Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भूल भुलैया (2007 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भूल भुलैया भूल भुलैया (2007 फ़िल्म).jpg भूल भुलैया का पोस्टर प्रियदर्शन भूषण कुमारकिशन कुमार मधु मुट्टम नीरज वोरा शाइनी आहूजा, अक्षय कुमार, विद्या बालन, परेश रावल, अमीशा पटेल, राजपाल यादव, असरानी प्रीतम तिर्रू एन. गोपालकृष्णनअरुण कुमार टी-सीरीज़,एरोस इंटर्नेशनल y 2007 10 12 159 मिनट भारत हिंदीबांग्ला ₹ 30 करोड़ (2020 में ₹ 81 करोड़ के बराबर) ₹ 85 करोड़ (2020 में ₹ 230 करोड़ के बराबर) भूल भुलैया 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण भूषण कुमार व किशन कुमार ने किया है। इस फिल्म में शाइनी आहूजा, अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीशा पटेल मुख्य किरदार में हैं।स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही फिल्म के लिए भर दी थी हामी, सिनेमाघरों में मच गई थी धूम, बॉक्स ऑफिस पर HIT हुई मूवी https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-vidya-balan-reveals-she-said-yes-to-akshay-kumar-2007-bhool-bhulaiyaa-without-reading-script-know-here-why-8235314.html 3 सितम्बर 2024 News18 हिंदी 13 अप्रैल 2024 hi 3 सितंबर 2024 https://web.archive.org/web/20240903080509/https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-vidya-balan-reveals-she-said-yes-to-akshay-kumar-2007-bhool-bhulaiyaa-without-reading-script-know-here-why-8235314.html dead इस फिल्म को 12 अक्टूबर 2007 को सिनेमाघरों में दिखाया गया। फिल्म के गीतों को संगीतबद्ध प्रीतम ने किया है। फिल्म बाॅक्स औफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। 2022 में फिल्म के सिक्वल भूल भुलैया 2 को रिलीज किया गया जिसका पिछली फिल्म कि कहानी से कोई संबंध नहीं है। इसका निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया।डायरेक्टर अनीस बज्मी ने जब उठाई तलवार, डर से बोले कार्तिक आर्यन- ...सर घर जाने दो - Karthik Aaryan https://www.etvbharat.com/hi/!entertainment/karthik-aaryan-shared-a-picture-with-director-anees-bazmee-with-sword-see-hindi-news-hin24080103795 3 सितम्बर 2024 ETV भारत न्यूज़ 1 अगस्त 2024 hi भूल भुलैया 2 भी टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर रही थी । कहानी सिद्धार्थ चतुर्वेदी (शाइनी आहूजा) कई सालों के बाद अमेरिका से वापस लौटता है। उसके आने की खबर से सभी खुश हो जाते हैं। उसकी शादी बहुत पहले ही राधा (अमीशा पटेल) से तय हो चुकी थी, और इस कारण वो भी बहुत खुश हो जाती है। लेकिन जब सिद्धार्थ आता है, तो परिवार वालों को पता चलता है कि उसकी शादी अवनी (विद्या बालन) से हो चुकी है। इस खबर से राधा का दिल टूट जाता है और परिवार वाले भी दुःखी हो जाते हैं। अवनी और सिद्धार्थ वहाँ एक महल में रहने का फैसला करते हैं। पर परिवार वाले उसके इस फैसले का विरोध करते हैं, क्योंकि उन्हें वो भुतिया महल लगता है। लेकिन सिद्धार्थ इन बातों को नहीं मानता और उसकी उस महल में सुरक्षा हो, इस कारण पूरा परिवार उस महल में रहने चले जाता है। अवनी को अपने महल में एक ताला लगा कमरा दिखता है, वो उसकी चाबी बनवाने को किसी से कहती है। चाबी मिलते ही वो दरवाजे को खोल कर अंदर चले जाती है। वहाँ उसे मंजूलिका का सामान आदि दिखता है। लेकिन जब वो वापस आती है तो परिवार वाले उससे कहते हैं कि उसने दरवाजा खोल कर गलत किया है। उसके दरवाजा खोजने से शैतानी आत्मा अब उन सब को नहीं छोड़ेगी। इसके बाद से अचानक महल में कई अजीब घटनाएँ होने लगती हैं। सिद्धार्थ को लगता है कि राधा मानसिक रूप से ठीक नहीं है और वो अमेरिका में अपने दोस्त आदित्य (अक्षय कुमार) को फोन कर बुला लेता है। जब घर वालों को पता चलता है कि आदित्य दिमाग का डॉक्टर है और राधा को ठीक करने के लिए सिद्धार्थ ने बुलाया है तो वे लोग उससे कहते हैं कि राधा बीमार नहीं है। एक दिन अचानक आदित्य को दिखता है कि रसोई घर में गैस स्टोव के आसपास और चाय के बर्तन में जहर छिड़का हुआ था और पास में ही जहर की बोतल भी थी। उसे पता चलता है कि सिद्धार्थ उस चाय को पीने वाला है और वो दौड़ कर उसके चाय के कप को गिरा देता है और चाय बनाने वाले