411 REFERENCE · Wikipedia
आइएनएस किलतान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300x300पिक्सेलआइएनएस किलतान कमीशन समारोहइतिहासकड़ी=|पाठ=|56x56पिक्सेल|कड़ी=|पाठ=|56x56पिक्सेलनाम:आइएनएस किलताननाम:किलतान द्वीपबिल्डर:गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और इंजीनियर्सनिर्माणारंभ:10 अगस्त 2010जलावतरण:26 मार्च 2013कमीशन:16 अक्टूबर 2017मुख्य विशेषताएंवर्ग और प्रकार: कमोर्ता श्रेणी कार्वेट(लघु युद्धपोत)विस्थापन:3,000 टन (3,307 शॉर्ट टन)लंबाई:109 मीटर (358 फुट)किरण:12.8 मीटर (42 फुट)प्रणोदन:4 डीजल मोटरगति:25 समुद्री मील (46 किमी/घंटा)रेंज:3,450 मील (5,550 किमी) पर 18 समुद्री मील (33 किमी/घंटा)नौसैनिक दल:123 (17 अधिकारियों सहित)सेंसर और प्रोसेसिंग सिस्टम: रेवती केन्द्रीय अधिग्रहण रडार
EL/M-2221 STGR प्रक्षेपण नियंत्रक रडार
बीईएल शिकारी बीईएल RAWL02 (Signaal LW08)
एंटीना संचार ग्रिड - पोत में फैले हुए फाइबर ऑप्टिक केबल के आधारयुक्त, गीगाबिट ईथरनेट आधारित एकीकृत जहाज जनित डेटा नेटवर्क
हम्सा (पेटा आरूढ़ सोनार व्यूह)
बॉम्बर इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) suites - BEL अजंताइलेक्ट्रॉनिक युद्धास्त्र एवं झाँसा:कवच नौसैनिक झाँसा प्रणालीआयुध: मिसाइल रोधी युद्धास्त्र:
1 X 76.2 एमएम मिमी Oto SRGM
8 x 3M54 क्लब
2 x ए-630M CIWS
पनडुब्बीरोधी युद्धास्त्र:
2 X RBU-6000 (IRL) पनडुब्बी रोधी रॉकेट लांचर
16x बराक सैम
2x3 टारपीडो ट्यूबों
आइ॰एन॰एस किलतान (P30) भारतीय नौसेना का एक पनडुब्बी रोधी लघु युद्धपोत (कार्वेट) है, जिसे परियोजना 28 के तहत बनाया गया है। यह भारतीय नौसेना द्वारा अन्तर्ग्रहण के विभिन्न चरणों में कमोर्ता श्रेणी के चार युद्धपोतों में से तीसरा है। यह पोत गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, कोलकाता द्वारा बनाया गया है, तथा 26 मार्च 2013 को इसका जलावतरण किया गया था। किलतान भारतीय नौसेना द्वारा किया जाने वाला स्थानीयकरण का प्रतिनिधि प्रयास है जिसमें प्रयुक्त 90% सामग्री भारत में ही तैयार की गई है।http://www.thehindu.com/news/national/third-antisubmarine-warfare-corvette-launched-in-kolkata/article4551845.ece Third anti-submarine warfare corvette launched in Kolkata 27 March 2013 The Hindu 28 March 2013 https://web.archive.org/web/20130328101228/http://www.thehindu.com/news/national/third-antisubmarine-warfare-corvette-launched-in-kolkata/article4551845.ece 28 मार्च 2013 livehttp://www.thestatesman.net/index.php?option=com_content&view=article&id=449422&catid=72 India needs vibrant warship building industry 26 March 2013 The Statesman 28 March 2013 https://archive.today/20130413204727/http://www.thestatesman.net/index.php?option=com_content&view=article&id=449422&catid=72 13 अप्रैल 2013 dead
इतिहास
