411 REFERENCE · Wikipedia
शरणकुमार लिम्बाले
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शरणकुमार लिम्बाळे (जन्म : १ जून १९५६) मराठी साहित्यकार है जिन्हें २०२० का सरस्वती सम्मान प्रदान किया गया था।
डॉ. शरणकुमार लिंबाले का जन्म १ जून, १९५६ महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के हन्नूर गांव में हुआ। उन्होंने शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर से मराठी भाषा में एम.ए. किया। इसके बाद यहीं से "मराठी दलित साहित्य और अमेरिकन ब्लैक साहित्य-एक तुलनात्मक अध्ययन" विषय पर पी.एचडी. भी की।
डॉ. शरणकुमार लिंबाले यशवंतराव चव्हाण, महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठ, नासिक के प्रकाशन विभाग में सहायक सम्पादक के पद पर कार्य करते हुए इसी विश्वविद्यालय से प्रोफेसर एवं निदेशक पद से सेवानिवृत्त भी हुए हैं।
श्रेणी:मराठी साहित्यकार