉकस, मध्य एशिया, उत्तर अफ़्रीका, दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, उप-सहारा अफ़्रीका और पश्चिमी एशिया जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अब भी प्रचलन में है। विश्व के अन्य भागों में 19वीं और 20वीं सदी के दौरान इस प्रथा में बहुत बड़ी कमी आयी। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा कुछ परिवारों में प्रचलित बलपूर्वक विवाहों की निंदा की जाती है। इसकी विशिष्ट उपश्रेणी बलपूर्व बाल विवाह की निंदा की जाती है।UN General Assembly adopts 2nd resolution on child, early and forced marriage संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल विवाह, बाल विवाह और जबरन विवाह पर दूसरा प्रस्ताव पारित किया 8 फ़रवरी 2017 गर्ल्स नोट ब्राइड्स https://www.girlsnotbrides.org/un-general-assembly-adopts-2nd-resolution-child-early-forced-marriage/ 16 जनवरी 2025 en 19 जुलाई 2019 https://web.archive.org/web/20190719185325/https://www.girlsnotbrides.org/un-general-assembly-adopts-2nd-resolution-child-early-forced-marriage/ dead
इतिहास
18वीं शताब्दी के अंत तक तैअय विवाह का प्रचलन विश्वभर में था।ओब्रायन जोडी 2008 Encyclopedia of Gender and Society लिंग और समाज का विश्वकोश 1 सैग पब्लिशिंग 40–42 978-1412909167 https://archive.org/details/encyclopediaofge0001unse_o7e8/page/40/mode/2up इंटरनेट आर्काइव प्राय विवाह माता-पिता, दादा-दादी (नाना-नानी) या अन्य किसी निकट के रिश्तेदार अथवा विश्वसनीय दोस्त द्वारा निर्धारित किया जाता है। इसके कुछ ज्ञात ऐतिहासिक अपवाद इटली के पुनर्जागरण काल के दौरान हुई विवाह और सगाई की रश्मेंhttp://www.metmuseum.org/toah/hd/cour/hd_cour.htm Courtship and Betrothal in the Italian Renaissance इतालवी पुनर्जागरण में प्रणय-संबंध और सगाई मेटम्यूजियम en और भारतीय उपमहाद्वीप में वैदिक काल में प्रचलित गंधर्व विवाह शामिल हैं।The Illustrated Encyclopedia of Hinduism: ए-एम, जेम्स जी॰ लोच्ट्फेल्ड (2001), 978-0823931798, पृष्ठ 427
ग्रीको-रोमन पुराकाल में विवाह सामाजिक जिम्मेदारी के आधार पर होता था। विवाह आमतौर पर माता-पिता द्वारा तय किये जाते थे; कुछ अवसरों पर पेशेवर मंगनी करवाने वाले भी काम में लिये जाते थे। विवाह की वैधता के लिए महिला का पिता अथवा अभिभावक विवाह का खर्चा उठाने योग्य युवक विवाह की अनुमति देता था। अनाथ पुत्रियों का विवाह आमतौर पर चचेरे भाई से की जाती थी। जोड़ा एक समारोह में भाग लेता था जिसमें घूंघट हटाने जैसी कुछ रस्में शामिल थीं। सामान्यतः एक व्यक्ति एक ही पत्नी तक सीमित माना जाता था बल्कि उसकी रखैल क्षमतानुसार हो सकती थी।
सन्दर्भ
श्रेणी:परम्पराएँ