411 REFERENCE · Wikipedia
विद्युतचुम्बकीय चक्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विद्युतचुम्बकीय चक्र (electrodynamic wheel) ऐसा पहिया है जो विद्युतचुम्बकीय प्रोत्थापन (electrodynamic levitation maglev) में प्रयुक्त करने के लिए प्रस्तावित है।
इस पहिए की परिधि पर एकान्तर क्रम से चुम्बकीय ध्रुव लगे होते हैं (अर्थात N-S-N-S आदि)। जब पहिया घूमता है तो पथ (guiding track) में चुम्बकीय क्षेत्र पैदा हो जाता है जिससे पथ और पहिए के बीच एक प्रतिकर्षण बल उत्पन्न होता है। पहिए के चक्रण की गति और दिशा के अनुसार गाड़ी पर आगे की ओर बल लगता है, या पीछे की ओर लगता है (ब्रेकिंग) या केवल ऊपर की ओर उत्थापन बल (लिफ्ट) काम करता है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
चुम्बकीय प्रोत्थापन
श्रेणी:चुम्बकीय प्रोत्थापन