411 REFERENCE · Wikipedia
मॉडल जीव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb | right | ईस्चेरिचिया कोली एक ग्राम-नेगेटिव प्राक्केंद्रकी मॉडल जीव है।
thumb| ड्रोसोफिला मेलानोगास्टर, आनुवंशिकी प्रयोगों के लिए सबसे प्रसिद्ध
मॉडल जीव या 'मॉडल ऑर्गेनिज्म' एक ऐसी गैर-मानवीय प्रजाति (जैसे कोई जानवर, पौधा या सूक्ष्मजीव) होती है। इसका मुख्य उद्देश्य विशेष जैविक प्रक्रियाओं को समझना है। मनुष्य की बीमारियों का पता लगाने के लिए इन जीवों पर बड़े स्तर पर शोध किया जाता है क्योंकि मनुष्य पर वैज्ञानिक प्रयोग करना अव्यावहारिक तथा अनैतिक क्रिया है।फ़ॉक्स मिशेल ऐलेन The Case for Animal Experimentation: An Evolutionary and Ethical Perspective यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया प्रेस 978-0-520-05501-8 https://books.google.co.in/books?id=yTfNH3cScKAC&redir_esc=y 15 फरवरी 2026 en द केस फ़ॉर ऐनिमल एक्सपेरिमेंटेशन: एन इवोल्यूश्नरी एंड ऐथिकल पर्सपैक्टिव यह सब संभव हो सका क्योंकि सभी जीवित जीवों के पूर्वज एक ही थे। साथ ही, विकास के दौरान उनकी औत्पत्तिकी, चयापचय और विकासवादी प्रक्रियाएँ काफी हद तक सुरक्षित और एक समान बनी रही हैं।आलमोन वॉरेन डी. रोस रोबर्ट एम. Evolutionary remnants as widely accessible evidence for evolution: the structure of the argument for application to evolution education इवोल्यूशन: ऐजुकेशन एंड आउटरीच दिसंबर 2018 11 1 1 10.1186/s12052-017-0075-1 free
पशु मॉडलों पर आधारित शोध आधुनिक चिकित्सा की अधिकांश उपलब्धियों का केंद्र रहा है। इसने मानव शरीर क्रिया विज्ञान (फ़िज़ियोलॉजी) और जैव रसायन जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ज्ञान प्रदान करने में सबसे बड़ा योगदान दिया है। साथ ही तंत्रिका विज्ञान और संक्रामक रोगों के क्षेत्र में भी इसकी भूमिका रही है।Use of Laboratory Animals in Biomedical and Behavioral Research https://books.google.co.in/books?id=EzorAAAAYAAJ&redir_esc=y नेशनल अकादमी प्रेस 15 फरवरी 2026 यू.एस. en 1988 जैवचिकित्सा और व्यावहारिक अनुसंधान में प्रयोगशाला के पशुओं का उपयोग इसके परिणामों में पोलियो का लगभग पूरी तरह उन्मूलन और अंग प्रत्यारोपण जैसी तकनीकें शामिल हैं, जिससे मनुष्य तथा पशुओं—दोनों को लाभ हुआ है।
इतिहास
अनुसंधान में पशुओं का उपयोग प्राचीन ग्रीस के समय से होता आ रहा है जिनमें अरस्तू (384–322 ईसा पूर्व) और एरासिस्ट्रेटस (304–258 ईसा पूर्व) जीवित पशुओं पर प्रयोग करने वाले शुरुआती लोगों में शामिल हैं। अठारहवीं और उन्नीसवीं शताब्दी में हुई खोजों में एंटोनी लावोज़ियर द्वारा एक कैलोरीमीटर में गेनी पिग (दक्षिण अमेरिका के एंडीज़ क्षेत्र का एक छोटा और लोकप्रिय पालतू पशु) का उपयोग यह साबित करने के लिए किया गया कि श्वसन दहन का एक रूप था।मॉक मिशेले फौएत एग्नेस Anthrax https://www.annualreviews.org/content/journals/10.1146/annurev.micro.55.1.647 ऐन्युअल रिव्यू ऑफ़ माइक्रोबायोलॉजी 15 फरवरी 2026 647–671 en 10.1146/annurev.micro.55.1.647 1 अक्टूबर 2001
इन्हें भी देखें
जीवविज्ञान
प्राणिविज्ञान
वनस्पतिविज्ञान
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
NIH मानव रोगों का अध्ययन करने के लिए मॉडल जीवों का उपयोग कर रहा है
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मॉडल ऑर्गेनिज्म शेयरिंग पॉलिसी
श्रेणी:विज्ञान
श्रेणी:जीव विज्ञान