Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्वामी अग्निवेश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अग्निवेश Swami_agnivesh.jpg yes 1939 9 21 सक्ती, छत्तीसगढ़, भारत भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता अविवाहित अग्निवेश (21 सितम्बर 1939 - 11 सितम्बर 2020) भारत के एक सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे। जीवन परिचय 21 सितंबर 1939 को छत्तीसगढ़ के सक्ती रियासत, वर्तमान में जांजगीर-चाँपा जिले के सक्ती में जन्में स्वामी अग्निवेश ने कोलकाता में कानून और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद आर्य समाज में संन्यास ग्रहण किया। आईएलबीएस अस्पताल दिल्ली में दि.11.09.2020 को लीवर सिरोसिस बीमारी के चलते स्वामी अग्निवेश का देहान्त हो गया। कार्यक्षेत्र आर्य समाज का काम करते-करते 12 मार्च 1968 में उन्होंने एक राजनीतिक दल आर्य सभा के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन किया । बाद में 1981 में बंधुआ मुक्ति मोर्चा की स्थापना उन्होंने दिल्ली में की. 1970 में इन्होंने संन्यास ले लिया। स्वामी अग्निवेश ने हरियाणा से चुनाव लड़ा और 1979 से 1984 तक हरियाणा के शिक्षा मंत्री भी बनें लेकिन मजदूरों पर लाठी चार्ज की एक घटना के बाद उन्होंने राजनीति से ही इस्तीफा दे दिया. बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संयोजक रहे स्वामी अग्निवेश इन दिनों माओवादियों से बातचीत के लिये चर्चा में हैं। माओवादियों और भारत सरकार के बीच बातचीत की कोशिश कर रहे सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संयोजक स्वामी अग्निवेश का मानना है कि भारत सरकार और माओवादी मजबूरी में शांति वार्ता कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों के सामने इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। माओवादी प्रवक्ता आज़ाद की पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले स्वामी अग्निवेश का कहना है कि इस घटना ने शांति वार्ता को गहरा झटका पहुंचाया है। विवाद जन लोकपाल विधेयक के लिए आंदोलन कर रही अन्ना हजारे की टीम में भी स्वामी अग्निवेश का अहम रोल है। जंतर-मंतर पर अन्ना के अनशन के दौरान अग्निवेश भी पूरे समय अन्ना के साथ रहे। हालांकि कई मुद्दों पर सिविल सोसायटी और अग्निवेश के बीच मदभेद भी पैदा हुए। असली मुद्दा प्रधानमंत्री और न्यायपालिका को लोकपाल के दायरे में रखने या नहीं रखने को लेकर है। कहा जा रहा है कि अग्निवेश ने इस बारे में एक विवादास्पद बयान देकर सिविल सोसायटी को नाराज़ कर दिया है। अग्निवेश ने कहा कि अगर सरकार सिविल सोसायटी की बाक़ी मांगों को मान ले तो पीएम और न्यायपालिका के मुद्दे पर सिविल सोसायटी नरमी बरतने के लिए तैयार है। लेकिन सिविल सोसायटी ने इस बयान को बिलकुल ग़लत करार दिया। जुलाई 2018 में स्वामी अग्निवेश झारखंड गये जहां उन पर भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं नें हमला कर दिया एवं मारा-पीटा। स्वामी जी ने प्रशासन पर भी सुरक्षा प्रदान न करने का आरोप लगाया। किन्तु पुलिस अधीक्षक ने स्वामी जी के कार्यक्रम किसी भी पूर्व सुचना से इंकार किया। प्रकाशन पुस्तक वैदिक समाजवाद – Vedic Socialism (Hindi), 1974Marshall Katherine https://books.google.com/books?id=VbRgM923XgYC&pg=PT121&lpg=PT121&dq=%22Religion+Revolution+and+Marxism%22&source=bl&ots=CeOgIVlysv&sig=ACfU3U1qMlsF9s7ZTtabEcxs6BL-Q9TeBw&hl=en&sa=X&ved=2ahUKEwi1k42Cu-LrAhXYtp4KHcuZD_oQ6AEwBXoECAoQAQ#v=onepage&q=%22Religion%20Revolution%20and%20Marxism%22&f=false Millennium Challenges for Development and Faith Institutions Marsh Richard 1 January 2003 World Bank Publications 978-0-8213-5590-9 en Religion Revolution and Marxism (Hindi and English) Harvest of Hate: Gujarat Under Siege, with Valson Thampu. Rupa & Co, India. 2002. 81-7167-858-0 Religion, Spirituality and Social Action New Agenda for Humanity: New Agenda for Humanity, Hope India Publications, 2003. 81-7871-000-5 Hinduism in the New Age, Hope India Publications, 2005. 81-7871-047-1 पत्रिका राजधर्म (पाक्षिक) – मुख्य संपादक (1968–1978)Newspapers India Office of the Registrar of https://books.google.com/books?id=wO-TuEKxC_gC&newbks=0&printsec=frontcover&pg=PA80&dq=agnivesh+rajdharma&hl=en Press in India: Annual Report of the Registrar of Newspapers for India 1978 Ministry of Information and Broadcasting, Government of India en क्रांति धर्मी (मासिक) – मुख्य संपादक (1989–1991)https://books.google.com/books?id=RY4qAAAAMAAJ&pg=PA469&lpg=PA469&dq=agnivesh+kranti+dharmi&source=bl&ots=m6mTeooRPk&sig=ACfU3U3On7RZlVE_rlne-wB-BlGGjbcN4w&hl=en&sa=X&ved=2ahUKEwjRo7jHu-LrAhUDsJ4KHXFYDrkQ6AEwBnoECAkQAQ#v=onepage&q=agnivesh%20kranti%20dharmi&f=false Press in India 1867 Office of the Registrar of Newspapers. en स्त्रोत बाहरी कड़ियाँ स्वामी अग्निवेश वेबसाइट https://web.archive.org/web/20090324101826/http://www.swamiagnivesh.com/ 24 मार्च 2009 A swami of many facets (2004 – साक्षात्कार) The Tribune. श्रेणी:आर्य समाज श्रेणी:सामाजिक आंदोलन श्रेणी:हिन्दू आध्यात्मिक नेता