के ऊपर जहर देने का आरोप लगता है। उसे पता चलता है कि चाय और किसी ने नहीं, बल्कि राधा ने ही बनाया है। वो उसे मानसिक रोगी बता कर कमरे में बंद कर देता है। नंदिनी और शरद के शादी के दिन शरद के कपड़े पर अवनी खाना गिरा देती है और उसे साफ करने के बहाने से उसे दूर ले जाती है। अवनी के कहीं न दिखने के कारण सिद्धार्थ और आदित्य उसे ढूंढने लगते हैं और उन्हें अवनी और शरद दिख जाते हैं। सिद्धार्थ को लगता है कि शरद उसकी पत्नी के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश कर रहा है। वो उसे मारने लगता है। आदित्य उसे रोकता है और अवनी को उसके कमरे में ले जाने बोलता है। सिद्धार्थ अपना गुस्सा शरद पर निकालने ही वाला होता है कि आदित्य उसे समझाता है कि अवनी को दोहरे व्यक्तित्व वाली बीमारी है। वो उसे बताता है कि वो अवनी के घर गया था। वहाँ उसे पता चला कि उसे किस्से कहानियों का बचपन से बहुत शौक था। उसकी दादी उसे हर दिन कहानी सुनाती थी, पर उनके मरने के बाद वो अपने पिता के साथ अमेरिका चले गई। उसके दादी के जाने से उसके मन में बहुत बड़ा आघात हुआ था। जब अवनी इस महल में आई तो उसने मंजूलिका के बारे में जानकारी लेनी शुरू कर दी। उसे पता चला कि किस प्रकार राजा विभूति नारायण को एक नाचने वाली, मंजूलिका से प्यार हो जाता है। लेकिन मंजूलिका अपने साथ नाचने वाले शशीधर से प्यार करती है। जब राजा को उन दोनों के प्यार के बारे में पता चलता है तो दुर्गाष्टमी के दिन वो शशीधर को मंजूलिका के सामने ही मार देता है और उसे कमरे में बंद कर देता है। राजा से शादी करने से पहले ही वो फांसी में लटक कर अपनी जान दे देती है और ये भी वादा करती है कि वो महल में किसी भी राजा को नहीं छोड़ेगी। इस कहानी को जान कर अवनी अपने आप को मंजूलिका समझने लगी है और सिद्धार्थ को राजा विभूति मान कर मारने का प्रयास कर रही है। उसे लगता है कि शरद ही उसका शशीधर है, इस कारण उसने नंदिनी और शरद की शादी तोड़ने के लिए शरद को बाहर बुलाया था और ऐसा दिखाने की कोशिश कर रही थी कि शरद उसके साथ जबर्दस्ती कर रहा है। सिद्धार्थ उस पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर पाता है और उसे भरोसा हो, इस कारण वो सिद्धार्थ को बोलता है कि वो अवनी से उकसाने की कोशिश करे। जब सिद्धार्थ अवनी को उकसाता है तो वो मंजूलिका की तरह बोलने लगती है, जिससे सिद्धार्थ डर जाता है। उसके चिल्ला कर अवनी कहते ही वो सामान्य हो जाती है। वो सिद्धार्थ को अवनी को ठीक करने का तरीका बताता है। दुर्गाष्टमी के दिन वो किसी तरह अवनी के मंजूलिका बनने के बाद उससे वादा ले लेता है कि वो अगर राजा को मार देगी तो वो अवनि का शरीर हमेशा के लिए छोड़ देगी। अवनी, जो मंजूलिका बनी है, वो वादा कर लेती है। आदित्य ये दिखाता है कि उसने सिद्धार्थ को मार दिया है। उसके मौत के बाद अवनी के मन में बसी मंजूलिका हमेशा के लिए चले जाती है। अवनी के पूरी तरह ठीक होने के बाद आदित्य, राधा से कहता है कि यदि उसे उसके साथ शादी करने में रुचि है तो वो अपने माता-पिता को शादी की बात करने के लिए ले आएगा। ये बात सुन कर राधा खुश हो जाती है और उसकी खुशी को देख कर आदित्य उसका जवाब समझ लेता है। कलाकार अक्षय कुमार — डॉ॰ आदित्य श्रीवास्तव विद्या बालन — अवनी चतुर्वेदी अमीशा पटेल — राधा शाइनी आहूजा — सिद्धार्थ चतुर्वेदी परेश रावल — बातुशंकर उपाध्याय राजपाल यादव — छोटे पंडित 'उर्फ़' लाल हनुमान असरानी — मुरारी विक्रम गोखले — आचार्य यज्ंयप्रकाश भारती मनोज जोशी — बद्रीनारायण 'बद्री' चतुर्वेदी रसिका जोशी — जानकी उपाध्याय तरीना पटेल — नंदिनी उपाध्याय विनीत — प्रोफ़ेसर शरद प्रह्लाद 'व' शशिधर कावेरी झा — गिरिजा उपाध्याय हेमा मालिनी — मंजुलिका के चित्र में नर्तकी संगीत अंक फिल्म का संगीत रंजीत बरोट द्वारा रचा और निर्मित किया गया था। गीत प्रीतम द्वारा संगीतबद्ध इस फिल्म के गाने जुलाई 2007 में रिलीज़ हुए थे। टाइटल सॉन्ग "भूल भुलैया", जिसे आमतौर पर " हरे राम हरे राम, हरे कृष्णा हरे राम " के नाम से जाना जाता है, नीरज श्रीधर ने गाया था , जिन्होंने सीक्वल के लिए इसका रीमेक भी किया था । बताया जाता है कि इस गाने में जेटीएल के "माई लेकन" का सैंपल इस्तेमाल किया गया है19 August 2014 10 popular Hindi songs you won't believe are copied from the