411 REFERENCE · Wikipedia
सातवाहन एक्सप्रेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सातवाहन एक्सप्रेस, एक इंटरसिटी एक्सप्रेस हैं जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य के विजयवाड़ा और सिकंदराबाद के बीच चलती है। भारतीय रेल के दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिविजन द्वारा इस ट्रेन का संचालन होता है। यह ट्रेन 351 किलोमीटर (218 मील) की दूरी सिर्फ 5 घंटे और 35 मिनट तय करती हैं। इस ट्रेन की लोकप्रियता एवं बढ़ती मांग के कारण, महबुबाबाद और माधिरा स्टेशनों को गाडी के स्टॉप के तौर पर जोड़ा गया था। विजयवाड़ा जंक्शन तक पहुँचने से पहले यह ट्रैन काजीपेट, वारंगल, केसामुद्रम, महबुबाबाद, खम्मम और माधिरा स्टेशनों पर रूकती है। दक्षिण मध्य रेलवे में यह सबसे तेज चलने वाली ट्रेन हैं। इसकी अधिकतम गति माधिरा एवं खम्मम के बीच की 134 किलोमीटर तय करने में होती है।
== गाडी संख्या ==
12,713 (अप) विजयवाड़ा - सिकंदराबाद एक्सप्रेस सातवाहन।
12714 (डाउन) सिकंदराबाद-विजयवाड़ा सातवाहन एक्सप्रेस।
इस ट्रेन का नामकारन सातवाहन साम्राज्य के नाम पर रखा गया हैं। जो दक्षिण भारत की एक महत्वपूर्ण साम्राज्य था एवं जिसका शासन आंध्र, तेलंगाना महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, विदर्भा, कर्नाटक एवं गोवा तक फैला हुआ था।
== समय सारिणी ==
12,713 (अप) विजयवाड़ा-सिकंदराबाद सातवाहन एक्सप्रेस, विजयवाड़ा से सुबह के 6.10 में खुलती हैं एवं दोपहर के 11.45 में सिकंदराबाद पहुँचती हैं।
इसके विपरीत 12714 (डाउन) सिकंदराबाद-विजयवाड़ा सातवाहन एक्सप्रेस, सिकंदराबाद स्टेशन से दिन के 16.15 मिनट पर खुलती हैं एवं रात के 10.10 मिनट पर विजयवाड़ा पहुँचती हैं।
किराया तालिका
== सन्दर्भ ==