411 REFERENCE · Wikipedia
भुसावल रेलवे मंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भुसावल रेलवे मंडल, भारतीय रेलवे के मध्य रेलवे (भारत) ज़ोन के पाँच रेलवे मंडलों में से एक है, जो पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के जलगाँव जिले के भुसावल में स्थित है। अन्य रेलवे मंडल में: मुंबई CSMT, नागपुर, सोलापुर और पुणे शामिल हैं। भुसावल रेलवे मंडल के अन्तर्गत 115 रेलवे स्टेशन आते हैं।http://www.centralrailwayonline.com/newcr/cr/hq/security/DIVISIONS.htm rly stations 20 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20160303173319/http://www.centralrailwayonline.com/newcr/cr/hq/security/DIVISIONS.htm 3 मार्च 2016 dead
अंगूठाकार| भुसावल जंक्शन
संयोजन
यह मध्य रेलवे जोन के अन्य रेलवे मंडल से यहां जुडता है:
इगतपुरी में मुंबई CSMT मंडल से,
मनमाड जंक्शन में सोलापुर रेलवे मंडल से,
बडनेरा जंक्शन में नागपुर रेलवे मंडल से।
रेलवे स्टेशनों और कस्बों की सूची
सूची में भुसावल मंडल और उसके स्टेशन श्रेणी के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशन शामिल हैं।http://www.indianrailways.gov.in/StationRedevelopment/AI&ACategoryStns.pdf Statement showing Category-wise No.of stations in IR based on Pass. earning of 2011 https://web.archive.org/web/20160128044328/http://www.indianrailways.gov.in/StationRedevelopment/AI%26ACategoryStns.pdf 28 January 2016 15 January 2016http://www.cr.indianrailways.gov.in/uploads/files/1432447500773-23.Passenger%20Amenities%20PDF.pdf PASSENGER AMENITIES - CRITERIA= For Categorisation Of Stations https://web.archive.org/web/20160304045206/http://www.cr.indianrailways.gov.in/uploads/files/1432447500773-23.Passenger%20Amenities%20PDF.pdf 4 March 2016 15 January 2016
स्टेशन की श्रेणी स्टेशनों की संख्या स्टेशनों के नाम ए-1 श्रेणी 1 नाशिक रोड़ ए श्रेणी 10 अकोला जंक्शन, अमरावती, बडनेरा जंक्शन, भुसावल जंक्शन, बुरहानपुर, चालीसगांव जंक्शन, जलगांव, खंडवा जंक्शन, शेगांव खामगाँव, मनमाड जंक्शन बी श्रेणी 4 मलकापुर, देवलाली, पाचोरा जंक्शन, मुर्तिजापुर सी श्रेणी (उपनगरीय स्टेशन) 0 - डी श्रेणी 7 - ई श्रेणी 55 - एफ श्रेणी हाल्ट स्टेशन 38 - कुल 115 -
जानकारी
भुसवाल रेलवे मंडल महाराष्ट्र के निम्नलिखित जिलों जैसे नाशिक , मालेगाँव, धुले, जलगाँव, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वाशिम, यवतमाल और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा जिलों में कार्यरत है।
भुसावल रेलवे मंडल को तीन मुख्य वर्गों में बांटा गया है। भुसावल - मुंबई मार्ग पर इगतपुरी, इटारसी मार्ग पर भुसावल - खंडवा, और नागपुर मार्ग पर भुसावल - बडनेरा खंड।
सन्दर्भ
श्रेणी:भुसावल रेलवे मंडल
श्रेणी:मध्य रेलवे
श्रेणी:भारतीय रेलवे के मंडल