West https://www.mensxp.com/entertainment/gossip/23682-10-popular-hindi-songs-you-wont-believe-are-copied-from-the-west.html MensXP। एल्बम का एक और लोकप्रिय गाना "लबों को" केके ने गाया थाhttps://music.apple.com/us/album/bhool-bhulaiyaa-original-motion-picture-soundtrack/1134701617 Bhool Bhulaiyaa (Original Motion Picture Soundtrack) by Pritam on Apple Music iTunes 5 September 2007 27 July 2017। भारतीय व्यापार वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार , लगभग 12,00,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ, इस फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम उस वर्ष का आठवां सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम थाMusic Hits 2000–2009 (Figures in Units) http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=286&catName=MjAwMC0yMDA5 https://web.archive.org/web/20100624132928/http://boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=286&catName=MjAwMC0yMDA5 24 June 2010 Box Office India। सभी गीतों के बोल समीर और सईद कादरी ने लिखे हैं। गीत गायक प्रीतम भूल भुलैया नीरज श्रीधर 5:25 समीर लबों को केके 5:41 सईद क़ादरी सजदा केके 5:09 समीर लैट्स रॉक सोणिये शान, तुलसी कुमार 4:24 समीर सखिया तुलसी कुमार 4:54 समीर मेरे ढोलना श्रेया घोषाल, एम॰ जी॰ श्रीकुमार 6:44 समीर अल्लाह हाफ़िज़ केके 4:30 समीर मुक्त करना यह फिल्म 12 अक्टूबर 2007 को विश्व स्तर पर रिलीज हुई थी। फिल्म की डीवीडी इरोस होम मीडिया द्वारा जारी की गई थी । बॉक्स ऑफ़िस बॉक्स ऑफिस इंडिया ने भूल भुलैया को बॉक्स ऑफिस पर हिट घोषित किया, जिसने भारत में ₹ 497 मिलियन (US$5.2 मिलियन) की कमाई की । यह 2007 की छठी सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थीhttp://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=214&catName=MjAwNw== Box Office 2007 Box Office India 4 February 2012 11 February 2012 https://web.archive.org/web/20131014132441/http://boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=214&catName=MjAwNw%3D%3D 14 October 2013 dead । इसने पहले दिन ₹3,88,00,000 की कमाई की, जबकि पहले सप्ताह में इसने ₹23,50,00,000 की कमाई की। कुल विदेशी कमाई $3,910,000 थी। जीवनकाल विदेशी ब्रेकअप यूके में $1,380,000, उत्तरी अमेरिका में $1,130,000, यूएई में $820,000, ऑस्ट्रेलिया में $151,000 और अन्य बाजारों में $429,000 थाhttp://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=308&catName=TGlmZXRpbWU= Top Lifetime Grossers OVERSEAS (US $) Box Office India https://web.archive.org/web/20131204132438/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=308&catName=TGlmZXRpbWU%3D 4 December 2013 dead । फिल्म ने विश्वभर में ₹ 84 करोड़ (US$8.7 मिलियन) कमाएTop Lifetime Grossers Worldwide (IND Rs) http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=312&catName=TGlmZXRpbWU= Box Office India https://web.archive.org/web/20131021202725/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=312&catName=TGlmZXRpbWU%3D 21 October 2013 dead । अगली कड़ियाँ मुख्य लेख: भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया 3 अनीस बज़मी द्वारा निर्देशितऔर कार्तिक आर्यन , तब्बू और कियारा आडवाणी अभिनीत भूल भुलैया 2 एक आध्यात्मिक सीक्वल है, जो 2022 में रिलीज़ हुई थी। इसका तीसरा भाग भी बज़मी द्वारा ही निर्देशित है और 2024 में रिलीज़ हुआ। इसमें कार्तिक आर्यन ने सीक्वल से अपने रूह बाबा के किरदार को दोहराया और विद्या बालन मंजुलिका के रूप में लौटीं, साथ हीहीमाधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी नज़र आईं । तीसरा भाग भी एक आध्यात्मिक सीक्वल है और इसका पिछली फिल्मों से कोई संबंध नहीं है। यह भी देखें विद्या बालन अक्षय कुमार शाइनी आहूजा भूल भुलैया 2 भूल भुलैया 3 दोहरे व्यक्तित्व वाली बीमारी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0995031 भूल भुलैया श्रेणी:डरावनी हिंदी फ़िल्में श्रेणी:प्रीतम द्वारा संगीतबद्ध फिल्में श्रेणी:टी-सीरीज़ की फ़िल्में