411 REFERENCE · Wikipedia
माइक्रोब्लैडिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|भौंहों की माइक्रोब्लैडिंग
माइक्रोब्लैडिंग गोदने की एक तकनीक है। इस तकनीक में आँखों के पास वाली त्वचा के ऊपरी परत में अर्द्ध-स्थायी रूप से रंगों को भरा जाता है। इस कार्य को एक विशेष उपकरण के सहारे किया जाता है, जो कई छोटे-छोटे सुइयों के द्वारा निर्मित होती है। यह भौंहों के मानक गोदने की प्रक्रिया से काफ़ी भिन्न है क्योंकि यह स्थायी नहीं होता और ना ही इसमें हाथों का अधिक प्रयोग किया जाता है।https://www.today.com/style/what-microblading-everything-know-about-eyebrow-trend-t101425 What is microblading? Everything to know about this eyebrow trend माइक्रोब्लैडिंग क्या है? इस आइब्रो ट्रेंड के बारे में जानने योग्य सब कुछ TODAY.com 2018-09-21 en-US दिसंबर 14, 2022 https://web.archive.org/web/20221214170116/https://www.today.com/style/what-microblading-everything-know-about-eyebrow-trend-t101425 live
आमतौर पर माइक्रोब्लैडिंग का प्रयोग भौंहों के आकार को बदलने और उनमें रंग भरने के लिए किया जाता है। इसमें त्वचा के ऊपरी परत में रंग भरा जाता है, जिस कारण यह पारंपरिक गोदने की तकनीक के तुलना में अधिक तेजी से फीका पड़ जाता है। माइक्रोब्लैडिंग को भौंहों की कढ़ाई, माइक्रोस्ट्रोकिंग, भौंहों का 3डी रूपांतरण और नैनोब्लैडिंग के रूप में भी जाना जाता है।
इतिहास
प्राचीन अभिलेखों से पता चलता है कि त्वचा में बारीक चीरा लगाकर रंग भरने की तकनीक हजारों साल पुरानी है। हालांकि भौंहों के लिए इस तकनीक का उपयोग करने का चलन सर्वप्रथम एशिया में उभरा। 2005 तक यह तकनीक सिंगापुर और कोरिया में विशेष रूप से लोकप्रिय हो गई, जिसके बाद 2010 तक इसकी लोकप्रियता यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी फैल गई। 2015 आते-आते माइक्रोब्लैडिंग ने यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के सौन्दर्य प्रसाधन बाज़ार में अपनी विशेष जगह बना ली।http://www.cosmetictattoo.org/article/microblading-first-things-first.html MicroBlading - First Things First माइक्रोब्लैडिंग - सबसे पहली चीज़ें कॉस्मेटिक टैटू फरवरी 18, 2016 डेरेक डार्बी जनवरी 10, 2023 जनवरी 29, 2023 https://web.archive.org/web/20230129161302/http://cosmetictattoo.org/article/microblading-first-things-first.html live https://microbladers.com/history-of-microblading/ Microblading: Who Really Started It and Why Did It Become So Popular? माइक्रोब्लैडिंग: वास्तव में इसे किसने शुरू किया और यह इतना लोकप्रिय क्यों हुआ? नतालिया गो नवंबर 14, 2019 माइक्रोब्लैडर्स स्टूडियो + अकादमी जनवरी 10, 2023 जनवरी 10, 2023 https://web.archive.org/web/20230110164935/https://microbladers.com/history-of-microblading/ live
बनावट
माइक्रोब्लैडिंग की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए पहले कलाकार अपने ग्राहक के भौंहों के स्थान को मापते हैं और एक स्केच बनाते हैं, जिसके बाद हाथों से भौंहों की मोटाई को एक आयाम दिया जाता है। भौंहों को और अधिक निखारने के लिए माइक्रो शेडिंग का भी प्रयोग किया जा सकता है।2019-04-19 Microshading Eyebrows - Guide Through All You Need to Know माइक्रोशेडिंग आइब्रो - आपको जो कुछ जानना आवश्यक है उसके बारे में मार्गदर्शन करें https://www.pmuhub.com/microshading/ 2023-01-16 www.pmuhub.com en-US जून 1, 2023 https://web.archive.org/web/20230601163809/https://www.pmuhub.com/microshading/ live
सन्दर्भ
श्रेणी:सौन्दर्य प्रसाधन
श्रेणी:सजावटी कलाएँ