411 REFERENCE · Wikipedia
सुपरमैन II
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Superman II.jpg फिल्म का नार्थ अमेरिका में रिलीज़ का टीज़र पोस्टर मारियो प्यूज़ो
डेविड न्यूमैन
लेस्ली न्यूमैन मारियो प्यूज़ो चरित्र जेरी सीगलजो शुस्टर जीन हैकमैन
क्रिस्टोफर रीव
टेरेंस स्टाम्प
नेड बैटी
सारा डगलस
मार्गोट किडर
जैक ओ'हैल्लोरा
वलेरी पेरिने
सुसन्नाह यॉर्क केन थॉर्न
जॉन विलियम्स(थीम) रोबर्ट पैंटर(लेस्टर फुटेज)
ज्यॉफ्री उन्सवर्थ(डोनर फुटेज) जॉन विक्टर-स्मिथ(लेस्टर फुटेज)
स्टुअर्ट बैरड(डोनर फुटेज) डवमीड लिमिटेड
फिल्म एक्सपोर्ट ए.जी.
इंटरनेशनल फिल्म प्रोडक्शन वार्नर ब्रोस (संयुक्त राज्य)
कोलंबिया-ईएमआई-वार्नर (यूनाइटेड किंगडम) रिचर्ड लेस्टर
रिचर्ड डोनर(बिना श्रेय) पिअर स्पेंगलर 1980 12 4 ऑस्ट्रेलिया 1981 4 9 यूनाइटेड किंगडम Entertainments (cinema listings) The Guardian April 9, 1981 April 27, 2013 १२७ मिनट यूनाइटेड किंगडमSuperman II http://www.afi.com/members/catalog/DetailView.aspx?s=&Movie=56701 American Film Institute 21 December 2015 https://web.archive.org/web/20160305210045/http://www.afi.com/members/catalog/DetailView.aspx?s=&Movie=56701 5 मार्च 2016 liveUnited StatesSuperman II http://www.afi.com/members/catalog/DetailView.aspx?s=&Movie=56701 American Film Institute 21 December 2015 https://web.archive.org/web/20160305210045/http://www.afi.com/members/catalog/DetailView.aspx?s=&Movie=56701 5 मार्च 2016 live अंग्रेजी ५४ मिलियन डॉलर १९०.४ मिलियन डॉलरBox office
Block Alex Ben Wilson Lucy Autrey 2010 George Lucas's Blockbusting: A Decade-by-Decade Survey of Timeless Movies Including Untold Secrets of Their Financial and Cultural Success HarperCollins 9780061778896 vii & 534 https://archive.org/details/georgelucassbloc00alex/page/
Adjusting for Ticket Price Inflation http://www.boxofficemojo.com/about/adjuster.htm July 7, 2013 Box Office Mojo https://web.archive.org/web/20110623171245/http://www.boxofficemojo.com/about/adjuster.htm 23 जून 2011 live
सुपरमैन II (Superman II) डीसी कॉमिक्स (DC Comics) के चरित्र सुपरमैन पर आधारित १९८० की एक ब्रिटिश-अमेरिकी फ़िल्म है।Release – Superman II British Film Institute http://ftvdb.bfi.org.uk/sift/title/64725?view=release July 10, 2011 https://web.archive.org/web/20121023235702/http://ftvdb.bfi.org.uk/sift/title/64725?view=release 23 अक्तूबर 2012 dead Superman II (1980) Turner Classic Movies http://www.tcm.com/tcmdb/title/16442/Superman-II/ July 10, 2011 https://web.archive.org/web/20180611184315/http://www.tcm.com/tcmdb/title/16442/Superman-II/ 11 जून 2018 live रिचर्ड लेस्टर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म १९७८ की सुपरमैन की सीक्वल है। जीन हैकमैन, क्रिस्टोफर रीव, टेरेंस स्टाम्प, नेड बैटी, सारा डगलस, मार्गोट किडर और जैक ओ'हैल्लोरा ने फ़िल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फ़िल्म ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में ४ दिसंबर १९८० को रिलीस हुई,Langford David The Sex Column and Other Misprints 2005 Wildside Press 978-1-930997-78-3 42 और फिर बाकी के देशों में पूरे १९८१ में रिलीस होती रही।
