411 REFERENCE · Wikipedia
मनीषी डे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मनीषी डे भारत के महान चित्रकार हैं, जिनका जन्म वर्बांतमान बांग्लादेश में 22 सितंबर 1909 को हुआ था।
जन्म आपका जन्म 22 सितंबर 1909 को वर्तमान बांग्लादेश में हुआ था। जब मनीषी डे मात्र 8 साल के थे तो उनके पिता की मृत्यु हो गयी थी।
मनीषी डे की कला शिक्षा शांतीनिकेतन में अवनीन्द्रनाथ टैगोर और नंदलाल बोस के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
आरंभ में आपके चित्रों में अपने कला गुरुओं की शैली का प्रभाव दृष्टिगत होता है, पर कलांतर में मनीषी डे की कला प्रतिभा में विकास हुआ और उनकी कला शैली में विस्तार आया ।
मनीषी डे ने अपनी कला को और विस्तार देने के लिए बहुत यात्रायें की उनके जीवन का अधिकांश समय मुम्बई और बंगलोर में बीता । उन्होने टाटा, रेलवे, टेक्सटाइल मूल्य और बहुत से व्यवसायिक संस्थानों के लिये व्यवसायिक पोस्टर तैयार किये और शीघ्र ही उनका रुझान व्यवसायिक कला के लिये हुआ। मनीषी डे के पोस्टर देश में आदर्श माने जाने लगे। मनीषी डे की प्रसिद्धी बढ़ने लगी।
मनीषी डे के पोस्टर में नारी का सौन्दर्य, उसकी भाव-भंगिमा आकर्षण का प्रमुख केन्द्र थी।
यद्यपि व्यवसायिक कला में मनीषी डे एक बड़ा नाम थे, पर मनीषी डे की कला प्रतिभा का विस्तार बहुत व्यापक था, वो कला के सच्चे साधक थे उन्होंने विभिन्न विषयों पर बहुत सुन्दर चित्र बनाये। उनका रेखांकन सशक्त और रंग संयोजना आकर्षक थी।
प्रमुख चित्र भारती कुमारी चित्र श्रृंखला
बंगाल वूमेन, डॉक्टर का सॉइल, वृक्ष, सीटेट वूमेन, ट्राइबल वूमेन, द मून, म्यूजिशियन, मदर एंड चाइल्ड,,,
मृत्यु
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:भारतीय चित्रकार