411 REFERENCE · Wikipedia
धूम 2
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
धूम २: बैक इन एक्शन D2-poster-ver2.jpg धूम 2 का पोस्टर संजय गढ़वी आदित्य चोपड़ाआशीष सिंह विजय कृष्ण आचार्य आदित्य चोपड़ा ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, बिपाशा बसु गीत:प्रीतमपार्श्वध्वानी:सलीम-सुलैमान नीरव शाहविकास सिवारमण रामेश्वर एस. भगत यश राज फिल्म्स यश राज फिल्म्सएएमसी इंटरटेन्मेंट 2006 11 24 152 मिनट भारत हिन्दीअंग्रेज़ी 35 c 150 cZNMD Amongst All Time Top Ten Worldwide Grossers http://boxofficeindia.com/boxnewsdetail.php?page=shownews&articleid=3327&nCat=box_office_news 2011 Box Office India 3 अक्टूबर 2011 https://archive.today/20120712073405/http://boxofficeindia.com/boxnewsdetail.php?page=shownews&articleid=3327&nCat=box_office_news 12 जुलाई 2012 live
धूम २ (Dhoom 2) 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह धूम शृंखला का दूसरी फ़िल्म है जिसका निर्देशन संजय गढवी ने किया है और निर्माण आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा द्वारा किया गया है। फ़िल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा जय दीक्षित और अली की भूमिका में है और एक चोर मिस्टर ए (ऋतिक रोशन) को पकड़ने की कोशिश करते हैं जों कई बेशकीमती वस्तुएँ अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करके चुराता है।
चलचित्र कथावस्तु
फ़िल्म की शुरुआत मिस्टर ए (ऋतिक रोशन) के ब्रिटिश रानी के मुकुट चोरी करने से होती है। नई उन्नति मिलने पर ऑफिसर अली (उदय चोपड़ा) और जय दीक्षित (अभिषेक बच्चन) शोनाली बोस (बिपाशा बसु) से मिलते हैं जों मिस्टर ए को पकड़ने के लिए नियुक्त की गई खास ऑफिसर है और जों जय की अच्छी दोस्त भी है। शुरूआती छानबीन से जय को पता चलता है कि मिस्टर ए मुंबई में अगली चोरी करेगा और शहर में स्तिथ किसी दो संग्रहालयों में चोरी होगी।
तभी दीक्षित को पता चलता है कि वह जिस संग्रहालय की निगरानी कर रहा है वह गलत है और वह तुरंत दूसरे संग्रहालय की ओर दोड़ता है जहां मिस्टर ए भेस बदल कर हिरा चुरा के फरार हो जाता है। टेलिविज़न पर मिस्टर ए पुलिस को उसे पकड़ने के लिए उकसाता है और उन्हें अपनी अगली चोरी की जगह बताता है। परिणाम स्वरूप दीक्षित, बोस और खान एक तलवार रखे गए किले पर सख्त पहरा बिठाते हैं। रात को मिस्टर ए अपने बहरुपिए से मिलता है जहां तलवार राखी होती है। पुलिस को खबर लग जाती है पर वोनो तलवार चुराकर भागने में कामियाब होते हिया। बहरूपिया आखिर में सुनहरी (ऐश्वर्या राय) निकलती है जों मिस्टर ए को अपना आदर्श मानती है और वे दोनों संझिदारी बना लेते हैं।
रियो डी जनेरियो में मिस्टर ए और सुनहरी अपनी अगली चोरी की योजना बनाते हैं। सुचना के मुताबिक दीक्षित और अली अभी शहर में आ पहुँचते हैं। वक्त चलते सुनहरी और मिस्टर ए में प्यार हो जाता है और मिस्टर ए उसे अपना असली नाम आर्यन बताता है। परन्तु आर्यन को पता चल जाता है कि सुनहरी जासूस है जों जय के लिए काम कर रही है। वह उसे एक खेल में खुद को गोली मरने के लिए कहता है पर वह उसे नहीं मार पाती और अपना प्यार काबुल करती है। रियो में दूसरी ओर अली को मोनाली (बिपाशा बसु), शोनाली की जुड़वाँ बहन से प्यार हो जाता है। अपनी आखरी चोरी में आर्यन और सुनहरी सोने के सिक्के चुरा लेते हैं और सुनहरी खुलासा करती है कि वह जय के लिए काम नहीं करना चाहती जिससे जय और अली उनके पीछे लग जाते हैं। एक लंबे समय तक पीछा करने के बाद सभी एक झरने के पास पहुँच जाते हैं जहां सुनहरी को अली पकड़ लेता है। सुनहरी अपनी भावनाए आर्यन को बताने के बावजूद उसे गोली मार देती है और वह झरने ने निचे गिर जाता है। आर्यन के गिरने के बाद जय सुनहरी को आज़ाद कर देता है। छह महीने बाद यह खुलासा किया जाता है कि आर्यन अब भी ज़िंदा है और सुनहरी के साथ मिलकर उसने एक रेस्तरां खोल लिया है। जय आर्यन और सुनहरी को उनके रेस्तरां में आकार मिलता है और उन्हें बताता है कि उनके गुनाहों के बावजूद वह उन्हें नहीं पकड़ेगा। आर्यन उसे बताता है कि सरे चुराए हुई वस्तुएँ कहाँ मिलेगी। जय को दोनों के प्यार के बारे में पता है पर वह उन्हें आगाह करता है कि अगर दोबारा चोरी की तो वह फिरसे उनके पीछे आ जाएगा।
मुख्य कलाकार
ऋतिक रोशन - मिस्टर ए
अभिषेक बच्चन - जय दीक्षित
ऐश्वर्या राय - सुनहरी
उदय चोपड़ा - इंस्पेक्टर अली अकबर
बिपाशा बसु - शोनाली बोस/मोनाली बोस
संगीत
धूम 2 साउंडट्रैक प्रीतम 2006 10 19 यश राज फिल्म्स
गायक क्रेज़ी किया रे सुनिधी चौहान 04:54 टच मी कृष्णकुमार कुन्नाथ, अलीशा चिनॉय 05:17 माई नेम इज़ अली सोनू निगम, बिपाशा बसु 04:34 दिल लगा ना सुखबीर, सोहम चक्रबोर्ती, जोल्ली मुख़र्जी, महालक्ष्मी इयेर, सुज़न्ने डी'मेलो] 05:04 धूम अगेन विशाल ददलानी, डोमिनिक सरेजो 05:02 क्रेज़ी किया रे रीमिक्स सुनिधी चौहान 03:57
नामांकन और पुरस्कार
2006 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - ऋतिक रोशन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0441048 धूम २
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:2006 में बनी हिन्दी फ़िल्म