इस फिल्म को अपने विसुअल इफेक्ट्स और कहानी के साथ-साथ रीव के निर्देशन के लिए फिल्म आलोचकों से सकारात्मक समीक्षाऐं मिली। ५४ मिलियन डॉलर के बजट पर बनी इस फिल्म ने कुल १९० मिलियन कमाए। फिल्म की रिलीज के तीन साल बाद, १९८३ में इसका एक सीक्वल, सुपरमैन III जारी किया गया, जिसके लिए लेस्टर एक बार फिर निर्देशक के रूप में लौट आए थे।
संक्षेप
क्रिप्टन के विनाश से पहले, अपराधी जनरल ज़ॉड, उर्सा और नॉन को फैंटम ज़ोन में निर्वासन की सजा सुनाई गई थी। सालों बाद, अंतरिक्ष में एक हाइड्रोजन बम के फटने से फैंटम जोन पृथ्वी के पास ही टूट कर बिखर जाता है। इससे तीनों अपराधी मुक्त हो जाते हैं, और पृथ्वी के सूर्य की पीली रोशनी से महाशक्तियां पा लेते हैं। धरती में पहुंचकर वे व्हाइट हाउस में घुसते हैं, और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति को एक अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन प्रसारण के दौरान पूरे ग्रह की तरफ से आत्मसमर्पण करने के लिए कहते हैं। जब राष्ट्रपति पृथ्वी को बचाने के लिए सुपरमैन से अनुरोध करते हैं, तो ज़ॉड सुपरमैन से आकर उसके सामने घुटने टेकने को कहता है।
द डेली प्लैनेट पत्रकार क्लार्क केंट और उसकी सहयोगी लोइस लेन को नियाग्रा फॉल्स में भेजता है। उस रात, जब क्लार्क जलती आग में से लोइस की कंघी निकाल कर देता है, तो लोइस यह देखकर हैरान हो जाती है कि क्लार्क का हाथ बिलकुल ठीक है, जिसके बाद क्लार्क को उसे यह बताना पड़ता है कि वह ही सुपरमैन है। इसके बाद वह लोइस को आर्कटिक में स्थित फोर्ट्रेस ऑफ़ सॉल्टीट्यूड में ले जाता है, और उसे ऊर्जा क्रिस्टलों में संग्रहीत अपने अतीत के निशान दिखाता है। उन्हीं में से एक हरा क्रिस्टल भी है, जिसने किले का निर्माण कर सुपरमैन का संपर्क उसके माता-पिता से करवाया था। सुपरमैन लोइस के लिए अपना प्यार उजागर करता है और उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने की इच्छा को जाहिर करता है। इसके बाद वह अपनी मां लारा की कृत्रिम बुद्धि द्वारा बताये गए एक क्रिस्टल कक्ष में जाकर लाल क्रिप्टोनियन सूरज की रोशनी ले लेता है, जिससे उसकी महाशक्तियों चली जाती हैं, और वह अमर नहीं रहता। क्लार्क और लोइस अगली रात एक साथ बिताकर ऑटोमोबाइल द्वारा आर्कटिक से लौट जाते हैं। मेट्रोपोलिस में एक डाइनर में पहुंचकर क्लार्क की रॉकी नामक एक ट्रक चालक से लड़ाई हो जाती है, जो उसे पीट देता है। तब क्लार्क और लोइस को ज़ॉड की धमकी के बारे में पता चलता है। यह समझते हुए कि मानवता अकेले ही ज़ॉड से लड़ नहीं सकती है, क्लार्क अपनी शक्तियों को वापस पाने के लिए किले में लौट आता है।
दूसरी ओर, लैक्स लूदर भी अपने सहयोगी ओटिस को पीछे छोड़कर ईव टेस्चमेकर की मदद से जेल से भाग निकलता है। सुपरमैन और लोइस के आर्कटिक पहुंचने से पहले ही लूदर और टेस्चमाकर फोर्ट्रेस ऑफ़ सॉलिड्यूड में घुसपैठ कर चुके होते हैं, जहां लूदर को जोर-एल और जनरल ज़ॉड के साथ सुपरमैन के कनेक्शन के बारे में पता चलता है। वह व्हाइट हाउस में ज़ॉड के पास जाता है और उसे बताता है कि सुपरमैन जेलर जोर-एल का बेटा है, जिसने ज़ॉड को गिरफ्तार किया