411 REFERENCE · Wikipedia
क्रान्तिकता (की अवस्था)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नाभिकीय शृंखला अभिक्रिया के सन्दर्भ में क्रान्तिकता (Criticality) उस अवस्था को कहते हैं जिसमें शृंखला अभिक्रिया स्वतःस्फूर्त या स्वपोषी (self-sustaining) हो जाती है। इस अवस्था में अपक्रान्तिकता (रिएक्टिविटी /reactivity) का मान शून्य होता है। क्रान्तिकता की अवस्था में, किसी निश्चित समय में (जैसे १ सेकेण्ड में) जितने न्यूट्रॉन पैदा होते हैं, उतने ही खर्च हो जाते हैं (कुछ नाभिकीय अभिक्रिया में + कुछ नाभिकीय रिएक्टर से बाहर जाकर दीवार (कंक्रीट) आदि में शोषित हो जाते हैं )। इस प्रकार नाभिकीय अभिक्रिया की गति नियत हो जाती है (न बढ़ती है, न घटती है)।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
क्रांतिक द्रव्यमान
शृंखला अभिक्रिया
परमाणु भट्ठी
श्रेणी:नाभिकीय शक्ति