Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कम्प्यूटर शब्दावली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कंप्यूटर शब्दावली कंप्यूटर विज्ञान में प्रयुक्त होने वाले शब्दों की सूची है। यह एक खुली और अपूर्ण सूची है। इसमें नए शब्द जोड़े जा सकते हैं। एकुमुलेटर (Accumulator) : एक रजिस्टर जो प्रोसेसिंग के दौरान डाटा और परिणामों को भण्डारित करता है। एनालॉग कम्प्यूटर (Analog Computer) : यह डिजिटल कम्प्यूतर के प्रचलन के पूर्व उपयोग में आता था। यह एनालॉग डाटा का प्रयोग करता है और उस पर अनेक संक्रियाएँ (जोड़ना, घटाना, अवकलन, समाकलन, आदि) करता है। अंकीकिय एवं तार्किक गणना एकक (Arithmetic Logic Unit (ALU)) : कम्प्यूटर के सीपीयू (CPU) का एक भाग जो गणितीय और तार्किक प्रक्रियाओं को संपन्न करता है। यह किसी भी माइक्रोप्रोसेसर, माइक्रोकम्प्यूटर, डीएसपी का अनिवार्य अंग है। सहायक स्मृति (Auxilliary Memory) : इसे द्वितीयक (Secondary) मेमोरी भी कहते हैं। यह मुख्य या प्राथमिक मेमोरी (Main or Primary) की सहायक तथा बड़ी क्षमता वाली होती है। ब्लू टूथ (Blue tooth) : कम आवृत्ति वाली तरंगों का प्रयोग कर मोबाइल के द्वारा कम्प्यूटर को नेटवर्क से जोड़ने की व्यवस्था। चिप (Chip): एकीकृत परिपथ (आई सी), जिस पर इलेक्ट्राॅनिक सर्किट को बनाया जाता है। बैंक स्पेस (Back space) : कम्प्यूटर के कुञ्जीपटल की वह कुंजी जिसको जबाने पर कर्सर के पहले (बाएँ) स्थित कैरेक्टर हट जाता (डिलीट) है। सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Bilingual software) :- इसके निम्नलिखित भाग होते है- : (क) मेमोरी यूनिट : (ख) गणितीय प्रक्रिया यूनिट जिसे ए एल यू (Arithmetic and Logical Unit) कहते है और : (ग) नियन्त्रण यूनिट जो अंको के सही अन्तरण और प्रवाह पर नियन्त्रण रखता है और उसकी शुद्धता की जॉच करता है। कर्सर (Cursor) :- स्क्रीन पर आदेशनुसार विचरण करने वाला संकेत जो टाइप होने वाले अक्षर का स्थान दर्शाता है। डिस्क (Disk) :- प्लास्टिक या एल्युमिनियम की बनी सपाट गोल प्लेट जिस पर चुम्बकीय पदार्थ की परत चढ़ी होती है। इस प्लेट पर चुम्बकीय क्षेत्र का निर्माण कर सूचना संचित की जाती है।* फ्लॉपी डिस्क (Floppy disk) :- लचीले प्लास्टिक की बनी हुई चुम्बकीय क्षमता युक्त प्लेट जो विशिष्ट लिफाफे मे रखी जाती है। यह कम मात्रा में सूचना भण्डारण के लिए पहले प्रयुक्त होती थी। इनपुट डिवाइस (Input device) : कम्प्यूटर में सूचना प्रिविष्टि का माध्यम (जैसे, की-बोर्ड) डिस्क ड्राइव (Disk drive) :- कम्प्यूटर मे लगा एक ऐसा उपकरण है जो चुम्बकीय डिस्क को घुमाता है और हेड की स्थिति को नियन्त्रित करता है। नेवीगेटर कम्प्यूटर (Nevigator Computer) :- डैन सिवियासेरेक नामक वैज्ञानिक ने एक एसमेे कम्प्यूटर का विकास किया है जिसे पहना जा सकता है तथा जो रास्ता भूलने पर उचित मार्ग बतलाएगा। नेवीगेटर नाम के इस कम्प्यूटर से रास्ता जानने के लिए एक बटन दबाना होता है। तथा उपलब्ध माइक के आगे गन्तव्य स्थान का नाम लेना होता है। उसके पश्चात ऑखों के आगे लगे मॉनिटर पर लगे वांछित स्थान का नक्शा आ जाता है। निकास (Output) :- जानकारी को निर्गमन एकक के द्वारा कम्प्यूटर सें बाहर उस रूप मे निकाल लिया जाता है जिससे वह उपयोगकर्ता को आसानी से समझ मे आ सके। माइक्रोप्रोसेसर (Microprocesor) : इसे कम्प्यूटर का मस्तिष्क भी कहते है। कम्प्यूटर की सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के सारे काम संभालने वाला सिलिकॉन चिप्स है। एकीकृत परिपथ (Integrated Circuit) : एक चिप पर बना एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक परिपथ है जो बहुत सें पुर्जो का कार्य एक साथ कर सकता है। एकीकृत परिपथों में छोटे से स्थान में ही सैकड़ों, हजारों, लाखों या करोड़ों ट्रांजिस्टर हो सकते हैं। आलेखन पीठिका (Graphic Table) : आलेखन पीठिका द्वारा ग्राफिक या अनुरूप दत्तों (एनालोग्ग डेटा) को अंकीय दत्तों (डिजिटल डेटा) मे परिवर्तित किया जाता है और उसे स्मृति मे सुरक्षित रखा जाता है। यह पीठिका 30 वर्ग सेमी आकार की होती है। डिस्केट (Diskette) :- अधिक मात्रा मे विवरण संचय के लिये उपलब्ध फ्लॉपी डिस्क माइक्रो कम्प्यूटर तथा मिनी कम्प्यूटरों मे ये डिस्क प्रयोग होती है। होम कम्प्यूटर (Home Computer) : घरेलू उपयोग की दृष्टि सें निर्मित कम्प्यूटर।इन्हे टेलीविजन से जोड़कर उपयोग कर सकते है। इन्हे वातानुकूलन की आवश्यकता नहीं होती । इनके उपयोगों मे मनोरंजन , खेल, घरेलू उपकरण आदि का नियन्त्रण, विद्याभ्यास, खरीद का लेखा-जोखा आदि आते हैं। नेटवर्क (Network) : इस प्रणाली मे आपस मे जुड़े कई कम्प्यूटर तथा टर्मिनल जानकारी का आदान-प्रदान कर सकते है। बाहृा यन्त्र (Peripherals) : कम्प्यूटर मे विवरण दर्ज करने या कम्प्यूटर सें विवरण प्राप्त करने या विवरण संचित करने का यंत्र। अंकक (Plotter) : स्वचालित कलम के द्वारा रेखाचित्र, ड्राइंग, आदि बनाने वाला बाहृा यन्त्र। टर्मिनल (Terminal) : बाहृा तन्त्र जिसके द्वारा हम कम्प्यूटर मे विवरण दर्ज कर सकते है या कम्प्यूटर सें विवरण प्राप्त कर सकते है। श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:शब्द सूची