411 REFERENCE · Wikipedia
ग्राम-धनात्मक बैक्टीरिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|300px|बैसिलस ऐन्थ्रासिस नामक बैक्टीरिया जो ग्राम-धनात्मक होने के कारण ग्राम अभिरंजन परिक्षण में जामुनी हो गया है
ग्राम-धनात्मक बैक्टीरिया (Gram-positive bacteria) वे बैक्टीरिया होते हैं जो ग्राम अभिरंजन परीक्षण में क्रिस्टल वायोलेट (crystal violet) नामक रंग (रंजक) से अभिरंजित किए जाने पर उस रंग को पकड़ते हैं और नीले या जामुनी हो जाते हैं। ऐसे बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति (कोशिकाओं की दिवारें) पेप्टाइडोग्लाइकैन (peptidoglycan) की मोटी परतों से बनी होती है जो इस रंग को सोखकर बैक्टीरिया का रंग बदल देती है। ग्राम-धनात्मक कई रोग फैलाते हैं लेकिन वे एंटीबायोटिक (प्रतिजैविक) से ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया से अधिक प्रभावित होते हैं जिनसे उनकी रोकथाम में ग्राम-ऋणात्मक से कुछ अधिक आसानी देखी गई है।John G. Holt; Noel R. Krieg; Peter H.A. Sneath; James T. Staley; Stanley T. Williams (1994). Bergey's Manual of Determinative Bacteriology (9th ed.). Lippincott Williams & Wilkins. p. 11. ISBN 0-683-00603-7. (ग्राम-ऋणात्मक)
इन्हें भी देखें
ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया
बैक्टीरिया
सन्दर्भ
*
श्रेणी:बक्टीरिया विज्ञान
श्रेणी:अभिरंजन