Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

येलेना इसिन्बाएवा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

येलेना इसिन्बाएवाЕлена Исинбаева Yelena Isinbayeva Doha 2010.jpg 250px येलेना गेडजिव्ना इसिन्बाएवा Russia 1982 6 3 yes वोल्गोग्राड, रूसी सोवियत संधात्मक समाजवादी गणराज्य, सोवियत संघ 5 8.5 65 kg lb on Russia ट्रैक और फ़ील्ड एथलेटिक्स पोल वॉल्ट आउटडोर: 2003 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2005 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2007 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिपइनडोर: 2003 आइएएएफ विश्व इनडोर चैंपियनशिप, 2004 आइएएएफ विश्व इनडोर चैंपियनशिप, 2006 आइएएएफ विश्व इनडोर चैंपियनशिप, 2008 आइएएएफ विश्व इनडोर चैंपियनशिप आउटडोर: 2002 यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2006 यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिपइनडोर: 2005 यूरोपीय इनडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2004 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक प्रथम (2005–2009) आउटडोर: 5.06मी(2009, विश्व रिकॉर्ड)इनडोर: 5.00मी(2009, विश्व रिकॉर्ड) महिलाओं को एथलेटिक्स ओलम्पिक खेल 2008 बीजिंग पोल वॉल्ट 2004 एथेंस पोल वॉल्ट आइएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2005 हेलसिंकी पोल वॉल्ट 2007 ओसाका पोल वॉल्ट 2003 पेरिस पोल वॉल्ट विश्व इनडोर चैंपियनशिप 2004 बुडापेस्ट पोल वॉल्ट 2006 मॉस्को पोल वॉल्ट 2008 वालेंसिया पोल वॉल्ट 2003 बर्मिंघम पोल वॉल्ट यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2006 गोथेनबर्ग पोल वॉल्ट 2002 म्यूनिख पोल वॉल्ट यूरोपीय इनडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2005 मैड्रिड पोल वॉल्ट येलेना गेडजिव्ना इसिन्बाएवा (Елена Гаджиевна Исинбаева) एक रूसी पोल वॉल्टर हैं। यह दो बार ओलम्पिक खेलो (2004 और 2008) और पांच बार विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, तथा पोल वॉल्ट में वर्तमान विश्व रिकॉर्ड धारक भी हैं। अपनी उपलब्धियों के परिणामस्वरूप इन्हे व्यापक रूप से अब-तक कि विश्व की सबसे महान पोल वॉल्टर माना जाता हैं। इसिन्बाएवा नौ बार विश्व की मुख्य चैंपियन (ओलंपिक, विश्व आउटडोर और इनडोर चैंपियन और यूरोपीय आउटडोर और इनडोर चैंपियन) रह चुकी हैं। यह 2007 और 2009 में आइएएएफ गोल्डन विजेता थी। 2009 और 2010 की विश्व चैंपियनशिपो में खराब प्रदर्शन के बाद इन्होने खेल से एक साल का विश्राम ले लिया था। 2005 में यह पांच मीटर की बाधा पार करने वाली पहली महिला बनी थीं। इसिन्बाएवा के मौजूदा विश्व रिकॉर्ड हैं: 5.06 मीटर आउटडोर, रिकॉर्ड जो इसिन्बाएवा ने अगस्त 2009 में ज्यूरिख में हासिल किया था तथा 5.00 मीटर इनडोर, रिकॉर्ड जो इन्होने फरवरी 2009 में प्राप्त किया। ज्यूरिख में बनाया गया इसिन्बाएवा का रिकॉर्ड उनका पोल वॉल्ट का 22वा विश्व रिकॉर्ड था, लगातार इतनी बार यह कारनामा करने वाली इसिन्बाएवा पहली महिला एथलीट हैं। इससे पूर्व यह कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया की एम्मा जॉर्ज के नाम था, जिन्होने 1995 से 1999 के बीच लगातार 11 बार विश्व रिकॉर्ड तोडा था। इसिन्बाएवा को आइएएएफ ने वर्ष 2004, 2005 और 2008 की फिमेल एथलीट ऑफ़ द इयर घोषित किया था, तथा लारेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में इन्हें 2007 व 2009 के लिय वर्ल्ड स्पोर्ट्सवूमेन ऑफ़ द इयर का पुरस्कार मिला। 2009 में इन्हें खेल श्रेणी का प्रिंस ऑफ़ एस्टुरिअस अवार्ड दिया गया था। श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:महिला एथलीट श्रेणी:1982 में जन्मे लोग श्रेणी:खेल