Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आइट्राँस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 आइट्राँस, देवनागरी सहित भारत की अनेक लिपियों में लिखे पाठ को रोमन लिपि में लिप्यन्तरण की एक पद्धति है। आजकल अनेक कम्प्यूटर सॉफ्टवेयरों के उपलब्ध होने से आइट्रान्स में लिप्यन्तरण का कार्य अत्यन्त सरल, तेज और मशीनी हो गया है। इसका विकास अविनाश चोपड़े ने किया। आइट्राँस का नवीनतम् संस्करण 5.30 है जो 2001 के जुलाई में आया था। इसी संस्करण के बाद आइट्राँस को स्थिर कर दिया गया है। कुछ उदाहरण: vikipiiDiyaa - विकिपीडिया bhaarat - '''भारत raam - राम lakShmaN - लक्ष्मण iNDiyaa - इण्डिया maiM hindii meM Taaip kar saktaa huuM | - मैं हिन्दी में टाइप कर सकता हूँ। aao hindii meM kampyuuTar pe likheM - आओ हिन्दी में कम्प्यूटर पे लिखें विशेषताएँ आइट्राँस हार्वर्ड-क्योटो लिप्यन्तरण योजना से बहुत सीमा तक (किन्तु पूर्णत: नहीं) मिलती है। हार्वर्ड क्योटो योजना की तरह ही आइट्राँस कोई भी डायक्रिटिकल चिह्न उपयोग नहीं करता जिससे आमतौर पर उपलब्ध अंग्रेजी कुंजीपटल से सारा काम चल जाता है। इसमें भारतीय लिपियों के कुछ प्रतीकों के लिये रोमन में एक से अधिक प्रतीक उपलब्ध कराये गये हैं (कभी-कभी तीन, चार भी)। इसमें रोमन के छोटे और बड़े दोनो वर्ण (small & capital letters) का प्रयोग किया गया है। आइट्राँस में हिन्दी की वर्णमाला स्वर + स्वर लघु दीर्घ a अ aa या A आ i इ ii या I ई u उ uu या U ऊ RRi या R^i ऋ RRI या R^I ॠ LLi या L^i ऌ LLI या L^I ॡ e ए ai ऐ o ओ au औ aM अं aH अः व्यंजन + व्यंजन वर्ग 1 2 3 4 5 क वर्ग k क kh ख g ग gh घ ~N ङ च वर्ग ch च Ch छ j ज jh झ ~n ञ ट वर्ग T ट Th ठ D ड Dh ढ N ण त वर्ग t त th थ d द dh ध n न प वर्ग p प ph फ b ब bh भ m म य वर्ग y य r र l ल v या w व   Y य़ R ऱ L या ld ळ   श वर्ग sh श Sh ष s स h ह     x या kSh क्ष GY या j~n या dny ज्ञ shr श्र नुक्ता वाले व्यंजन मुख्यतः उर्दू या देवनागरी के लिये। q क़ जैसे क़यामत में K ख़ जैसे ख़याल में G ग़ जैसे ग़लती में z या J ज़ जैसे ज़रूरी में f फ़ जैसे फ़रार में .D ड़ जैसे सड़क में .Dh ढ़ जैसे बढ़िया में अन्य चिह्न - विशेष/ऍक्सेंट .n या M या .m ं (अनुस्वार) - पिछले स्वर या व्यंजन पर बिन्दु जैसे गंगा में .a ऽ (अवग्रह) - 's' जैसा चिह्न जो कि मुख्यतः ओ के बाद अ ध्वनि के लिये प्रयुक्त होता है जैसे नमोऽतुते में .c ॅ (अर्धचन्द्र) - अंग्रेजी शब्दों 'कॅट' तथा 'टॉक' में प्रयुक्त स्वर-ध्वनि के लिये .N ँ (चन्द्रबिन्दु) - पिछले अक्षर पर चन्द्रबिन्दु जैसे आँख में .h ् (हलन्त) - बिना स्वर का शुद्ध व्यंजन जैसे भगवान् में H ः (विसर्ग) - कॉलन (:) जैसा दिखने वाला चिह्न जैसे दुःख में OM या AUM ॐ संयुक्ताक्षर dda द्द ddha द्ध dwa/dva द्व dma द्म dya द्य dba द्ब dna द्न dga द्ग dgha द्घ hma ह्म hla ह्ल hva/hwa ह्व hna ह्न hya ह्य ShTa ष्ट ShTha ष्ठ tta त्त kta क्त shcha श्च shwa/shva श्व shra श्र                 मात्रा के साथ व्यंजन + मात्रा के साथ व्यंजन ka क kaa का ki कि kee की ku कु kuu कू ke के kai कै ko को kau कौ kaM कं kaH कः ka.N कँ kaa.c कॉ ka.c कॅ kRRi / kR^i कृ kra क्र             माइक्रोसॉफ्ट का इण्डिक आइऍमई इण्डिक आइऍमई विंडोज़ ऍक्सपी या विंडोज़ २००० प्रयोग करने वालों के लिए हिन्दी लिखने का सब से सुविधाजनक तरीका है माइक्रोसॉफ्ट का इण्डिक आइऍमई। अपने कम्प्यूटर पर आइट्राँस में हिन्दी में लिखना चालू करने के लिये इसका प्रयोग करें। इस विधि से आइट्राँस चालू करने के लिये आपको विंडोज़ की इंस्टालर सीडी की ज़रूरत पड़ सकती है। यदि आपके कंप्यूटर पर C:\I386 नाम का फोल्डर है तो इंस्टालर सीडी की जगह इस फोल्डर का पथ दे दें। आइट्राँस के लिये ज़रूरी सभी संचिकाएँ (फॉण्ट और डी एल एल) इसमें होते हैं। यदि सीडी नहीं है तो फिर हिन्दी टूलकिट आजमायें। इन्हें भी देखें हन्टेरियन लिप्यन्तरण मशीनी लिप्यन्तरण बाहरी कड़ियाँ देवनागरी-आइट्राँस मूल ऍन्कोडिंग स्कीम, संस्करण ५.३४ कई लिपियों के लिये आईट्रन्स मैपिंग Devanagari-to-ITRANS Table - उदाहरण ITRANS Encoding Table Online Interface to iTrans : convert iTrans text and HTML files into Devanagari and other Indian Scripts. Diacritic Conversion · diCrunch : बलराम, हार्वर्ड-क्योटो, सी एस एक्स आदि में कोडित संस्कृत/हिन्दी/नेपाली आदि को देवनागरी, आइट्रान्स, बांग्ला, ओडिया आदि में बदलने का उत्तम साफ्टवेयर आइट्राँस आइट्राँस आइट्राँस आइट्राँस