411 REFERENCE · Wikipedia
बुज़कशी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|बल्ख़ प्रांत में बुज़कशी
thumb|230px|कज़ाख़स्तान के डाक टिकट पर कोकपार (बुज़कशी का कज़ाख़ नाम)
बुज़कशी (दरी फ़ारसी: ur بزکشی, अंग्रेज़ी: Buzkashi) या कोक-बोरू (उज़बेक: kökbörü, अंग्रेज़ी: Kok-boru) या वुज़लोबा (पश्तो: ur وزلوبه, अंग्रेज़ी: Wuzloba) मध्य एशिया में घोड़ों पर सवार होकर खेले जाने वाला एक खेल है। यह अफ़्ग़ानिस्तान, उज़बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, किरगिज़स्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाख़स्तान, पाकिस्तान के पठान इलाक़ों और चीन के उईग़ुर इलाक़ों में खेला जाता है। यह सदियों से स्तेपी के मैदानों पर रहने वाले क़बीलों द्वारा खेला जा रहा है जो घुड़सवारी में हुनरमंद होते हैं। इसमें खिलाड़ियों के दो गुट होते हैं और खेल के मैदान के बीच में एक सिर-कटा बकरा या बछड़ा रखा जाता है। खिलाड़ी अपने घोड़े दौड़ाते हुए उसे उठाने की कोशिश करते हैं। जो उसे उठा लेता है वह दुसरे गुट के खिलाड़ियों से बचकर उसे जीत की लकीर के पार फेंकने की कोशिश करता है, जबकि दूसरे खिलाड़ी उस लाश को उस से छीनने की कोशिश करते हैं।The World's Weirdest Sports: Bog Snorkelling, Dwile Flonking, Goat Grabbing and More- https://web.archive.org/web/20150402165609/http://books.google.com/books?id=yjw4iA8njTEC 2 अप्रैल 2015 , Paul Connolly, Pier 9, 2011, ISBN 978-1-74266-513-9, ... buzkashi is more like rugby on horseback, with the carcass of a goat (or calf) used as a ball, or boz ... dates back to the days of Genghis Khan, when the Mongols played it on the steppes ... highly skilful horsemen who could lean over and grab an animal from the ground while riding at full gallop ...
नाम
'बुज़कशी' दरी फ़ारसी का शब्द है और इसका मतलब 'बकरी खींचना' होता है।Afghanistan https://web.archive.org/web/20150402175022/http://books.google.com/books?id=bd0-GNPwV_AC 2 अप्रैल 2015 , Halima Kazem, Katharine Elizabeth Brown, Gareth Stevens Pub., 2003, ISBN 978-0-8368-2357-8, ... The ancient game of buzkashi has been played in northern Afghanistan for centuries ... The Dari word buzkashi means 'goat pulling' ... यह दो शब्दों को जोड़कर बना है - 'बुज़' और 'कश' - और यह दोनों ही हिन्दी में भी मिलते हैं:
'बुज़' का मतलब 'बकरी' होता है। 'डरपोक' को हिन्दी में 'बुज़दिल' भी कहते हैं, यानि 'बकरी के दिल वाला'।Hindustani idioms: with vocabulary and explanatory notes, for the use of candidates for the higher standard https://web.archive.org/web/20150402171308/http://books.google.com/books?id=nPHfAAAAMAAJ 2 अप्रैल 2015 , A. N. Phillips, pp. 44, Kegan Paul, Trench, Trubner & Co, 1892, ... Buz-dil means 'goat-hearted,' and answers to our 'chicken-hearted' ... इसके विपरीत 'निडर' को 'शेरदिल' भी कहा जाता है।
'कश' का मतलब खींचना होता है और हिन्दी में यह 'सिगरेट का कश लेना' (यानि 'सिगरेट का धूआँ खींचना') जैसे वाक्यों में प्रयोग होता है। इसी तरह हिन्दी में अगर कोई व्यक्ति मानसिक रूप से दो दिशाओं में खिचने की वजह से कोई फ़ैसला न कर पाए तो कहा जाता है कि वह 'कशमकश' (कश-म-कश) में है।
इन्हें भी देखें
स्तेपी
अश्वधावन
मध्य एशिया
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मध्य एशिया की संस्कृति
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान की संस्कृति
श्रेणी:घुड़सवारी
श्रेणी:घोड़ों के खेल
श्रेणी:पारंपरिक खेल