411 REFERENCE · Wikipedia
मोंनो पुल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोंनो पुलMonnow Bridge Pont Trefynwy cy Monnow Bridge.jpg 200px मोंनो नदी मॉनमाउथ, वेल्स पुराने लाल बलुआ पत्थर तेरहवीं सदी पैदल यात्री प्रथम सूचीबद्ध 51.8090 -2.7200 type:landmark_region:GB-MON inline,title
मोंनो पुल (Monnow Bridge) (Pont Trefynwy) ग्रेट ब्रिटेन में अभी तक बचा एकमात्र मध्ययुगीन गढ़वाला नदी का पुल है। पुल के गेट टावर अभी भी अपनी जगह खड़े हैं। पुल मॉनमाउथ, वेल्स, में मोंनो नदी पे बना हुआ है और यहाँ से मोंनो और वेई नदी का संगम कुल 500 मीटर दूर है। निवर्तमान समय में यह केवल पैदल यात्रियों के लिए है व यूनाइटेड किंगडम के अनुसूचित प्राचीन स्मारक के साथ-साथ ग्रेड प्रथम सूचीबद्ध स्थल भी है।
शुरुआती इतिहास
मौजूदा पुल तेरहवीं सदी के अंत में बन कर हुआ था, पारंपरिक रूप से 1272 में, हालांकि इस तिथि का समर्थन करने के लिए कोई दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। इस पुल ने अपने से पहले की बनी लकड़ी की संरचना को प्रतिस्थापित किया था।न्यूमेन जॉन 2000 The Buildings of Wales: Gwent/Monmouthshire https://archive.org/details/gwentmonmouthshi0000newm पेंगुइन बुक्स 402 0-14-071053-1
पत्थर का पुल पुराने लाल बलुआ पत्थरों से बना है जिसमें तीन मेहराब है। पुल का गेट-हाउस, जिसे मोंनो गेट-हाउस खा जाता है, जो मोंनो को अपनी विशिष्ट और उल्लेखनीय दिखावट देता है, तेरहवीं सदी के अंत में या चौदहवीं सदी के शुरुआत में जोड़ा गया था, पुल बनने के कुछ वर्ष पश्चात।रोलैंडस् एम॰एल॰जे॰ 1994 Monnow Bridge and Gate https://archive.org/details/monnowbridgegate0000rowl एलन सटन पब्लिशिंग 0-7509-0415-1
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Monnow Bridge मोंनो पुल
मोंनो पुल की भौगोलिक तस्वीरें
श्रेणी:मॉनमाउथ
श्रेणी:मॉनमाउथशायर का इतिहास
श्रेणी:मॉनमाउथशायर के भवन और संरचनाएँ