411 REFERENCE · Wikipedia
पर्ड्यू विश्वविद्यालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पर्ड्यू विश्वविद्यालय (Purdue University) इंडियाना, अमेरिका के पश्चिम लाफियेट में स्थित पर्ड्यू विश्वविद्यालय प्रणाली के छह परिसरों में सबसे प्रमुख विश्वविद्यालय है।पर्ड्यू पॉइंट्स ऑफ़ प्राइड (Purdue Points of Pride) पर्ड्यू विश्वविद्यालय २०१२-०१-१२ http://www.purdue.edu/UNS/pridepoints/970321.Points.pride.html https://web.archive.org/web/20040508100503/http://www.purdue.edu/UNS/pridepoints/970321.Points.pride.html 8 मई 2004 dead
इसकी स्थापना ६ मई १८६९ को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कृषि में अध्ययन एवं शोध हेतु लाफियेट व्यापारी जॉन पर्ड्यू से दानस्वरूप प्राप्त भूमि और राशि से उन्हीं के नाम पर एक भूमि अनुदान विश्वविद्यालय के रूप में इंडियाना महासभा द्वारा मोर्रिल्ल अधिनियम के अंतर्गत की गई।पर्ड्यू हिस्ट्री (Purdue History) पर्ड्यू विश्वविद्यालय २०१२-०१-१२ http://www.purdue.edu/purdue/about/history.html https://web.archive.org/web/20120118182739/http://www.purdue.edu/purdue/about/history.html 18 जनवरी 2012 live
छह प्रशिक्षकों और ३९ छात्रों के साथ १६ सितंबर १८७४ को कक्षाएँ शुरू हुई।
वर्तमान में, पर्ड्यू छात्र-नामांकन के मामले में इंडियाना के सभी विश्वविद्यालयों में दूसरे पायदान पर है। इसके अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की दूसरी सबसे बडी आबादी पर्ड्यू में है। http://news.uns.purdue.edu/x/2009a/08CordovaInternational.html २०१२-०१-१२ पर्ड्यू'स इन्टरनेशनल स्टुडेंट पोपुलेशन सेकंड लार्जेस्ट अमोंग यू. एस. पब्लिक यूनिवर्सिटिस २००८ सेन सौमित्र पर्ड्यू विश्वविद्यालय https://web.archive.org/web/20120117202840/http://news.uns.purdue.edu/x/2009a/08CordovaInternational.html 17 जनवरी 2012 dead
पर्ड्यू २१० से भी अधिक अध्ययन क्षेत्रों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्रियाँ प्रदान करता है। अमेरिकी उड्डयन के इतिहास में यह विश्वविद्यालय एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सर्वप्रथम उड़ान प्रशिक्षण में शैक्षिक आकलन, वैमानिकी में प्रथम चतुर्वर्षीय स्नातक डिग्री व प्रथम विश्वविद्यालय
विमानक्षेत्र (पर्ड्यू विश्वविद्यालय विमानक्षेत्र) यहीं पर स्थापित हुए। २०वीं शताब्दी के मध्य में विमानन कार्यक्रम का विस्तार करते हुए इसमें अंतरिक्ष उड़ानों को भी समाविष्ट कर लिया गया, जिसके चलते पर्ड्यू को उसका उपनाम मिला - क्रेडल ऑफ़ अस्त्रोनौट्स अर्थात् "अंतरिक्ष यात्रियों का पालना।" http://www.purdue.edu/UNS/astro/astromain.html पर्ड्यू अस्त्रोनौट्स (Purdue Astronauts) पर्ड्यू न्यूज़ सर्विस १६ दिसम्बर २००४ https://web.archive.org/web/20041216032631/http://www.purdue.edu/UNS/astro/astromain.html 16 दिसंबर 2004 12 जनवरी 2012 dead
अब तक बाईस पर्ड्यू स्नातक अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं, जिनमें नील आर्मस्ट्रांग (चन्द्रमा पर चलने वाले पहले व्यक्ति), गस ग्रिस्सोम (मूल मेर्चुरी सेवेन अंतरिक्ष यात्री) व यूजीन सरनन (सबसे हाल में चंद्रमा पर चलने व्यक्ति) शामिल है।हिस्ट्री ऑफ़ द पर्ड्यू स्कूल ऑफ़ एयरोनॉटिक्स एंड अस्त्रोनॉटिक्स पर्ड्यू विश्वविद्यालय https://engineering.purdue.edu/AAE/AboutUs/History 13 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120119123249/https://engineering.purdue.edu/AAE/AboutUs/History 19 जनवरी 2012 dead
इतिहास
१८६५ में इंडियाना महासभा ने मोर्रिल्ल भूमि-अनुदान महाविद्यालय अधिनियम, १८६२ का लाभ लेने के पक्ष में मतदान दिया और कृषि एवं तकनीकी में व्यसन एक संस्थान शुरू करने की योजना बनी। राज्य भर में विभिन्न समुदायों ने नए कॉलेज की स्थापना के लिए अपनी सुविधाओं और पैसों की पेशकश की। इनमें से इन्डियाना विश्वविद्यालय और वर्तमानकाल-कालीन बटलर विश्वविद्यालय में एक कृषि विभाग आरंभ करना कुछ लोकप्रिय प्रस्तावों में से रहे। १८६९ में टिप्पेकेनो काउंटी के प्रस्ताव में लाफियेट व्यापारी नेता एवं परोपकारी जॉन पर्ड्यू की ओर से १५०,००० अमेरिकी डॉलर, स्वयं काउंटी से ५०,००० डॉलर और स्थानीय निवासियों की १०० एकड़ (४० हेक्टेयर) भूमि सम्मिलित थे।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Purdue University पर्ड्यू विश्वविद्यालय
http://www.purdue.edu
40.424 N 86.929 W title source:dewiki
श्रेणी:पश्चिम लाफियेट, इन्डियाना
श्रेणी:अमेरिकी विश्वविद्यालय