किलतान का पेंदा अगस्त 2010 में रखा गया था तथा इसका जलावतरण कोलकाता में 26 मार्च 2013 को एडमिरल डी॰के॰ जोशी, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ की पत्नी चित्रा जोशी द्वारा किया गया। जहाज की अनुमानित लागत 1,700 करोड़ है।http://www.deccanherald.com/content/202122/anti-submarine-warfare-ship-launched.html Anti-submarine warfare ship launched 2 November 2012 The Deccan Herald 28 March 2013 https://web.archive.org/web/20111115164351/http://www.deccanherald.com/content/202122/anti-submarine-warfare-ship-launched.html 15 नवंबर 2011 livehttp://timesofindia.indiatimes.com/INS-Kiltan-launched,/speednewsbytopic/keyid-1614662.cms INS Kiltan launched 27 March 2013 Times of India 28 March 2013 नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एचएस बिष्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी नौसेना डॉकयार्ड में पोत के जलावतरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे।समंदर में बढ़ी भारत की ताकत, नौसेना बेड़े का हिस्सा बना आइएनएस किलतान https://www.prabhatkhabar.com/news/other-state/ocean-risen-indias-strength-navy-part-of-ins-kithan-china-and-pak-worries/1070023.html 18 मई 2018 प्रभात खबर 16 अक्टूबर 2017 विशाखापत्तनम https://web.archive.org/web/20180518130352/https://www.prabhatkhabar.com/news/other-state/ocean-risen-indias-strength-navy-part-of-ins-kithan-china-and-pak-worries/1070023.html 18 मई 2018 dead इस पोत का नाम किलतान द्वीप, जो कि एक प्रवाल द्वीप है, से लिया गया है। किलतान द्वीप भारत के केन्द्र शाषित राज्य लक्षद्वीप नामक द्वीप समूह (आर्चीपिलागो) का हिस्सा है।http://economictimes.indiatimes.com/slideshows/day-in-pics/march-262013/slideshow/19223458.cms Anti-submarine warfare corvette INS Kiltan Economic Times 28 March 2013 https://web.archive.org/web/20130331081802/http://economictimes.indiatimes.com/slideshows/day-in-pics/march-262013/slideshow/19223458.cms 31 मार्च 2013 live यह पोत आपरेशन ट्राइडेंट में भाग लेने वाले अरनाला श्रेणी के लघु युद्धपोत (काॅर्वेट) आइएनएस किलतान, जिसे 1987 में कार्यमुक्त कर दिया गया था, का उत्तरवर्ती है। ।http://timesofindia.indiatimes.com/INS-Kiltan-reborn/speednewsbytopic/keyid-1614643.cms INS Kiltan reborn 27 March 2013 Times of India 28 March 2013 https://web.archive.org/web/20160815211332/http://timesofindia.indiatimes.com/INS-Kiltan-reborn/speednewsbytopic/keyid-1614643.cms 15 अगस्त 2016 live
डिजाइन
इस कमोर्ता श्रेणी की अभिकल्पना (डिज़ाइन) परियोजना 28 के भाग के रूप में भारतीय नौसेना के नौसैनिक अभिकल्प निदेशालय (डायरेक्टरेट ऑव नेवल डिज़ाइन) द्वारा किया गया है।नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ देश का सबसे घातक वॉर शिप आईएनएस किलटन http://zeenews.india.com/hindi/india/countrys-deadliest-warship-ins-kilton-will-be-included-in-indian-navy-today/346609 18 मई 2018 ज़ी न्यूज़ 16 अक्टूबर 2017 नई दिल्ली https://web.archive.org/web/20180518130542/http://zeenews.india.com/hindi/india/countrys-deadliest-warship-ins-kilton-will-be-included-in-indian-navy-today/346609 18 मई 2018 live यह परमाणु, जैविक और रासायनिक वातावरण में लड़ने के लिए सक्षम है। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति का उन्नत स्टेल्थ सुविधाओं से युक्त युद्धपोत है जिसकी राडार द्वारा आसानी से न पकड़े जाने की विशेषता इसे एक कुशल पनडुब्बीरोधी युद्ध क्षमता से युक्त बनाती है। इस युद्धपोत में 17 अधिकारियों और 106 नाविकों का दल तैनात रहता है।
