411 REFERENCE · Wikipedia
तुर्बत की हत्याएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अप्रैल 2009 को तुर्बत में तीन प्रमुख बलोच राष्ट्रवादी राजनैतिक नेताओं की हत्या हुई थी जिसे तुर्बत की हत्याएँ के नाम से जाना जाता है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि पाकिस्तान की गुप्तचर संस्थाओं ने ये हत्याएँ की थीं। Fingers point at state intelligence agencies in the killings of three Baloch nationalist leaders https://web.archive.org/web/20110303011417/http://www.ahrchk.net/statements/mainfile.php/2009statements/1984/ 3 मार्च 2011 , Asian Human Rights Commission, 11 April 2009 जिन तीन लोगों की हत्या की गयी थी, वे ये थे-
गुलाम मोहम्मद बलोच, 45 वर्ष के, बलोच राष्ट्रीय आन्दोलन के अध्यक्ष
लाला मुनिर बलोच, 50 वर्ष के, बलोच नेशनल फ़्रण्ट के महासचिव
शेर मोहम्मद बुगती, 35 वर्ष के, बलोच रिपब्लिकन पार्टी के उपाध्यक्ष
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 3 अप्रैल 2009 को जब ये तीनों लोग तुर्बत के एक कोर्ट में एक सुनवाई के उपलक्ष्य पहुँचे थे तभी इन तीनों को सुरक्षा एजेन्सी के कुछ सदस्यों ने धर लिया। पाँच दिन बाद उनके क्षत-विक्षत और सड़े हुए शव पिदरक में मिला जो उस स्थान से 35 किमी दूर है जहाँ से इनको धरा गया था। Three political activists are found murdered after daylight abduction https://web.archive.org/web/20110302204037/http://www.ahrchk.net/ua/mainfile.php/2009/3145/ 2 मार्च 2011 , Asian Human Rights Commission, 9 April 2009
इन हत्याओं का पता लगते ही पाकिस्तान के बलोचिस्तान तथा अन्य बलोच-बहुल क्षेत्रों में भारी विरोध, दंगे, और हड़ताल शुरू हो गये।Balochistan deaths spark strikes https://web.archive.org/web/20171120181206/http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/7993352.stm 20 नवंबर 2017 , BBC, 10 April 2009
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
बलूचिस्तान संघर्ष
बलोच राष्ट्रवाद
बलूचिस्तान में मानवाधिकार हनन
श्रेणी:बलोचिस्तान संघर्ष