था, और उसे ऑस्ट्रेलिया पर नियंत्रण के बदले सुपरमैन तक ले जाने की पेशकश करता है। तीनों क्रिप्टोनियन लूदर के पीछे पीछे डेली प्लैनेट के कार्यालय में जाते हैं, लेकिन सुपरमैन तब तक हरे क्रिस्टल को ढूंढकर अपनी शक्तियों को बहाल कर चुका होता है, और तीनों का आसानी से मुकाबला करता है। ज़ॉड को जैसे ही पता चलता है कि सुपरमैन मनुष्यों की परवाह करता है, वह पास खड़े लोगों को नुकसान पहुंचाने लगता है। सुपरमैन ज़ॉड को रोकने के लिए उसे अपने किले की ओर ले जाने का निश्चय करता है। सुपरमैन अपने किले की ओर उड़ जाता है, और ज़ॉड उर्स और नॉन के साथ लोइस का अपहरण कर और लूदर को साथ लेकर सुपरमैन के पीछे निकल पड़ता है। किले में पहुंचने पर ज़ॉड घोषणा करता है कि उसे अब लूदर की कोई ज़रुरत नहीं है, और सुपरमैन के साथ साथ वह उसे भी मार देगा। सुपरमैन उन तीनों को क्रिस्टल चैम्बर में लुभाने की कोशिश करता है, लेकिन लूदर, जो ज़ॉड का विश्वास जीतना चाहता है, उसे चैम्बर का रहस्य बता देता है। यह जानकर ज़ॉड सुपरमैन को उस कक्ष में भेज देता है और उसे सक्रिय करता है; हालांकि, सुपरमैन ज़ॉड के हाथ को कुचल देता है और उसे एक दलदल में फेंक देता है। लूदर को बाद में समझ आता है कि सुपरमैन ने मौका पाकर तीनों को लाल सूरज की रोशनी में डालने के लिए चैम्बर को फिर से कॉन्फ़िगर कर दिया था, और इससे ही सुपरमैन की रक्षा हुई थी। नॉन उड़ने की कोशिश करते समय एक दलदल में गिर जाता है, जबकि लोइस उर्सा को भी दलदल में फेंक देती है। इसके बाद लूदर को जेल में, और लोइस को सकुशल घर छोड़कर सुपरमैन अपने किले में वापस आ जाता है।
अगले दिन डेली प्लैनेट में लोइस क्लार्क का रहस्य जानने के कारण लगातार परेशान रहती है, और अपनी असली भावनाओं के बारे में खुलासा नहीं कर पाती। बाद में, क्लार्क डाइनर लौट आता है, और ट्रक चालक रॉकी के साथ एक रीमैच में उसे आसानी से हरा देता है। इसके बाद वह व्हाइट हाउस के ऊपर ध्वज को बदलकर, ज़ॉड द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करता है।
पात्र
जीन हैकमैन - लैक्स लूदरSuperman II (1980) – Cast, Credits and Awards The New York Times https://movies.nytimes.com/movie/47870/Superman-II/details May 15, 2011 https://web.archive.org/web/20121104133144/http://movies.nytimes.com/movie/47870/Superman-II/details 4 नवंबर 2012 live
क्रिस्टोफर रीव - काल-एल / क्लार्क केंट
टेरेंस स्टाम्प - जनरल ज़ॉड
नेड बैटी - ओटिस
सारा डगलस - उर्सा
मार्गोट किडर - लोइस लेन
जैक ओ'हैल्लोरा - नॉन
जैकी कूपर - पैरी व्हाइट
वलेरी पेरिने - ईव टेस्चमेकर
सुसन्नाह यॉर्क - लारा
क्लिफ्टन जेम्स - शेरिफ
ईजी मार्शल - अमेरिका के राष्ट्रपति
मार्क मैक'क्लोर - जिमी ओल्सन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0081573
47870
superman_ii
superman-ii
superman-ii
16442
superman2
Supermanii.com
The Superman Sourcebook, at The Thunder Child
Movie Reviews (Christopher Reeve Homepage) – Superman II
Superman Homepage: Superman II – Movie Synopsis/Review/Critique
louandbud.com: Chris Reeve – Page 2
The Superman Super Site – Superman II
II Times the Superman II: A close comparison of the Lester and Donner versions.
श्रेणी:सुपरमैन की फ़िल्में