Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सतखोल, नैनीताल तहसील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

== भूगोल == सतखोल, विकास खंड रामगढ, तहसील व् जिला नैनीताल, उत्तराखंड राज्य अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल एक गाँव है। क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सतखोल का नाम प्रमुखता से आता है. सतखोल कुमाऊँ की पहाड़ियों में 2256 मीटर (7400 फीट) की ऊँचाई पर, नैनीताल से 50 किमी, हल्द्वानी से 72 किमी और दिल्ली से 343 किमी पर स्थित है। सतखोल 29 ° 30'00.6 "N 79 ° 37'11.7" E (29.500176, 79.619917) पर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जिसमें भारत के दूसरे सबसे ऊंचे शिखर, नंदादेवी सहित भारतीय हिमालय के शानदार दृश्य हैं। इसकी औसत ऊंचाई 2,256 मीटर (7,400 फीट) है। पहाड़ी स्थलाकृति के कारण, क्षेत्र में कृषि में मुख्यतः कृषको द्वारा फल उत्पादन किया जाता है जिसमे सेब, खुमानी, पुलम, आड़ू व् नाशपाती मुख्य रूप से है. == जनसँख्या == सतखोल में वर्ष 2017 की क्षेत्रीय जनगणना के अनुसार लगभग 560 लोग वर्तमान में यहां रहते है, जिसमे से लगभग 295 पुरुष वर्ग तथा 265 महिला वर्ग है। == निकटवर्ती पर्यटन स्थल == नौकुचियाताल सातताल नैनीताल भीमताल मुक्तेश्वर अल्मोड़ा रानीखेत == सतखोल तक पहुंचने का विकल्प == === हवाई यात्रा द्वारा === सतखोल का निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर है जो की सतखोल से 98 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है. सतखोल से पंतनगर आने-जाने के लिए बस, टैक्सी नियमित रूप से उपलब्ध रहती है === रेल मार्ग द्वारा === सतखोल का निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है जो की सतखोल से 70 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है. सतखोल से काठगोदाम आने-जाने के लिए बस, टैक्सी नियमित रूप से उपलब्ध रहती है === बस व् टैक्सी === सतखोल से हल्द्वानी आने-जाने के लिए बस, टैक्सी नियमित रूप से उपलब्ध रहती है. बसों का संचालन हल्द्वानी बस स्टेशन से होता है, 2 से 3 घंटे में यह दूरी तय की जा सकती है. == होटल व् रिसोर्ट == सतखोल में पर्यटकों के लिए होटल व् रिसोर्ट उपलब्ध है जिनका किराया 1000 रूपये से 5000 रूपये तक है, साथ में कैंपिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, साथ ही उत्तराखंड सरकार की योजना "उत्तराखंड होम स्टे" के अंतर्गत होम स्टे की सुविधा भी काम डरो पर उपलब्ध है. साथ ही सतखोल में "सहज मार्ग" द्वारा स्थापित ध्यान व् योग केंद्र "हिमालयन आश्रम सतखोल" है. == मौसम == सतखोल में मौसम हमेशा उपयुक्त ही रहता है. यदि आपको बर्फ व् ठंडी के दौरान भ्रमण करना है तो दिसंबर से जनवरी तक का समय उपयुक्त है, यदि आपको फलो का आनंद लेना है तथा गर्मियों में एक उपयुक्त स्थान चाहिए तो अप्रैल से अगस्त का समय ठीक रहेगा. == इन्हें भी देखें == उत्तराखण्ड के जिले उत्तराखण्ड के नगर कुमाऊँ मण्डल गढ़वाल मण्डल == बाहरी कड़ियाँ == उत्तराखण्ड - भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर उत्तराखण्ड सरकार का आधिकारिक जालपृष्ठ (अंग्रेज़ी) उत्तराखण्ड (उत्तराखण्ड के बारे में विस्तृत एवं प्रामाणिक जानकारी) उत्तरा कृषि प्रभा