411 REFERENCE · Wikipedia
जलालुद्दीन मुहम्मद शाह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जलालुद्दीन मुहम्मद शाह् جلال الدین محمد شاہ सुल्तानअल नासिरअमीर अल मूमिनीनग़ौछ अल इस्लाम व़ अल मुस्लिमीन बंगाल का सुल्तान سلطنة البنغالية سلطناتِ بنگلہगणेश वंश نسلِ گنیش 1415–1416 1418–1433 शिहाबुद्दीन बायज़ीद शाह राजा गणेश राजा गणेश शम्सुद्दीन अहमद शाह जलालुद्दीन अबुल मुज़फ्फ़र मुहम्मद शाहThe Philological Secretary, Journal of the Asiatic Society of Bengal, Volume 43 (1874), p.294 गियासुद्दीन आज़म शाह की बेटी अस्मंतराSarkar Jagadish Narayan 1985 Hindu-Muslim relations in Bengal: medieval period Idarah-i Adabiyat-i-Delli 52 13980579 राजा गणेश त्रिपुरा सुंदरी देवी"Social History of Bengal", DC Sanyal, Page - 76 शम्सुद्दीन अहमद शाह राजा गणेश गणेश राजवंश इस्लाम File:Tughra structure of Jalaluddin Muhammad Shah.svg तुग़रा
जलालुद्दीन मुहम्मद शाह (জালালউদ্দীন মুহম্মদ শাহ; या यदु वा जदुGoron Stan Goenka J.P. 2001 The Coins of the Indian Sultanates Munshiram Manoharlal 978-81-215-1010-3April 2020) १५वीं शताब्दी में बंगाल के सुल्तान और मध्ययुगीन बंगाली इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। वह गणेश राजवंश की कुलपति राजा गणेश के घर में एक हिंदू बनकर जन्म लिया। उसने एक तख्तापलट के बाद बंगाल का सिंहासन ग्रहण किया जो इल्यास शाही राजवंश को उखाड़ फेंका। उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और बंगाल सल्तनत पर १६ वर्षों तक शासन किया।
एक मुस्लिम राजा के रूप में, उन्हों ने अराकान को बंगाली अधिराज्य के अधीन लाया और राज्य के घरेलू प्रशासनिक केंद्रों को समेकित किया। उन्होंने तिमुरीद साम्राज्य, मामलुक मिस्र और मिंग चीन के साथ संबंध बनाया था। उसके शासनकाल में बंगाल धन और जनसंख्या में वृद्धि हुई। उन्होंने बंगाली और इस्लामी वास्तुकला को भी जोड़ा।
पहला भाग के शासन (1415-1416)
thumb|300px|शेर शिलालेख के साथ अरबी चांदी का सिक्का जो जलालुद्दीन मुहम्मद शाह के शासनकाल के दौरान ढाला गया था।
गोरोन और गोयनका के अनुसार, राजा गणेश ने सुल्तान बयाज़ीद (1412-1414) की मृत्यु के तुरंत बाद बंगाल पर नियंत्रण ले लिया। कुतुब अल-आलम नामक एक संत के इशारे पर हमले के आसन्न खतरे का सामना करते हुए, उन्होंने संतों से अपनी धमकी वापस लेने की अपील की। संत ने इस शर्त पर सहमति व्यक्त की कि राजा गणेश के पुत्र यदू इस्लाम में परिवर्तित हो जाएंगे और उनके स्थान पर शासन करेंगे। राजा गणेश का सहमत पर यदू ने बंगाल को 1415 ईस्वी में जलाल अल-दीन के रूप में शासन करना शुरू किया। नूर कुतुब की 1416 ईस्वी में मृत्यु हो गई और राजा गणेश ने अपने बेटे को पदच्युत करने और खुद को 'धनुजमर्दन देव' के नाम में सिंहासन पर बैठने के लिए प्रयास किया । हिरण्यगर्भ अनुष्ठान द्वारा जलालुद्दीन को हिंदू धर्म में वापस लाया गया। अपने पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने एक बार फिर इस्लाम धर्म अपनाया और अपने दूसरे भाग पर शासन करना शुरू किया।Hanif N. 2000 Biographical encyclopedia of Sufis https://archive.org/details/biographicalency00hain Sarup & Sons 320 786166571
दुसरा भाग के शासन (1418–1433)
thumb|300px|जलालुद्दीन मुहम्मद शाह और उन्की बीवी और वंशजों की मक़बारा
अपने दूसरे चरण के शासन के दौरान जलालुद्दीन ने एक शांतिपूर्ण राज्य बनाए रखा। उसका अधिकार पूर्वी बंगाल मोअज्जमाबाद (वर्तमान सुनामगंज) और दक्षिण-पूर्वी बंगाल (वर्तमान चटगांव) तक फैला हुआ था। उसने फतहाबाद (वर्तमान फरीदपुर) और दक्षिणी बंगाल पर भी विजय प्राप्त की। उनके शासनकाल के दौरान फ़िरोज़ाबाद पांडुआ एक आबादी वाला और समृद्ध शहर बन गया। यह मिंग शी में दर्ज है कि एक चीनी परिब्राजक चेंग हो ने 1421-22 और 1431-33 में दो बार शहर का दौरा किया। जलालुद्दीन के समय बंगाल में हिन्दुओं का सर्वाधिक धर्मांतरण हुआ। राज्य में इस्लाम को फैलाने के लिए इसने मस्जिदें बनवाईं। डॉ जेम्स वाइस ने एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल (1894) के जर्नल में लिखा है कि जलालुद्दीन ने इस्लाम को अपनाने के लिए कुरान या मृत्यु का विकल्प दिया था।
उन्होंने राजदानी पाण्डुया से गौड़ में शिफ्ट किया था।. उसके शासनकाल के दौरान गौड़ शहर फिर से आबाद होने लगा। जलालुद्दीन ने खुद कई इमारतों और सराय का निर्माण किया।Majumdar, R.C. (ed.) (2006). The Delhi Sultanate, Mumbai: Bharatiya Vidya Bhavan, pp.209–11
मृत्यु
उनकी मृत्यु राबियस सानी, 837 हिजरी (1433 ईस्वी) में हो गई। उन्हें पांडुआ में एकलखी मकबरा में दफनाया गया था जो आज एक बहस का विषय है।http://www.asikolkata.in/maldah.aspx Adina Masjid ASI, Kolkata Circle 2019-04-03 9 जुलाई 2022 https://web.archive.org/web/20220709044931/http://www.asikolkata.in/maldah.aspx dead
इन्हें भी देखें
गणेश राजवंश
राजा गणेश
सन्दर्भ
श्रेणी:१५वीं सदी के भारतीय सम्राट
श्रेणी:इस्लाम में परिवर्तित लोगों की सूची
श्रेणी:हिन्दू धर्म से इस्लाम में धर्मान्तरित