विशेषताएं
किलतान भारत का पहला ऐसा युद्धपोत है जिसका ऊपरी भाग, जिसे सुपरस्ट्रक्चर कहा जाता है, कार्बन फाइबर कम्पोजिट सामग्री से निर्मित किया गया है। इसके सुपरस्ट्रक्चर को इसके पेन्दे के साथ एकीकृत किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप इसके भार और रखरखाव की लागत में कमी आई है, तथा साथ ही साथ स्टेल्थ सुविधाओं की गुणवत्ता में भी वृद्धि हुई है।चीन और पाकिस्तान भी थर्राएंगे भारतीय नौसेना के इस नए युद्धपोत से, जानें खासियतें http://zeenews.india.com/hindi/india/main-facts-about-indian-navy-ins-kiltan/346698 18 मई 2018 ज़ी न्यूज़ 16 अक्टूबर 2017 विशाखापत्तनम en https://web.archive.org/web/20180518130603/http://zeenews.india.com/hindi/india/main-facts-about-indian-navy-ins-kiltan/346698 18 मई 2018 live
यह पोत 109 मी॰ (358 फीट) लंबा और 12.8 मी॰ (42 फीट) चौड़ा है, तथा यह 25 नॉट (46 किमी/घंटा; 29 मील/घंटा) की उच्च गति के साथ अत्यधिक सुगमतापूर्वक संचालित किया जा सकता है। इस पोत का विस्थापन 3000 टन का है तथा यह 18 नॉट (33 किमी/घंटा; 21 मील/घंटा) की गति से 3,450 समुद्री मील (6,390 कि॰मी॰; 3,970 मील) की दूरी तय कर सकता है। इस पोत को 3,000 कि॰वाट (4,000 अश्वशक्ति) की संयुक्त क्षमतायुक्त 4 डीजल इंजनों द्वारा विद्युतशक्ति प्रदान की जाती है। इसे 3,888 kW on के चार डीजल इंजनो की एक मुख्य इकाई द्वारा 1,050 आर॰पी॰एम पर प्रणोदित किया जाता है।http://grse.nic.in/page.php?page_id=91 Anti Submarine Warfare Corvette Garden Reach Shipbuilders and Engineers 28 March 2013 https://web.archive.org/web/20170906011754/http://www.grse.nic.in/page.php?page_id=91 6 सितंबर 2017 dead
आइएनएस किलतान को भारत द्वारा विकसित अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर सहित "एक मध्यम-रेंज गन, टारपीडो ट्यूब लांचर, रॉकेट लांचर और एक क्लोज़-इन युद्धास्त्र प्रणाली वाले हथियारों से लैस किया जाएगा। युद्धपोत को एक एकीकृत संचार प्रणाली और एक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली से भी लैस किया गया है। भविष्य में इस युद्धपोत पर जमीन से हवा में मार करनेवाली कम दूरी की मिसाइल प्रणाली और एएसडब्ल्यू भी तैनात किया जाना प्रस्तावित है।रक्षा मंत्री की मौजूदगी में नौसेना बेड़े का हिस्सा बना आईएनएस किलटन https://hindi.firstpost.com/india/ins-kiltan-launched-which-is-fully-made-in-india-60699.html 18 मई 2018 फ़र्स्टपोस्ट 16 अक्टूबर 2017 https://web.archive.org/web/20180518130440/https://hindi.firstpost.com/india/ins-kiltan-launched-which-is-fully-made-in-india-60699.html 18 मई 2018 dead
इन्हें भी देखें
आईएनएस कमोर्टा
आईएनएस कदमट्ट
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय नौसेना
श्रेणी:भारतीय नौसेना के कॉर्वेट युद्धपोत
श्रेणी:विकिपरियोजना भारतीय सेना