411 REFERENCE · Wikipedia
मौलिन्नोंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मौलिन्नोंग (Mawlynnong) भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह एशिया का सबसे स्वच्छ ग्राम होने के लिए जाना जाता है। मौलिन्नोंग पिनुर्स्ला सामुदायिक विकास खंड और विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र के अन्दर आता है।
== स्वच्छता ==
मावल्यान्नॉंग को इसकी स्वच्छता के लिए जाना जाता है। यहाँ बेकार सामान को बाँस से बने कचरा पात्रों में डाला जाता है और इसको एक गड्डे में डालकर उसकी खाद तैयार की जाती है। ट्रेवल पत्रिका डिस्कवर इंडिया ने वर्ष २००३ में इस गाँव को एशिया में और वर्ष २००५ में भारत का सबसे स्वच्छ ग्राम घोषित किया। वर्तमान में इस गाँव पर मोयसुनेप किचू का वृत्तचित्र बन रहा है जिसका नाम एशियाज क्लिनेस्ट विलेज है।
== समाज ==
मावल्यंनोंग अपनी मातृवंश समाज और
== भौगोलिक स्थिति ==
मावल्यान्नॉंग शिलोंग से भारत-बांग्लादेश सीमा की ओर ९० किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
== मातृवंशीय समाज ==
यहाँ रहने वाले अधिकतर लोग खासी समुदाय के हैं। खासी लोगों की परम्परा के अनुसार मावल्यान्नॉंग में सम्पत्ति और धन दौलत माँ अपनी सबसे बड़ी पुत्री को देती है और वह अपनी माँ का उपनाम आगे बढ़ाती है।
== साक्षरता ==
ग्राम का साक्षरता दर १००% है।
== व्यवसाय ==
यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है जिसमें मुख्यतः सुपारी की फसल उगाई जाती है।
== इन्हें भी देखें ==
पूर्व खासी हिल्स ज़िला
== बाहरी कड़ियाँ ==
मेघालय में है देश का ही नहीं एशिया का सबसे सुंदर गाँव
== सन्दर्भ ==